भारत और विदेश से सम्बंधित “29 सितम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘29 September 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
29 सितम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. डॉ हर्षवर्धन किस वर्ष तक भारत को टीबी की बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान की शुरुआत की है? क. 2020 ख. 2023 ग. 2025 घ. 2027
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2025 - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने हाल ही में भारत को वर्ष 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" अभियान की शुरुआत की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 28 लाख से ज्यादा टीबी के मरीज है.
प्रश्न 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में कैरेबियन कम्युनिटी को विकास के लिए कितने मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है? क. 5 मिलियन डॉलर ख. 7 मिलियन डॉलर ग. 14 मिलियन डॉलर घ. 25 मिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 14 मिलियन डॉलर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में कैरेबियन कम्युनिटी को विकास के लिए 14 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही मोदी जी ने सौर ऊर्जा, नवीनीकरण ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन संबंधी परियोजनाओं के लिए 150 मिलियन डॉलर की कर्ज सीमा की घोषणा भी की है.
प्रश्न 3. 29 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व हृदय दिवस ख. विश्व टीबी दिवस ग. विश्व डाक दिवस घ. विश्व महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व हृदय दिवस - 29 सितम्बर को विश्वभर में विश्व हृदय दिवस (वर्ल्ड हार्ट डे) मनाया जाता है. आज के समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण और कारणों के चलते लोगो को हृदय से सम्बंधित बिमारिया हो रही है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो में दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है.
प्रश्न 4. हाल ही में जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, भारत के बाद किस देश में महात्मा गांधी जी की सबसे अधिक स्मारक और प्रतिमाएं लगी हुई है? क. जापान ख. अमेरिका ग. ऑस्ट्रलिया घ. अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेरिका - हाल ही में जारी किये गए आंकड़ो के मुताबिक, भारत के बाद अमेरिका में महात्मा गांधी जी की सबसे अधिक स्मारक और प्रतिमाएं लगी हुई है. अमेरिका में महात्मा गांधी जी 2 दर्जन से ज्यादा से प्रतिमाएं हैं और 1 दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन गांधी से जुड़े हैं. साथ ही वाशिंगटन डीसी में गांधी मेमोरियल सेंटर (गांधी स्मृति केंद्र) बना हुआ है जो की अभी भी कार्यरत है.
प्रश्न 5. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है? क. सौरव गांगुली ख. एमएस धोनी ग. सचिन तेंदुलकर घ. मोहम्मद अजहरुद्दीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मोहम्मद अजहरुद्दीन - भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है.
प्रश्न 6. पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को किस देश की क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है? क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ख. पकिस्तान क्रिकेट टीम ग. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम घ. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. वे वेस्ट इंडीज के फिल सिमंस की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल आईसीसी विश्वकप के बाद खत्म हो गया था. वे वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले अपना पद संभालेंगे.
प्रश्न 7. निम्न में से किस क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने 30 वर्ष की उम्र में एंग्जाइटी (तनाव) के कारण संन्यास ले लिया है? क. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ख. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ग. अफ्रीका क्रिकेट टीम घ. अमेरिका क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम - इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने हाल ही में 30 वर्ष की उम्र में एंग्जाइटी (तनाव) के कारण संन्यास ले लिया है. उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी-20 मैच खेले. वर्ष 2006 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली टेलर 2 वनडे वर्ल्ड कप और 1 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं.
प्रश्न 8. इनमे से किस सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी ने धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से एक नयी “वित्तीय घोटाला नीति” पेश की है? क. फेसबुक ख. ट्विटर ग. गूगल प्लस घ. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ट्विटर - ट्विटर सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी ने हाल ही में धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से एक नयी "वित्तीय घोटाला नीति" पेश की है. इस "वित्तीय घोटाला नीति" का उपयोग करके धन या निजी वित्तीय जानकारी हासिल करने पर रोक लगाएगा.
प्रश्न 9. भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त और किस पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने हाल ही में भाजपा पार्टी ज्वाइन की है? क. भारत छेत्री ख. पीआर श्रीजेश ग. रमनदीप सिंह घ. संदीप सिंह
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. संदीप सिंह - भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने हाल ही में भाजपा पार्टी ज्वाइन की है. उनकी जोइनिंग के दौरान बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला मौजूद थे. योगेश्वर दत्त को वर्ष 2013 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था और संदीप सिंह को वर्ष 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था.
प्रश्न 10. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में कौन सी भारतीय गेंदबाज 3 ओवर मेडन फेंकने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गयी है? क. झूलन गोश्वामी ख. दीप्ति शर्मा ग. हरमनप्रीत कौर घ. पूनम यादव
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दीप्ति शर्मा - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा 3 ओवर मेडन फेंकने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गयी है. उन्होंने इस मैच में 8 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.