Home / Current Affairs Hindi / 25-September-2021 Current Affairs in Hindi

25-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’25 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 25 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

25 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 25th September 2021 in Hindi


निम्न में से किस मंत्रालय ने डोर-टू-डोर कोविड 19 वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है?

  • शिक्षा मंत्रालय
  • रक्षा मंत्रालय
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय

उत्तर: स्वास्थ्य मंत्रालय – स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में डोर-टू-डोर कोविड 19 वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है. जिसके तहत अब लोगो को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी. अब तक देश में लगभग 66 फीसदी आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है और 23 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह टीकाकरण हो गया है.


रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए कितने अर्जुन टैंक का ऑर्डर दिया है?

  • 58
  • 78
  • 118
  • 128

उत्तर: 118 – रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए 118 युद्धक टैंक अर्जुन MK-1A का हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को इसका ऑर्डर दिया है. जिसकी कीमत 7,523 करोड़ रुपए है. यह Mk-1A अर्जुन टैंक का नया संस्करण है. इसे 72 नई सुविधाओं और अधिक स्वदेशी उपकरणों के साथ बनाया गया है.


लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कौन सा हिमालयन फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ है?

  • पहला
  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा
Read Also...  Weekly Current Affairs (22nd to 28 Mar 2021) in Hindi

उत्तर: पहला – लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में लेह में पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ है. जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल ओर युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया. यह हिमालयन फिल्म फेस्टिवल 5 दिनों तक चलेगा.


निम्न में से किस संघ ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर रखा है?

  • नासा
  • इसरो
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ
  • यूनाइटेड नेशन

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन) ने हाल ही में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम आर्कटिक खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर रखा है. यह हेंसन क्रेटर डे गेरलाचे और सेवरड्रुप क्रेटर के बीच स्थित है.


भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है?

  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू
  • लद्दाख

उत्तर: हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में हाल ही में स्थायी पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है. इसे गो ईगो नेटवर्किंग कंपनी ने स्थापित किया है. यह चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.


संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बेस्ली के मुताबिक, किस देश में वर्तमान में 16 मिलियन लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं?

  • पाकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • यमन
  • तन्ज़िस्तान

उत्तर: यमन – संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बेस्ली के मुताबिक, यमन में वर्तमान में 16 मिलियन लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं. यहाँ लाखों लोगों के भोजन के राशन में अक्टूबर 2021 में कटौती की जाएगी, जब तक कि नई फंडिंग वहां नहीं पहुंच जाती.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 4 July 2020 Questions and Answers

इनमे से किस राज्य के पूर्व राज्यपाल वाई.एस. डडवाल का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है?

  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख वाई.एस. डडवाल का हाल ही में 70 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. वे 2007 में दिल्ली पुलिस आयुक्त बने और 2010 में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी.


हाल ही में किसने पहली इन-पर्सन समिट शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है?

  • रामनाथ कोविंद
  • जो बिडेन
  • स्कॉट मॉरिसन
  • योशीहिदे सुगा

उत्तर: जो बिडेन – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने राष्ट्रपति जो बिडेन ने पहली इन-पर्सन समिट शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है. यह क्वाड सम्मलेन भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह हैं. यह पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिलने वाली क्वाड मीट भी होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *