Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 1 September 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 1 September 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “1 सितम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 September 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


1 सितम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से कौन सा देश नवम्बर 2019 में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. रूस
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - भारत नवम्बर 2019 में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा. भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित इस सम्मलेन में 47 देशों के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अंतरराष्ट्रीय कानूनों और आपसी समन्वय बेहतर करने के लिए चर्चा करेंगे.

प्रश्‍न 2. भारत के किस शहर में देश का सबसे ऊंचा ‘स्काई साइकिलिंग ट्रैक’ बनाया गया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. मनाली
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मनाली - भारत के पर्यटन स्थल मनाली के गुलाबा में भारत का सबसे ऊंचा (9,000 फीट) ‘स्काई साइकिलिंग ट्रैक’ बनाया गया है. इस ट्रैक की लम्बाई 350 मीटर है और अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से लोगो के लिए खोल दिया जायेगा. साथ ही 450 मीटर लंबी जीप लाइन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.

प्रश्‍न 3. भारत के विभि‍न्न राज्यों में वन और वृक्षों का आवरण बढ़ावा देने के लिए किसने 47,436 करोड़ की राशि जारी की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. पर्यावरण मंत्रालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पर्यावरण मंत्रालय - पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में देश के विभि‍न्न राज्यों में वन और वृक्षों का आवरण बढ़ावा देने के लिए 47,436 करोड़ की राशि जारी की है. वन और वृक्षों का आवरण बढ़ाने के लिए एनडीसी के उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए वानिकी कार्यकलापों में करेंगे.

प्रश्‍न 4. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा को किसने पीएमओ में विशेष अधिकारी नियुक्त किया है?
क. रामनाथ कोविंद
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. रामविलास पासवान
घ. प्रकाश जावडेकर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नरेन्द्र मोदी - सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पीके सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ में विशेष अधिकारी नियुक्त किया है. पीके सिन्हा, उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे फ़िलहाल अभी अगले दो हफ्ते तक इस पद पर कार्यरत पर रहेंगे.

प्रश्‍न 5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष प्रणाली के महान चिकित्सकों की स्मृति में कितने डाक टिकटों का एक सेट जारी किया है?
क. 5 डाक टिकटों
ख. 10 डाक टिकटों
ग. 12 डाक टिकटों
घ. 14 डाक टिकटों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 12 डाक टिकटों - प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हरियाणा में स्थित 10 आयुष स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्रों की शुरूआत की और आयुष प्रणाली के महान चिकित्सकों की स्मृति में 12 डाक टिकटों का एक सेट जारी किया है.

प्रश्‍न 6. 1 सितंबर से 7 सितंबर तक कौन सा राष्ट्रीय दिवस (सप्ताह) मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
ख. राष्ट्रीय स्थान्पान दिवस (सप्ताह)
ग. राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
घ. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस (सप्ताह)

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह) - 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो को बेहतर स्वास्थ्य और भलाई के बारे में उनको जागरुक करना होता है. इस दिवस की शुरुआत 1982 में केन्द्रीय सरकार ने की थी.

प्रश्‍न 7. श्रीलंका क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
क. एंजेलो मेथ्युस
ख. चमारा कपूगेदरा
ग. अजंता मेंडिस
घ. जेम्स अलेक्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अजंता मेंडिस - श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्पिनर अजंता मेंडिस ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने अपना आखिरी मैच 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उन्होंने अपने क्रिकेट काररीएर करियर में 288 विकेट लिए है. उनके सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.

प्रश्‍न 8. रोहित शर्मा और डेविड वार्नर को पीछे छोड़कर किस देश की क्रिकेट टीम के बल्लेबाज माइकल क्लींगर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुसरे खिलाडी बन गए है?
क. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
ख. होन्ग-कोंग क्रिकेट टीम
ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
घ. पकिस्तान क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - रोहित शर्मा और डेविड वार्नर को पीछे छोड़कर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल क्लींगर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुसरे खिलाडी बन गए है. उन्होंने हाल ही में टी-20 में 8वां शतक लगाया है उसे पहले नंबर 1 स्थान पर क्रिस गेल है जिन्होंने 21 शतक लगाये है.

प्रश्‍न 9. राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर आईपीएस अपर्णा कुमार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
क. भारत रतन
ख. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2016
ग. महावीर चक्र
घ. परमवीर चक्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2016 - राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर आईपीएस अपर्णा कुमार को सबसे ऊंचे पर्वत पर तिरंगा फहराने के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया है.

प्रश्‍न 10. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के किस शहर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है?
क. पीटरबर्ग
ख. ओब्लास्ट
ग. मॉस्को
घ. करेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: मॉस्को- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के मॉस्को शहर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की 2 दिवसीय यात्रा पर गए है. कहा जाता है की महात्मा गांधी, रूसी लेखक-दार्शनिक लियो टॉल्सटॉय से प्रेरित एवं प्रभावित थे.

Read Also...  1st to 7 November 2021 - 1st Week Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *