7-October-2021 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 7 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

7 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 7th October 2021 in Hindi


जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गयी है?

  • भौतिकी
  • अर्थशास्त
  • केमिस्ट्री
  • साहित्य

उत्तर: केमिस्ट्री – जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए केमिस्ट्री क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गयी है. बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है.


निम्न में से किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता है?

  • सविता पूनिया
  • गुरजीत कौर
  • पीआर श्रीजेश
  • सुमन वर्मा

उत्तर: गुरजीत कौर – भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता है. जबकि पुरुष वर्ग में टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का अवार्ड जीता है. साथ ही सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड जीता है.


इनमे से कौन सा राज्य दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है?

  • गुजरात
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • बिहार

उत्तर: हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश राज्य हाल ही में दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है. राज्य के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना जिले में पहला पौधा लगाया है. भारत वर्तमान में श्रीलंका, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम और नेपाल से दालचीनी का सालाना आयात करता है.

Read Also...  9-February-2022 Current Affairs in Hindi

अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम ने हाल ही में इनमे से किसे भारत में अपना नया प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है?

  • जेम्स वार्नर
  • कोरी जेम्स
  • रोस केल्विन
  • वेंडी वर्नर

उत्तर: वेंडी वर्नर – अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम ने हाल ही में जून झांग की जगह वेंडी वर्नर को भारत में अपना नया प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है. वेंडी वर्नर नई दिल्ली स्थित कार्यालय से भारत के पोर्टफोलियो के विकास और विविधीकरण पर ध्यान देंगी.


बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने किस शहर में बीएनएस सोमुद्रा अविजान पर 1971 युद्ध के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया है?

  • पुणे
  • सिक्किम
  • विशाखापत्तनम
  • कोलकाता

उत्तर: विशाखापत्तनम – बांग्लादेश के उच्चायुक्त महामहिम श्री मुहम्मद इमरान ने 1971 में बांग्लादेश की आज़ादी में भारतीय नौसैनिकों के योगदान को याद करते हुए विशाखापत्तनम में बीएनएस सोमुद्रा अविजान पर आयोजित एक समारोह के दौरान देश भर से युद्ध में शामिल हुए भारतीय नौसेना के 10 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया है.


अगले वर्ष किस स्थान पर होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हॉकी प्रतियोगिता से हट गया है?

  • वाशिंगटन
  • दुबई
  • बर्मिंघम
  • लन्दन

उत्तर: बर्मिंघम – अगले वर्ष बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हॉकी प्रतियोगिता से हट गया है. जबकि इंग्लैंड भी एक दिन पहले इन्हीं कारणों का हवाला देकर भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर पुरुष विश्व कप से हट गया था.


टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक “रामायण” में कौन सा किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है?

  • राम
  • भरत
  • रावण
  • मेघनाथ

उत्तर: रावण – टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक “रामायण” में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. उन्होंने गुजराती रंगमंच से अपना करियर शुरू किया था. अरविंद त्रिवेदी को असली पहचान साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण से मिली थी.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 11 September 2020 Questions and Answers

एपीडा ने किस देश के लिए केरल के कटहल, पैशन फ्रूट तथा जायफल से बने मूल्य वर्धित उत्पादों की पहली निर्यात खेप के लिए मंजूरी दे दी है?

  • जापान
  • चीन
  • श्री लंका
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया – कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने हाल ही में केरल के कटहल, पैशन फ्रूट तथा जायफल से बने मूल्य वर्धित उत्पादों की पहली निर्यात खेप को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए मंजूरी दे दी है. यह पैशन फ्रूट एक पौष्टिक उष्णकटिबंधीय फल होता है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *