20 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

20 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘20 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘20 February 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

Q.1: हाल ही में किसने “कल्कि नारायण मंदिर” का शिलान्यास किया है?

[A] अमित शाह
[B] नरेंद्र मोदी
[C] राज नाथ सिंह
[D] राहुल गाँधी

Ans. B: हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया।

Q.2: कश्मीर घाटी में किस इंधन की पहली ट्रेन का शुभारंभ करेंगे?

[A] इलेक्ट्रिक ट्रेन
[B] कोयला ट्रेन
[C] पेट्रोल ट्रेन
[D] इनमे से कोई नहीं

Ans. A: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-02-2024 को जम्मू में एक जनसभा में कश्मीर घाटी में पहली विद्युत चालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

Q.3: हाल ही में किसने एबीएन एमरो ओपन एटीपी टूर्नामेंट का खिताब जीता है?

[A] धानिक सिनर
[B] जानिक सिनर
[C] सानिक सिनर
[D] गानिक सिनर

Ans. B: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को इटली के जानिक सिनर ने 7-5, 6-4 से हराकर एबीएन एमरो ओपन एटीपी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

Q.4: निम्नलिखित में से किन्हें घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?

[A] अर्पिता त्यागी
[B] अदिति सेन
[C] अनीता सिंह
[D] उर्मिला माथुर

Read Also...  18th to 24th November 2019 Current Gk Questions and Answers in Hindi

Ans. B: हरीश चन्द्र अनुसंधान संस्थान प्रयागराज की प्रोफेसर अदिति सेन को वर्ष 2023 का घनश्याम दास बिड़ला वैज्ञानिक शोध पुरस्कार दिया जायेगा।

Q.5: हाल ही में पीएम मोदी ने जीबीसी 4।0 के जरिए उत्तर प्रदेश में कितने रुपये की परियोजनाओ का शुभारंभ किया है?

[A] पांच लाख करोड़ से अधिक
[B] आठ लाख करोड़ से अधिक
[C] दस लाख करोड़ से अधिक
[D] एक लाख करोड़ से अधिक

Ans. C: हाल ही में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4।0) के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

Q.6: किस क्रिकेटर ने हाल ही में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है?

[A] राहुल द्रविड़
[B] दिनेश कार्तिक
[C] हरभजन सिंह
[D] फैज फजल

Ans. D: विदर्भ के पूर्व कप्तान और देश के लिए एकमात्र एकदिवसीय मैच खेलने वाले फैज फजल ने हाल ही में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Q.7: हाल ही में किसने थल सेना के उपप्रमुख के रूप में पदभार संभाला है?

[A] उपेन्द्र द्विवेदी
[B] पूरण द्विवेदी
[C] अर्चना द्विवेदी
[D] अमित द्विवेदी

Ans. A: हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने थल सेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *