3 October 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs in Hindi 3 October 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स: 3 अक्टूबर 2023

3 October 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 3 अक्टूबर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 3 October 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

3 October 2023 Current Affairs in Hindi – 3 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स

  1. मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है।
  2. 19वें एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग मुकाबलों में भारत टीम ने कांस्य पदक जीता है।
  3. जर्मनी में 3 अक्टूबर 2023 को जर्मन एकता दिवस दिवस मनाया जा रहा है।
  4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में चित्तौड़गढ में सात हजार करोड़ से अधिक रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  5. शियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा किदांबी श्रीकांत ने सिर्फ 29 मिनट में मैच जीता।
  6. सुब्रतो कप अंडर 14 टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा।
  7. हाल ही में पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने छह कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति की है।
  8. हाल ही में भारत की अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने टेबल टेनिस महिला युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है।

3 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढ़ेंगे 3 अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जवाब हिंदी में

1. मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

  • कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन
  • मैटालिन कारिको और बू वीसमैन
  • सैटालिन कारिको और तू वीसमैन
  • वेटालिन कारिको और कु वीसमैन
Read Also...  Current Affairs of 9 February 2019 in Hindi - Questions and Answers

Answer. कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन: हंगेरियन-अमेरिकी बायोकेमिस्ट कैटालिन कारिको और अमेरिकी चिकित्सक-वैज्ञानिक ड्रू वीसमैन को हाल ही में कोविड-19 टीकों में इस्तेमाल की जाने वाली संशोधित मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक विकसित करने के लिए मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

2. 19वें एशियाई खेलों में कितने मीटर स्पीड स्केटिंग मुकाबलों में भारत टीम ने कांस्य पदक जीता है?

  • 3000 मीटर
  • 8000 मीटर
  • 6000 मीटर
  • 4000 मीटर

Answer. 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग: इस स्पर्धा में देश का यह पहला रोलर स्केटिंग पदक जीता है। 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में भारत की संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल के इतिहास में यह देश का यह का तीसरा रोलर स्पोट्र्स पदक है। एक अन्य मुकाबले में हाल ही में भारत के आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले फाइनल में कांस्य पदक जीता।

3. जर्मनी में 3 अक्टूबर 2023 को कौनसा दिवस मनाया जा रहा है?

  • जर्मन पोषक दिवस
  • जर्मन एकता दिवस
  • जर्मन अंग्रेजी दिवस
  • जर्मन शिक्षा दिवस

Answer. जर्मन एकता दिवस: जर्मनी में 3 अक्टूबर 2023 को German Unity Day राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन जर्मनी का एकीकरण हुआ था।

4. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में चित्तौड़गढ में कितने रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया?

  • पांच हजार करोड़ से अधिक
  • दस हजार करोड़ से अधिक
  • आठ हजार करोड़ से अधिक
  • सात हजार करोड़ से अधिक
Read Also...  23-February-2022 Current Affairs in Hindi

Answer. सात हजार करोड़ से अधिक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में चित्तौड़गढ में सात हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

5. शियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा किसने सिर्फ 29 मिनट में मैच जीता?

  • ललित श्रीकांत
  • नीतू श्रीकांत
  • किदांबी श्रीकांत
  • अमित श्रीकांत

Answer. किदांबी श्रीकांत: भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने हाल ही में एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में अपना पहला मैच केवल 29 मिनट में जीत लिया।

6. सुब्रतो कप अंडर 14 टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?

  • मेरठ
  • बेंगलुरु
  • गोवा
  • चंडीगड़

Answer. बेंगलुरु : सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का सब-जूनियर (अंडर 14) बालक वर्ग बेंगलुरु में शुरू किया जाएगा। इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर खेली जा रही है।

7. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कितने कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति की है?

  • दो
  • छह
  • दस
  • सात

Answer. छह : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हाल ही में राज्यभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए छह अंतरिम कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति की है।

8. हाल ही में भारत की किस टेबल टेनिस महिला युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है?

  • नेहा मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी
  • मधु मुखर्जी और रश्मि मुखर्जी
  • अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी
  • रश्मि मुखर्जी और सुमन मुखर्जी

Answer. अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने हाल ही में खेले गये महिला युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है।

Read Also...  9 July 2021 Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *