6-September-2021 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 6 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

6 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 6th September 2021 in Hindi


श्रीमती निर्मला सीतारमण ने किस शहर में आयकर विभाग के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • पुणे
  • बेंगलुरू

उत्तर: बेंगलुरू – माननीया केंद्रीय वित्त और कॉरपोरट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बेंगलुरू के प्लॉट नंबर 4, 5 और 6, इन्फैंट्री रोड में आयकर विभाग के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी है. इस नए कार्यालय भवन में भूतल के अलावा 18 मंजिल और एक बेसमेंट पार्किंग होगी.


लद्दाख ने दो लुप्तप्राय प्रजातियों हिम तेंदुआ और किसे नया राज्य पशु और राज्य पक्षी घोषित किया है?

  • मोर
  • चीता
  • ब्लैक नेक्ड क्रेन
  • हुम्मिन्ग बर्ड

उत्तर: ब्लैक नेक्ड क्रेन – लद्दाख ने दो लुप्तप्राय प्रजातियों हिम तेंदुआ और ब्लैक नेक्ड क्रेन को हाल ही में नया राज्य पशु और राज्य पक्षी घोषित किया है. जम्मू और कश्मीर राज्य से अलग होने के दो साल बाद लद्दाख ने इन प्रजातियों को अपनाया है. ब्लैक नेक्ड क्रेन को वैज्ञानिक रूप से ग्रस नाइग्रिकोलिस के नाम से भी जाना जाता है.


निम्न में से किस संगठन ने सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22 जारी की है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
  • मूडीज
  • विश्व बैंक
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 24 March 2021 Questions and Answers

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा हाल ही में सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2020-22 जारी की गयी है. जिसके मुताबिक, विश्व की आधी से अधिक आबादी को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है. वर्ष 2020 में वैश्विक आबादी के केवल 47% के पास एक सामाजिक सुरक्षा लाभ तक प्रभावी पहुंच थी.


हाल ही में किसने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को क्लिनिकल परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी है?

  • वित मंत्रालय
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • केंद्र सरकार

उत्तर: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया – ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को क्लिनिकल परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल ई को 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर चरण दो और तीन नैदानिक ​​परीक्षण करने की मंजूरी दी गयी है.


निम्न में से किस ई-कॉमर्स कंपनी ने किसान स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है?

  • वालमार्ट इंडिया
  • अमेज़न इंडिया
  • फ्लिप्कार्ट
  • शॉपक्लुएस

उत्तर: अमेज़न इंडिया – ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न इंडिया ने किसान स्टोर लॉन्च करने की घोषणा की है. यह स्टोर एक ऑनलाइन मंच है जो भारत के किसानों को कृषि उपकरण और सहायक उपकरण, बीज, पोषण आदि 8,000 से अधिक कृषि सम्बन्धी सामानों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है.


इनमे से किस बैंक ने हाल ही में अतिरिक्त टियर 1 (AT1) बांड के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं?

  • केनरा बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में अतिरिक्त टियर 1 (AT1) बांड के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. एसबीआई के पास स्थानीय क्रेडिट एजेंसियों से AAA क्रेडिट रेटिंग है जबकि AT1 की पेशकश को AA+ रेट किया गया है। ऐसे उपकरणों के लिए यह भारत में सर्वोच्च रेटिंग है.

Read Also...  4 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 4 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

निम्न मे से कौन सा देश प्लास्टिक समझौता लांच करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है?

  • जापान
  • चीन
  • भारत
  • बांग्लादेश

उत्तर: भारत – भारत हाल ही में प्लास्टिक समझौता लांच करने वाला पहला एशियाई देश बन गया है. हाल ही में भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्जेंडर एलिस द्वारा नया प्लेटफार्म लॉन्च किया गया है. नए प्लेटफॉर्म को World-Wide Fund for Nature-India ने भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से विकसित किया है. इससे प्लास्टिक के लिए एक सर्कुलर सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.


आयरलैंड की सरकार ने यूजर्स के प्राइवेसी पाॅलिसी में ट्रांसपैरेंसी नहीं बरतने के आरोप में किस कंपनी पर 1971 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

  • ट्विटर
  • वॉट्सऐप
  • गूगल
  • माइक्रोसॉफ्ट

उत्तर: वॉट्सऐप – आयरलैंड की सरकार ने हाल ही में यूजर्स के प्राइवेसी पाॅलिसी में ट्रांसपैरेंसी नहीं बरतने के आरोप में वॉट्सऐप कंपनी पर 1971 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना यूरोपीयन यूनियन के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन की कार्रवाई के तहत लगाया गया है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *