Home / Current Affairs Hindi / 8-September-2021 Current Affairs in Hindi

8-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 8 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

8 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 8th September 2021 in Hindi


अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों को पीछे छोड़कर कौन सा देश 2 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है?

  • इराक
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान
  • क्यूबा

उत्तर: क्यूबा – क्यूबा ने कोरोना काल में अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों को पीछे छोड़कर 2 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है. क्यूबा में दो साल के बच्चों के लिए देश में ही विकसित कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी मिल गई गयी है.


द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, इनमे से कौन विश्व में सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है?

  • नरेंद्र मोदी
  • आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर
  • मारियो द्राघी
  • जो बाइडेन

उत्तर: नरेंद्र मोदी – द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है. जबकि मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी तीसरे नंबर पर रहे है. जबकि अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन पांचवें और ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन 48 प्रतिशत रेटिंग के साथ छठे स्थान पर रहे है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 29 June 2020 Questions and Answers

भारत के किस राज्य में देश का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है?

  • कर्नाटक
  • तमिलनाडु
  • केरल
  • गुजरात

उत्तर: तमिलनाडु – भारत के तमिलनाडु राज्य में देश का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी है. इसे मन्नार की खाड़ी और पाल्क खाड़ी क्षेत्र में एक समुद्री संरक्षण रिजर्व स्थापित किया जाएगा. तमिलनाडु के वन मंत्री के रामचंद्रन ने कहा है की इन्हें बचाने के लिए सामुदायिक भागीदारी के साथ क्षेत्र में “डुगोंग समुद्री संरक्षण रिजर्व” स्थापित किया जाएगा.


8 सितम्बर को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व साक्षरता दिवस
  • विश्व डाक दिवस
  • विश्व पृथ्वी दिवस

उत्तर: विश्व साक्षरता दिवस – 8 सितम्बर को पूरे विश्वभर में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है. विश्वभर में शिक्षा के महत्व के दर्शाने और निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य से 17 नवंबर 1965 को यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था. जबकि वर्ष 1966 में पहला विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया था और वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया.


भारत के पहले उपग्रह और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज का नाम बताइए जिसे विशाखापत्तनम से कमीशन किया जायेगा?

  • शिप
  • ध्रुव
  • स्टार
  • पृथ्वीदुव

उत्तर: ध्रुव – भारत के पहले उपग्रह और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज “ध्रुव” को विशाखापत्तनम से कमीशन किया जायेगा. इस जहाज का निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड द्वारा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के सहयोग से किया गया है.


निम्न में से किस शहर के वर्तमान जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनाकेरे यतिराज पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए है?

  • पुणे
  • नोएडा
  • इंदोर
  • दिल्ली
Read Also...  29 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 29 January 2025 Current Affairs Questions in Hindi

उत्तर: नोएडा – नोएडा शहर के वर्तमान जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनाकेरे यतिराज पैरालंपिक पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए है. उन्होंने 62 मिनट के संघर्ष में दो बार के विश्व चैंपियन मजूर के खिलाफ 21-15, 17-21, 15-21 का उत्तम प्रदर्शन किया था. उन्होंने पैरालंपिक में सिल्वर मैडल अपने नाम किया.


नीति आयोग और किस विश्वविद्यालय ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए है?

  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय
  • पंजाब विश्वविद्यालय
  • गुजरात विश्वविद्यालय

उत्तर: गुजरात विश्वविद्यालय – नीति आयोग और गुजरात विश्वविद्यालय ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए है. साथ ही नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने आईआईएस द्वारा प्रस्‍तुत कृषि उद्यमिता और मूल्य श्रृंखला प्रबंधन में भारत का पहला एमबीए पाठ्यक्रम लॉन्च किया है.


भारतीय नौसेना और किस सेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास- “ऑसिन्डेक्स” के चौथे संस्करण की शुरूआत हुई है?

  • अफ़्रीकी नौसेना
  • रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी
  • अमेरिकी नौसेना
  • जापानी नौसेना

उत्तर: रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी – भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के बीच द्विपक्षीय अभ्यास- “ऑसिन्डेक्स” के चौथे संस्करण की शुरूआत हुई है. इस संस्करण में भाग लेने वाली नौसेनाओं के जहाजों, पनडुब्बियों, हेलीकॉप्टरों और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों के बीच कॉम्प्लेक्स सरफेस, सब सरफेस और हवाई अभियान शामिल हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *