Home / Current Affairs Hindi / 22-September-2021 Current Affairs in Hindi

22-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’22 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 22 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

22 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 22nd September 2021 in Hindi


विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  • 16वें स्थान
  • 26वें स्थान
  • 36वें स्थान
  • 46वें स्थान

उत्तर: 46वें स्थान – विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के द्वारा ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में भारत सुधार के साथ 46वें स्थान पर रहा है. इस रैंकिंग में स्विट्ज़रलैंड पहले, स्वीडन दुसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा है. संगठन के मुताबिक, स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत का सुधार हो रहा है.


अंग्रेजी भाषा के लेखक रस्किन बांड, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल और अन्य कितने लेखकों को साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुना गया है?

  • 3
  • 4
  • 5
  • 6

उत्तर: 6 – अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक रस्किन बांड, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल और अन्य 6 लेखकों को साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए चुना गया है. अकादमी की आम परिषद ने अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है.


भारतीय महिला टीम की कप्‍तान मिताली राज ने हाल ही में कितने हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है?

  • 20 हजार
  • 22 हजार
  • 25 हजार
  • 30 हजार
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 11 June 2020 Questions and Answers

उत्तर: 20 हजार – भारतीय महिला टीम की कप्‍तान मिताली राज ने हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट, लिस्‍ट ए और टी20 सभी को मिलाकर 20 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है. वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं हैं.


निम्न में से किस राज्य सरकार ने “कूपर महसीर” को राज्य मच्छली घोषित किया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • सिक्किम

उत्तर: सिक्किम – सिक्किम की सरकार ने हाल ही में “कूपर महसीर” को राज्य मच्छली घोषित किया है जिसे “केटली” नाम से भी जाना जाता है. राज्य सरकार ने मछली के महत्व पर जोर देने और इसके संरक्षण उपायों पर जोर देने के लिए यह फैसला लिया है.


22 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व गेंदा दिवस
  • विश्व गुलाब दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व सम्मान दिवस

उत्तर: विश्व गुलाब दिवस – 22 सितम्बर को विश्वभर में विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है. यह दिवस जो कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए नई उम्मीद और नई प्रेरणा लेकर आता है. इस दिवस को कैंसर पीड़ितों से मानवीय व्यवहार करने और उनका दुख बांटने के उद्देश्य से मनाया जाता है.


राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने हाल ही में कितने करोड़ से अधिक परामर्श पूरे कर लिए हैं?

  • 1.2 करोड़
  • 1.5 करोड़
  • 1.8 करोड़
  • 2.7 करोड़

उत्तर: 1.2 करोड़ – भारत सरकार की राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी ने हाल ही में देश की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी टेलीमेडिसिन सेवा बनते हुए 1.2 करोड़ से अधिक परामर्श पूरे कर लिए हैं. इस सेवा के द्वारा प्रतिदिन लगभग 90,000 मरीज को इलाज मुहैया कराया जा रहा है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 13 October 2020 Questions and Answers

केंद्रीय इस्पात मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने नई दिल्ली में इस्पात मंत्रालय के डैशबोर्ड 2.0 का शुभारंभ किया है?

  • श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह
  • श्री हरदीप सिंह पूरी
  • श्री नरेंद्र सिंह
  • श्री राजनाथ सिंह

उत्तर: श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह – केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में इस्पात मंत्रालय के डैशबोर्ड 2.0 का शुभारंभ किया है. यह डैशबोर्ड इस्पात क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मानकों जैसे इस्पात क्षमता उपयोग, उत्पादन और खपत, कीमतों, कच्चे माल के उत्पादन, व्यापार, स्टॉक और रेल उत्पादन आदि पर प्रदर्शन को दिखता है.


ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती को किसने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है?

  • श्री राम नाथ कोविंद
  • श्री हरदीप सिंह पूरी
  • श्री नरेंद्र सिंह
  • श्री राजनाथ सिंह

उत्तर: श्री राम नाथ कोविंद – भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हाल ही में सैन्य नर्सिंग सेवा की उप महानिदेशक ब्रिगेडियर एस वी सरस्वती को सैन्य नर्सिंग सेवा में अपार योगदान के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया है. यह सम्मान किसी नर्स को उनकी निःस्वार्थ सेवा और असाधारण कार्यकुशलता के लिए दिया जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *