Current Affairs in Hindi – 4 October 2019 Questions and Answers
- Gk Section
- Posted on
भारत और विदेश से सम्बंधित “4 अक्टूबर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 October 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
4 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. कैट द्वारा दायर की गयी एक याचिका पर किसने एफडीआई नियमों का उल्लंघन करने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी किया है?
क. दिल्ली उच्च न्यायालय
ख. मुंबई उच्च न्यायालय
ग. राजस्थान उच्च न्यायालय
घ. गुजरात उच्च न्यायालय
प्रश्न 2. बाजार पूंजीकरण के हिसाब से हाल ही में कौन सा बैंक टॉप 10 मोस्ट वैल्युएबल घरेलू कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. एशिया बैंक
ग. भारतीय स्टेट बैंक
घ. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
प्रश्न 3. कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में किस विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की सूची जारी की है?
क. दिल्ली विधानसभा चुनाव
ख. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
ग. हरियाणा विधानसभा चुनाव
घ. गुजरात विधानसभा चुनाव
प्रश्न 4. महात्मा गांधी जयंती पर किस राज्य सरकार ने तंबाकू और पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. केरल सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. राजस्थान सरकार
प्रश्न 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर के साबरमती में आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ कार्यक्रम में भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. बीकानेर
घ. अहमदाबाद
प्रश्न 6. नेपाल की संसद के स्पीकर ____ ने दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. क्रिशन सरमा
ख. सुर्देश मिश्रा
ग. कृष्ण बहादुर महारा
घ. संजय ताज्याजी
प्रश्न 7. 4 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व ऑक्टोपस दिवस
ख. विश्व डाक दिवस
ग. विश्व सशक्त महिला दिवस
घ. विश्व पशु दिवस
प्रश्न 8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान ने सीएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. सौरव गांगुली
ख. एम एस धोनी
ग. कपिल देव
घ. सुनील गावस्कर
प्रश्न 9. निम्न में से किस क्रिकेटर खिलाडी को प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में “प्लेयर ऑफ द ईयर” चुना गया है?
क. विराट कोहली
ख. स्टीव स्मिथ
ग. बेन स्टोक्स
घ. रोहित शर्मा
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश ने हाल ही में चीन के बाद अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है?
क. रूस
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. अमेरिका