भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 सितम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’20 September 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 20th September 2020 in Hindi (20 सितम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. डब्ल्यूपीपी पीएलसी और कंटार के द्वारा जारी टॉप-75 ब्रांड्स की वैल्यू में लगातार 7वें साल कौन सा ब्रांड सबसे ज्यादा वैल्यूएबल ब्रॉन्ड रहा है?
आईसीआईसीआई बैंक
एचडीएफसी बैंक
एसबीआई बैंक
एलआईसी
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - डब्ल्यूपीपी पीएलसी और कंटार के द्वारा जारी टॉप-75 ब्रांड्स की वैल्यू में लगातार 7वें साल एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा वैल्यूएबल ब्रॉन्ड रहा है. जबकि वर्ष 2020 में तेजी से बढ़ने वाले टॉप-10 ब्रांड में रिलायंस रिटेल पहले स्थान पर रही. एक साल में रिलायंस रिटेल की वैल्यू 102% बढ़ी है. वर्ष 2020 में एचडीएफसी बैंक की वैल्यू 20.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी कम है.
प्रश्न 2. अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
62 वर्ष
74 वर्ष
87 वर्ष
95 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 87 वर्ष - अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट की न्यायाधीश रूथ बेडर गिंसबर्ग का हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे महिला अधिकारों की हिमायती थीं और सर्वोच्च अदालत की दूसरी महिला न्यायाधीश थीं. उनके निधन पर मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शोक व्यक्त किया. रूथ बेडर गिंसबर्ग को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए बोलने के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.
प्रश्न 3. जोरावर सिंह ने कितने सेकंड में रोलर स्केट्स पहनकर 147 स्किपिंग करने यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज कर लिया है?
15 सेकंड
30 सेकंड
45 सेकंड
60 सेकंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: 30 सेकंड - हाल ही में भारत के जोरावर सिंह ने केवल 30 सेकंड में रोलर स्केट्स पहनकर 147 स्किपिंग करने यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज कर लिया है. जोरावर सिंह पहले डिस्कस थ्रोअर (discus thrower) बनना चाहते थे, लेकिन एक हादसे की वजह से उन्हें स्लिप डिस्क हुआ तो उनका वो सपना अधूरा रह गया था.
प्रश्न 4. हाल ही में ______ में महामारी संशोधन विधेयक 2020 पास हो गया है?
लोकसभा
राज्यसभा
निति आयोग
योजना आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: राज्यसभा - हाल ही में राज्यसभा में महामारी संशोधन विधेयक 2020 पास हो गया है. इस विधेयक में महामारी के दौरान देश में डॉक्टर्स, नर्स, आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, जबकि हमला करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है. केंद्र सरकार ने 123 साल पुराने कानून में बदलाव किये जिसके तहत डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है साथ ही 50 हजार से 2 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
प्रश्न 5. प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत किसने आईएफएफ को न्यूट्रिशन एंड बायोसाइंसेस आईएनसी. (स्पिनको) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है?
योजना आयोग
निति आयोग
वित आयोग
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हाल ही में प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के धारा 31(1) के तहत आईएफएफ यानी इंटरनेशनल फ्लेवर्स और फ्रैगनेनसिस आईएनसी को न्यूट्रिशन एंड बायोसाइंसेस आईएनसी. (स्पिनको) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 6. कोरोना वायरस के रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत कौन से स्थान पर पहुच गया है?
पहले
दुसरे
तीसरे
चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहले - हाल ही में कोरोना वायरस के रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत पहले स्थान पर पहुच गया है. अभी तक भारत में 42 लाख से अधिक कोविड के रोगी ठीक हो गए है. वैश्विक रिकवरी दर में भारत का योगदान करीब 19% है. जबकि भारत ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी दर हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है.
प्रश्न 7. इनमे से किसकी सख्त कार्रवाई से अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों ने “खादी’ ब्रांड नाम के तहत उत्पादों की बिक्री करने वाले अपने 160 से अधिक वेब लिंक को हटा दिया है?
योजना आयोग
स्वराज आयोग
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग
महिला संसाधन आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग - खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग यानी (केवीआईसी) की सख्त कार्रवाई से अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों ने "खादी' ब्रांड नाम के तहत उत्पादों की बिक्री करने वाले अपने 160 से अधिक वेब लिंक को हटा दिया है. केवीआईसी ने 1,000 से अधिक उन कंपनियों को कानूनी नोटिस भेजा था जो खादी इंडिया' ब्रांड नाम का उपयोग कर रही थीं.
प्रश्न 8. ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने किस क्रिकेटर खिलाडी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
विराट कोहली
एम एस धोनी
सुरेश रैना
कपिल देव
सही उत्तर देखे
उत्तर: सुरेश रैना - ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने क्रिकेटर सुरेश रैना को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. जो की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 9stacks को बढ़ावा देने के लिए प्रचार करेंगे. वे ब्रांड को अपनी खेल लोकप्रियता से जोड़ेंगे और प्रमुख लक्षित दर्शकों के लिए एक हाई ब्रांड रिकॉल बनाने में मदद करेगा.
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और किस क्रिकेट बोर्ड ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये है?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड
अमीरात क्रिकेट बोर्ड
जापान क्रिकेट बोर्ड
सही उत्तर देखे
उत्तर: अमीरात क्रिकेट बोर्ड - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में दोनों देशों के बीच क्रिकेट के रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये है. यूनाइटेड अरब अमीरात आईपीएल 13 को होस्ट कर रहा है. जो की 10 नवंबर तक चलेगा. इस आईपीएल के 24 मैच दुबई में, 20 अबुधाबी में और 12 मैच शारजाह में खेले जाएंगे.
प्रश्न 10. निम्न मे से किस देश की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 10 साल तक रिसर्च के बाद लोगों को दृष्टिहीनता से छुटकारा देने के लिए “बायोनिक आंख” विकसित की है?
जापान
ऑस्ट्रेलिया
अफ्रीका
अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में 10 साल तक रिसर्च के बाद लोगों को दृष्टिहीनता से छुटकारा देने के लिए "बायोनिक आंख" विकसित की है. जिसका ट्रायल किया जा चुका है. साथ ही इसे मनुष्य के मस्तिष्क में लगाने की तैयारी चल रही है. मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है की यह विश्व की पहली बायोनिक आंख है.