भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 सितम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’14 September 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 14th September 2020 in Hindi (14 सितम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. हाल ही में बहरीन इजरायल के साथ समझौता करने वाला बना कौन सा अरब देश बन गया है?
पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथा - हाल ही में यूएई के बाद बहरीन ने भी इजरायल के साथ समझौता करने की घोषणा की है जिसके साथ बहरीन इजरायल के साथ समझौता करने वाला बना चौथा अरब देश बन गया है जबकि 30 दिनों के अंदर इजरायल के साथ शांति समझौता करने वाला बहरीन दूसरा अरब देश है. इससे पहले मिश्र, जॉर्डन और यूएई ने इजरायल के साथ समझौता करके उसे मान्यता दी थी.
प्रश्न 2. राजद नेता और लालू प्रसाद के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
62 वर्ष
74 वर्ष
84 वर्ष
92 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 74 वर्ष - राजद नेता और लालू प्रसाद के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह का हाल ही में 74 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने 23 जून को पार्टी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला नेता चला गया.
प्रश्न 3. हाल में किसने देश के बैंकों में एक समान कंप्लायंस प्रैक्टिसेस (Uniform Compliance Practices) लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है?
सुप्रीमकोर्ट
केंद्र सरकार
भारतीय रिजर्व बैंक
निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में देश के बैंकों में एक समान कंप्लायंस प्रैक्टिसेस (Uniform Compliance Practices) लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है जिसके तहत बैंकों को बोर्ड द्वारा मंजूर कंप्लायंस पॉलिसी के लिए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (सीसीओ) की नियुक्ति करनी होगी. इस सीसीओ के पास बैंकिंग या वित्तीय सेवाओं में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
प्रश्न 4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाएं का उदघाटन करते हुए राष्ट्र को समर्पित की है?
केरल
बिहार
कर्नाटक
ऑस्ट्रिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: बिहार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बिहार में क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाएं का उदघाटन करते हुए राष्ट्र को समर्पित की है. इनमे से 3 परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना के तहत दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं. इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर लंबा दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का भाग है.
प्रश्न 5. 14 सितम्बर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
भाषा दिवस
विज्ञान दिवस
हिंदी दिवस
राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: हिंदी दिवस - 14 सितम्बर को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इसी दिन देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था. वर्ष 1949 में 14 सितम्बर को व्यौहार राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक के रूप में अपनाया गया था. भारत में कुल मिलाकर 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं, जिनमें से दो हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक तौर पर संघ स्तर पर उपयोग किया जाता है.
प्रश्न 6. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में कितने फीसदी की गिरावट आएगी?
4 फीसदी
5 फीसदी
7 फीसदी
9 फीसदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: 9 फीसदी - रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 फीसदी की गिरावट आएगी. क्रिसिल के अनुसार, कोरोना संक्रमण अब भी अपने पीक पर नहीं पहुंचा है और सरकार पर्याप्त रकम नहीं खर्च कर रही है. अक्टूबर के अंत तक वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इकोनॉमी में 12 फीसदी की गिरावट आ सकती है.
प्रश्न 7. आईसीसी ने यूएई के कितने खिलाडियों को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया है?
2 खिलाडियों
4 खिलाडियों
6 खिलाडियों
8 खिलाडियों
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 खिलाडियों - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में यूएई क्रिकेट टीम के 2 खिलाडियों (आमिर हयात और अशफाक अहमद ) को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के आरोप में अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है. इन दोनों खिलाडयों पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.3 के तहत पहला आरोप लगाया गया है.
प्रश्न 8. पर्यावरण ऑडिट कराने और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने के लिए किसने अमेजन व फ्लिपकार्ट से हर्जाना वसूलने की घोषणा की है?
सुप्रीमकोर्ट
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
वित मंत्रालय
निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अमेजन व फ्लिपकार्ट से पर्यावरण ऑडिट कराने और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने के लिए हर्जाना वसूलने की घोषणा की है. साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट को आदेश दिया जाए कि वे आपूर्ति किए जाने वाले सामान की पैकेजिंग में अधिक प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें.
प्रश्न 9. वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर कौन सी बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत लिया है?
दूसरी बार
तीसरी बार
चौथी बार
सातवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: तीसरी बार - वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नाओमी ओसाका ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर हाल ही में तीसरी बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीत लिया है. साथ ही नाओमी ओसाका पहला सेट हारने के बाद 26 साल में फाइनल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी है. नाओमी ओसाका को प्राइज मनी के तौर पर 3 मिलियन डॉलर मिले है.
प्रश्न 10. हाल ही में किस भारतीय तेज गेंदबाज पर लगा 7 वर्ष का बैन ख़त्म हो गया है?
मुनाफ पटेल
श्रीकांत किन्दम्बी
एस श्रीसंत
लक्ष्मीपति बालाजी
सही उत्तर देखे
उत्तर: एस श्रीसंत - हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगा 7 वर्ष का बैन ख़त्म हो गया है. पहले स्पॉट फिक्सिंग के आरोप के मामले में लाइफ टाइम लगे बैन को सुप्रीमकोर्ट ने 7 वर्ष का कर दिया था. वर्ष 2013 में श्रीसंत के अलावा अजीत चंडीला और अंकित चौहान पर भी बैन लगाया गया था. श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले थे.