Home / Current Affairs Hindi / 20 January 2024 Current Affairs in Hindi | 20 जनवरी 2024 ( हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी)

20 January 2024 Current Affairs in Hindi | 20 जनवरी 2024 ( हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी)

0

20 January 2024 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘20 जनवरी 2024 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘20 January 2024 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

January 2024 Current Affairs in Hindi

Today 20 जनवरी 2024 – One Liner Current Affairs in Hindi

  • अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा.
  • उपराष्ट्रपति 20 जनवरी, 2024 को रायपुर, छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे.
  • प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बेंगलुरु में नए अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के परिसर का उद्घाटन किया.
  • नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये लागत की आठ अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखी.
  • आयुष मंत्रालय के अधीन सीसीआरएएस के मानव संसाधन विकास केंद्र- ‘आयुष दीक्षा’ का शिलान्यास समारोह आज आयोजित किया जाएगा
  • केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद‘ का भ्रामक दावा करने वाली मिठाइयों की बिक्री के लिए अमेजन को नोटिस जारी किया.
  • सीमा सड़क संगठन द्वारा सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 670 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये गए 29 पुलों और छह सड़कों का उद्घाटन किया.
  • श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी हैदराबाद में इन्‍वेंटिवके दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया.
  • वाटर विजन @2047-आगे का रास्ता- पर अखिल भारतीय सचिव सम्मेलन 23-24 जनवरी को महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा.

GK Quiz on 20 January 2024 in Hindi (20 जनवरी 2024 पर प्रश्नोत्तरी)

आज के 20 जनवरी 2024 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 20 January 2024) प्रकाशित है.

Read Also...  "17 जून 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर" हिंदी में SSC, UPSC के लिए - Hindi Current Affairs

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी 23 जनवरी 2024 को किस शहर में राज्य खनन मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?
क. पुणे
ख. चेन्नई
ग. भोपाल
घ. दिल्ली
उत्तर: भोपाल

श्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में एनएच-73 के मंगलौर-मुदिगेरे-तुमकुर खंड के विस्तार के लिए 343.74 करोड़ रुपये की राशि को स्‍वीकृति दी है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. कर्नाटक
उत्तर: कर्नाटक

निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा 23 जनवरी से 31 जनवरी तक वार्षिक विशाल कार्यक्रम “भारत पर्व” का आयोजन किया जायेगा?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. पर्यटन मंत्रालय
उत्तर: पर्यटन मंत्रालय

ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) के द्वारा जारी विश्व के देशों की मिलिट्री ताकतों में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा
उत्तर: चौथा

निम्न में से किस राज्य में कोकबोरोक भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘कोकबोरोक दिवस’ मनाया गया है?
क. केरल
ख. हरियाणा
ग. गुजरात
घ. त्रिपुरा
उत्तर: त्रिपुरा

63वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक 22 जनवरी, 2024 को किस शहर में आयोजित की जाएगी?
क. पुणे
ख. चेन्नई
ग. भोपाल
घ. दिल्ली
उत्तर: भोपाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *