Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 15 September 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 15 September 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “15 सितम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘15 September 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


15 सितम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. हाल ही में जारी की गयी आर्थिक स्वतंत्रता रैंकिंग में भारत 17 स्थान बढ़कर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 59वें
ख. 69वें
ग. 79वें
घ. 89वें

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 79वें - हाल ही में कारोबारी सुगमता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के बाद भारत आर्थिक स्वतंत्रता रैंकिंग में 17 स्थान बढ़कर 79वें स्थान पर पहुच गया है. भारत पहले 96वे स्थान पर था. यह रिपोर्ट कनाडा के थिंक टैंक फ्रेजर इंस्टीट्यूट और भारतीय थिंक टैंक सेंटर फॉर सिविल सोसायटी ने मिलकर जारी की है.

प्रश्‍न 2. डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने किस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. गूगल
ख. माइक्रोसॉफ्ट
ग. अमेज़न
घ. एपल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एपल - अमेरिका की एनीमेशन कंपनी डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने हाल ही में टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. वे वर्ष 2011 में एपल के बोर्ड में शामिल हुए थे और कॉरपोरेट गवर्नेंस कमेटी के प्रमुख थे साथ ही कंपनी के कंपेनसेशन बोर्ड में भी थे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किसने घोषणा की है की सरकार, अटके हुए अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का योगदान देगी?
क. नरेंद्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. निर्मला सीतारमण
घ. योगी आदित्यनाथ

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. निर्मला सीतारमण - भारत की वित्त मंत्री ने घोषणा की है की सरकार अटके हुए अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का योगदान देगी. साथ ही अटके हुए अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए अन्य निवेशक (एलआईसी, कुछ अन्य संस्थान, बैंक और सॉवरेन फंड) मिलकर इतनी ही रकम निवेशक करेंगे.

प्रश्‍न 4. भारत की किस पोलिटिकल पार्टी ने संजय जायसवाल को बिहार और सतीश पूनिया को राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों के तोर पर नियुक्त किया है?
क. इंडियन कांग्रेस
ख. जन-समाजवादी पार्टी
ग. जल-कल्याण पार्टी
घ. भारतीय जनता पार्टी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय जनता पार्टी - भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संजय जायसवाल को बिहार और सतीश पूनिया को राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों के तोर पर नियुक्त किया है. राजस्थान में मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली पड़े पद पर भाजपा ने सतीश पूनिया को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.[/su_spoiler

Read Also...  Weekly Current Affairs (11 to 17 Jan 2021) in Hindi

प्रश्‍न 5. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार दशक में देश की टॉप 10 भाषाओं में किस भाषा को बोलने वाले लोगो में बढ़ोतरी हुई है?
क. इंग्लिश
ख. उर्दू
ग. हिंदी
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हिंदी - हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले चार दशक में देश की टॉप 10 भाषाओं में हिंदी भाषा को बोलने वाले लोगो में बढ़ोतरी हुई है. जबकि इन्टरनेट पर भी हिंदी का विस्तार हो रहा है. 10 वर्षो में हिंदी भाषी 10 करोड़ बढ़ गए है. साथ ही अन्य 9 भाषाएं बोलने वालों की संख्या घटी है.

प्रश्‍न 6. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को सोनीपत के राई में हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है?
क. मोहमद अजरुदीन
ख. कपिल देव
ग. सचिन तेंदुलकर
घ. एमएस धोनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. कपिल देव - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान गेंदबाज कपिल देव को हरियाणा के सोनीपत के राई में हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है. सोनीपत के राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ड्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस देश में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी के दो संयंत्रों पर ड्रोन अटैक होने पर भयंकर आग लग गयी?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रलिया
घ. सऊदी अरब

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सऊदी अरब - सऊदी अरब में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी के सऊदी अरामको के दो संयंत्रों पर ड्रोन अटैक होने पर भयंकर आग लग गयी है. सऊदी अरामको के दोनों तेल संयंत्र अब्कैक और खुरैस स्थित है.

प्रश्‍न 8. यूएन ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को किस देश में यूएन मिशन का प्रमुख नियुक्त किया है?
क. चीन
ख. अफ्रीका
ग. यमन
घ. वियतनाम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यमन - यूएन के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को हाल ही में यमन में यूएन मिशन का प्रमुख नियुक्त किया है. पिछले कुछ वर्षो से यमन में गृह युद्ध के हालात चल रहे है जिसकी वजह से हजारों लोगों की जान चली गई है.

प्रश्‍न 9. हाल ही में भारत, यूरोपीय देशों सहित 100 से अधिक देशों में बुलेटप्रूफ जैकट निर्यात करने वाला कौन सा देश बन गया है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चौथा - भारत हाल ही में यूरोपीय देशों सहित 100 से अधिक देशों में बुलेटप्रूफ जैकट निर्यात करने वाला चौथा देश बन गया है. अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के बाद भारत चौथा देश है. जिसने बुलेटप्रूफ जैकेट पर अपना राष्ट्रीय मानक रखा है और यह मानक 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करता है.

प्रश्‍न 10. रानी रामपाल को किस देश के दौरे पर भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. साउथ अफ्रीका
ग. इंग्लैंड
घ. होन्ग-कोंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड - भारतीय महिला हॉकी खिलाडी रानी रामपाल को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान नियुक्त किया गया है. 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय हॉकी टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *