Home / Current Affairs Hindi / Today Current Affairs in Hindi 27 August 2023: Questions and Answers

Today Current Affairs in Hindi 27 August 2023: Questions and Answers

0
current-affairs-in-hindi-27-august-2023

current-affairs-in-hindi-27-august-2023

आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 27 अगस्त 2023

27 अगस्त 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 27 अगस्त 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Q1. 2023 BWF World Championships में एचएस प्रणय ने किस प्रतिस्पर्धा मे कांस्य पदक हासिल किया?

  • फुटबॉल
  • होकी
  • पुरुष एकल शटलर
  • खो-खो

Ans. पुरुष एकल शटलर: बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2023 के पुरुष एकल शटलर सेमीफाइनल में एचएस प्रणय को कुनलावुत वितिदसर्न ने 21-18, 13-21, 14-21 से हराया।

Q2. जी 20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक कहाँ पर संपन्न हुई?

  • वाराणसी
  • मेरठ
  • गोरखपुर
  • दिल्ली

Ans. वाराणसी: देश की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विख्यात वाराणसी में जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) के 26 अगस्त 2023 को जी 20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक हुई।

Q3. हाल ही में किस बॉलीवुड गीतकार का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

  • देव कोहली
  • अनुज सिंह
  • देव ठाकुर
  • अजय सिंह

Ans. देव कोहली: दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

Q4. गाखल-सुरजीत राष्ट्रीय खेल दिवस (5एस) हॉकी टूर्नामेंट का पहला संस्करण किस स्टेडियम में शुरू होगा?

  • सुरजीत हॉकी स्टेडियम
  • गौतम हॉकी स्टेडियम
  • अर्जित हॉकी स्टेडियम
  • जीतू हॉकी स्टेडियम

Ans. सुरजीत हॉकी स्टेडियम: गाखल-सुरजीत राष्ट्रीय खेल दिवस (5एस) हॉकी टूर्नामेंट का प्रथम संस्करण बाल्टर्न पार्क में स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

Q5. किस स्पेस एजेंसी ने क्रू -7 मिशन को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रक्षेपित किया गया है?

  • इसरो
  • नासा
  • रोसकोस्मोस
  • सीनेस
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz of January 2017 for SSC Exam - 2

Ans. नासा: एंडेवर नामक ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर स्पेसएक्स क्रू -7 मिशन को नासा ने 26 अगस्त 2023 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रक्षेपित किया गया है।

Q6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत कितने करोड़ की लागत से न्यू फरक्का जंक्शन का होगा पुनर्विकास?

  • 81 करोड़ रुपये
  • 31 करोड़ रुपये
  • 61 करोड़ रुपये
  • 21 करोड़ रुपये

Ans. 31 करोड़ रुपये: पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी लाइन पर पूर्वाेत्तर राज्यों तक जाने वाले उत्तर बंगाल के प्रवेश द्वार न्यू फरक्का जंक्शन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत 31 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प का काम किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *