Home / Current Affairs Hindi / 11-September-2021 Current Affairs in Hindi

11-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’11 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 11 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

11 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 11th September 2021 in Hindi


हाल ही में किसने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है?

  • संजीत कुमार मेहता
  • वरुण मेहन सिंह
  • सरदार इकबाल सिंह लालपुरा
  • संजीत सिंह बगरा

उत्तर: सरदार इकबाल सिंह लालपुरा – केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में हाल ही में सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है.


बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड

उत्तर: उत्तराखंड – बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल और बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल होंगे. जबकि सुरजीत सिंह बरनाला के बाद वे प्रदेश के दुसरे सिख राज्यपाल हैं


भारत सरकार और एडीबी ने किस भारतीय राज्य में ग्रामीण संपर्क का विस्तार करने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • तेलंगाना

उत्तर: महाराष्ट्र – एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने हाल ही में महाराष्ट्र में ग्रामीण संपर्क में सुधार लाने के लिए अतिरिक्त वित्तपोषण के रूप में 300 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए है. जिसके तहत राज्य के 34 जिलों में अन्य 1,100 ग्रामीण सड़कों के साथ 230 पुलों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 19 March 2021 Questions and Answers

डेनमार्क और तमिलनाडु ने किस खाड़ी में एक ऊर्जा द्वीप बनाने की योजना बनाई है?

  • पाक की खाड़ी
  • खम्बात की खाड़ी
  • बंगाल की खाड़ी
  • मन्नार की खाड़ी

उत्तर: मन्नार की खाड़ी – डेनमार्क और तमिलनाडु ने हाल ही में श्रीलंका के पश्चिमी तट और भारत के दक्षिण-पूर्वी सिरे के बीच स्थित मन्नार की खाड़ी में एक ऊर्जा द्वीप बनाने की योजना बनाई है. इस योजना के द्वारा तमिलनाडु हरित ऊर्जा क्षेत्र में अपने पदचिह्न का विस्तार करना चाहता है.


जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 लॉन्च किया है?

  • हरदीप सिंह पूरी
  • पियूष गोयल
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राजनाथ सिंह

उत्तर: प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 लॉन्च किया है. इस स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 को पूरे भारत में पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है.


हाल ही में जारी NIRF 2021 रैंकिंग के छठे संस्करण में कौन सा आईआईटी संस्थान इंजीनियरिंग श्रेणी में पहले स्थान पर रहा है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी कानपूर
  • आईआईटी खडगपुर
  • आईआईटी मद्रास

उत्तर: आईआईटी मद्रास – हाल ही में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के तहत तैयार की गयी NIRF 2021 रैंकिंग जारी की गयी है. इस छठे संस्करण में लगातार छठे वर्ष इंजीनियरिंग श्रेणी में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर रहा है. जबकि आईआईएम अहमदाबाद ने दुसरे साल प्रबंधन श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है.


आगामी मेंस टी-20 वर्ल्ड के लिए किस भारतीय टीम का मेंटर चुना गया है?

  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • सचिन तेंदुलकर
  • महेंद्र सिंह धोनी
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 23 April 2019 Questions and Answers

उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी – अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके भारतीय टीम के पूरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आगामी मेंस टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम का मेंटर चुना गया है. उनके मार्गदर्शक में भारतीय टीम ने वर्ष 2007 में टी20 वर्ल्ड, वर्ष 2011 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी.


ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

  • एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
  • यूनाइटेड लाइफ इंश्योरेंस
  • टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस

उत्तर: टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस – टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने हाल ही में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है. वे आने वाले कुछ वर्षो तक कंपनी के कस्‍टमर्स लाइफ प्रोटेक्शन और हेल्थ एंड वैलनेस प्रोडक्ट में कंपनी के प्रयासों को प्रमोट करेंगे.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

  • रूस
  • ईराक
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंग्लैंड

उत्तर: रूस – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और रूस के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. यह समझोते पर रूस की तरफ से ज्वाइंट स्टॉक कंपनी रोसजियोलोजिया और भारत की तरफ से खनन मंत्रालय के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने हस्ताक्षर किये है.


निम्न में से कौन सा देश वर्ष 2023 में जी20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा?

  • जापान
  • अमेरिका
  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: भारत – भारत वर्ष 2023 में जी20 सम्मेलन की मेजबानी करेगा. भारत की तरफ से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है. भारत दिसंबर, 2022 से अध्यक्षता करेगा और पहली बार वर्ष 2023 में इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.

Read Also...  1 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 1 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *