Current Affairs in Hindi – 27 September 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 सितम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’27 September 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 27th September 2020 in Hindi (27 सितम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. क्यूएस की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग- 2021 में विश्व के टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में देश के कितने मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को स्थान मिला है?

  1. 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  2. 4 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  3. 5 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  4. 8 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट - क्यूएस की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग- 2021 में विश्व के टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बैंगलोर) को स्थान मिला है. इस रैंकिंग लिस्ट में आईआईएम अहमदाबाद को 31वीं रैंक और आईआईएम बैंगलोर के दो वर्षीय MBA कोर्स को 35वां स्थान हासिल हुआ है जबकि आईआईएम कलकत्ता को इस रैंकिंग में 51वा स्थान मिला है.

प्रश्न 2. पीडीएसए ने कम्बोडिया में लैंडमाइन ढूढने के काम में लगे एक अफ्रीकी चूहे मगावा को ब्रेवरी अवॉर्ड के तौर पर किस मेडल से सम्मानित किया है?

  1. गोल्ड मेडल
  2. सिल्वर मेडल
  3. ब्रोंज मेडल
  4. नावेल अवार्ड
सही उत्तर देखे
उत्तर: गोल्ड मेडल - यूके की पीपुल्स डिस्पेंसरी फॉर सिक एनिमल्स (पीडीएसए) ने हाल ही में कम्बोडिया में लैंडमाइन ढूढने के काम में लगे एक अफ्रीकी चूहे मगावा को ब्रेवरी अवॉर्ड के तौर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है. मगावा जो एक अफ्रीकन जायंट पाउच्ड रैट है, जो सिर्फ 8 साल का है. यह मगावा 30 मिनट में एक टेनिस कोर्ट के बराबर इलाके में सर्च कर सकता है.

प्रश्न 3. हाल ही में आयुष मंत्रालय के द्वारा पोषण विज्ञान और उन्नति पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार का शीर्षक क्या था?

  1. पोषण विशेषज्ञ
  2. सर्जन और योग
  3. प्राकृतिक चिकित्सा
  4. पोषण आहार
सही उत्तर देखे
उत्तर: पोषण आहार - हाल ही में आयुष मंत्रालय के द्वारा पोषण विज्ञान और उन्नति पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार का शीर्षक "पोषण आहार" था. इस वेबिनार में विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, नैदानिक ​​पोषण विशेषज्ञ, सर्जन और योग व प्राकृतिक चिकित्सा के चिकित्सकों ने भाग लिया. आयुष मंत्रालय ने कहा है की इसका आयोजन स्वायत्त निकाय और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा किया गया है.

प्रश्न 4. डिजाइन और फैशन की विश्व की किस मशहूर हस्ती को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने सलाहकार नियुक्त किया है?

  1. मनीष मल्होत्रा
  2. सुनील सेठी
  3. संदीप माथुर
  4. अजय नागर
सही उत्तर देखे
उत्तर: सुनील सेठी - डिजाइन और फैशन की विश्व की मशहूर हस्ती सुनील सेठी को खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने सलाहकार नियुक्त किया है. वे भारत और विदेशों में खादी के प्रचार के साथ-साथ तैयार कपड़ों के क्षेत्र में नवीनतम डिजाइनों के बारे में आयोग को सलाह देंगे. उन्हें सुश्री रितु की जगह नियुक्त किया गया है उनका कार्यकाल 1 वर्ष का होगा.

प्रश्न 5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के कौन से सत्र को संबोधित किया है?

  1. 70वे सत्र
  2. 71वे सत्र
  3. 72वे सत्र
  4. 75वे सत्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: 75वे सत्र - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 75वे सत्र को संबोधित किया है. उन्होंने का कहा की भारत के 130 करोड़ से ज्यादा लोगों की तरफ से, प्रत्येक सदस्य देश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत को इस बात का बहुत गर्व है कि वो संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशों में से एक है.

प्रश्न 6. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस योजना के दुसरे चरण के तहत 670 इलेक्ट्रिक बसों और 241 चार्जिंग स्टेशनों को दी मंजूरी दे दी है?

  1. आत्मनिर्भर भारत योजना
  2. फेम इंडिया योजना
  3. उड़ान योजना
  4. जिज्ञासा योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: फेम इंडिया योजना - केंद्र सरकार ने हाल ही में फेम इंडिया योजना के दुसरे चरण के तहत 670 इलेक्ट्रिक बसों और 241 चार्जिंग स्टेशनों को दी मंजूरी दे दी है. इस चरण के तहत महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और चंडीगढ़ के लिए 670 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दे दी है. जबकि मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और पोर्ट ब्लेयर में 241 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण शुरू करने की मंजूरी दी है.

प्रश्न 7. 27 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व डाक दिवस
  2. विश्व महिला सुरक्षा दिवस
  3. विश्व पर्यटन दिवस
  4. विश्व चुनाव दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व पर्यटन दिवस - 27 सितम्बर को विश्वभर में World Tourism Day (विश्व पर्यटन दिवस) मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा हुई इस तिथि के चुनाव का मुख्य कारण यह था कि वर्ष 1970 में UNWTO की कानून को स्वीकारा गया था.

प्रश्न 8. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स किस टीम को 3 देश में हराने वाली पहली टीम बन गई है?

  1. रॉयल चैलेंजर बंगलौर
  2. चेन्नई सुपर किंग्स
  3. राजस्थान रॉयल्स
  4. मुंबई इंडियनस
सही उत्तर देखे
उत्तर: चेन्नई सुपर किंग्स - आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हरा दिया है इस जीत के साथ दिल्ली की टीम चेन्नई को 3 देश में हराने वाली पहली टीम बन गई. साथ ही इस मैच के दौरान चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में अपने दो हजार रन पूरे किए है.

प्रश्न 9. भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का शुभारंभ देश के पश्चिमी तट 26 से 28 सितंबर 2020 में किया जा रहा है?

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. अफ्रीका
  3. जापान
  4. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: जापान - भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास (जेआईएमईएक्स 20) के चौथे संस्करण का शुभारंभ देश के पश्चिमी तट 26 से 28 सितंबर 2020 में किया जा रहा है. इस जेआईएमईएक्स का पिछला संस्करण अक्टूबर 2018 में विशाखापत्तनम तट पर किया गया था.

प्रश्न 10. नेशनल आइडेंटिटी स्कीम में फेशियल वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करने वाला कौन सा हाल ही में विश्व का पहला देश बन गया है?

  1. जापान
  2. सिंगापुर
  3. ऑस्ट्रिया
  4. अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: सिंगापुर - नेशनल आइडेंटिटी स्कीम में फेशियल वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करने वाला सिंगापुर हाल ही में विश्व का पहला देश बन गया है. बायोमैट्रिक जांच से देश के लोगों को प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह की सुरक्षित सुविधा मिलेगी. यह वेरिफिकेशन की परीक्षण एक बैंक के साथ शुरू किया गया था, जो अब देशभर में रोलआउट कर दिया गया है.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 08 December 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *