Home / Current Affairs Hindi / 28 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 28 October 2018 Current Affairs in Hindi

28 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 28 October 2018 Current Affairs in Hindi

0

28 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 28 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘28 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


28 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. हाल ही में अमेजन को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली दूसरी अमेरिकी कंपनी बन गई है?
क. गूगल
ख. माइक्रोसॉफ्ट
ग. मुडीज़
घ. फोर्ब्स

Show Answer
उत्तर: ख. माइक्रोसॉफ्ट - हाल ही में अमेजन को पीछे छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अमेरिका की दूसरी सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है, क्योंकि हाल ही में अमेजन कंपनी के शेयर में भारी गिरावट हुई है.

प्रश्‍न 2. 28-29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किस देश की यात्रा पर वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जायेंगे?
क. अमेरिका
ख. मालदीव
ग. जापान
घ. जर्मनी

Show Answer
उत्तर: ग. जापान - 28-29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की यात्रा पर वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जायेंगे, वे सम्मलेन में कारोबार के साथ नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए वार्ता करेंगे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किसने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के वेरिफिकेशन और नई सिम जारी करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है?
क. केंद्र सरकार
ख. दूरसंचार विभाग
ग. हाईकोर्ट
घ. नीति आयोग

Show Answer
उत्तर: ख. दूरसंचार विभाग - सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाल ही में दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के वेरिफिकेशन और नई सिम जारी करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है, और साथ ही 5 नवंबर तक इस संबंध में कंपनियों से रिपोर्ट मांगी है.

प्रश्‍न 4. इनमे से कौन सी कंपनी अमेरिका की क्राफ्ट हेन्ज के भारतीय कारोबार को 4,595 करोड़ रुपए में खरीदेगी?
क. टीसीएस
ख. विप्रो
ग. जायडस वेलनेस
घ. भारतीय एयरटेल

Show Answer
उत्तर: ग. जायडस वेलनेस - जायडस कैडिला ग्रुप की जायडस वेलनेस कंपनी हाल ही में अमेरिका की क्राफ्ट हेन्ज के भारतीय कारोबार को 4,595 करोड़ रुपए में खरीदेगी, अमेरिका की क्राफ्ट हेन्ज कंपनी की इंडिया में अलीगढ़ और सितारगंज में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं.

प्रश्‍न 5. दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति बनाने वाले प्रख्यात मूर्तिकार राम वनजी सुतार को वर्ष 2016 के किस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. नोबेल पुरस्कार
ख. पदम श्री
ग. पदम विभूषण
घ. टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार

Show Answer
उत्तर: घ. टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार - गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति बनाने वाले प्रख्यात मूर्तिकार राम वनजी सुतार को वर्ष 2016 के टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

प्रश्‍न 6. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वकील अस्मां जहांगीर समेत चार लोगों को वर्ष 2018 के किस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है?
क. शांति का नोबेल पुरस्कार
ख. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार
ग. पदम विभूषण
घ. साहित्य का नोबल पुरस्कार

Show Answer
उत्तर: ख. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार - संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पीनोसा ग्रेसेज ने कहा है की संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पाकिस्तान की मरहूम मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अस्मां जहांगीर समेत चार लोगों (रेबेका जियूमी, जीनिया वापीचाना और फ्रंटलाइन डिफेंडर) को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पैम फैलाने पर 90 लाख यूजर्स को ब्लॉक किया है?
क. फेसबुक
ख. टमलर
ग. ट्विटर
घ. लिंक्डइन

Show Answer
उत्तर: ग. ट्विटर - हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुतबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में स्पैम फैलाने पर 90 लाख यूजर्स को ब्लॉक किया है, साथ ही इसी तिमाही में ट्विटर ने 29% की ग्रोथ के साथ 75.8 करोड़ का रेवेन्यू भी जनरेट किया है.

प्रश्‍न 8. एस्सार स्टील के कर्जदाताओं ने एस्सार स्टील कंपनी के अधिग्रहण के लिए किस कंपनी का 42,000 करोड़ रुपए का ऑफर मंजूर कर लिया है?
क. टीसीएस
ख. अमेज़न
ग. आर्सेलरमित्तल
घ. किंगफ़िशर

Show Answer
उत्तर: ग. आर्सेलरमित्तल - एस्सार स्टील के कर्जदाताओं ने एस्सार स्टील कंपनी के अधिग्रहण के लिए लक्ष्मी निवास मित्तल की आर्सेलरमित्तल के 42,000 करोड़ रुपए के ऑफर मंजूर कर लिया है, आर्सेलरमित्तल दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है.

प्रश्‍न 9. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 में अब तक किस मंदिर में श्रद्धालुओं ने सबसे अधिक 11.5 करोड़ दान दिए है?
क. बद्रीनाथ मंदिर
ख. केदारनाथ मंदिर
ग. वैष्णो मंदिर
घ. साईंबाबा मंदिर

Show Answer
उत्तर: ख. केदारनाथ मंदिर - हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 में अब तक केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने सबसे अधिक 11.5 करोड़ दान दिए है, जो की पिछले वर्ष की तुलना में ढाई करोड़ रुपए अधिक है.

प्रश्‍न 10. समाजसेवी और हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्य अनुसुइयादेवी शर्मा का हाल ही में निधन हो गया है वे कितने वर्ष की थी?
क. 60 वर्ष
ख. 65 वर्ष
ग. 70 वर्ष
घ. 75 वर्ष

Show Answer
उत्तर: घ. 75 वर्ष - 75 वर्ष की आयू में समाजसेवी और हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्य अनुसुइयादेवी शर्मा (पति स्व. विष्णुप्रसाद शर्मा) का हाल ही में निधन हो गया है.
Read Also...  8 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 8 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *