Home / Current Affairs Hindi / Today Current Affairs in Hindi 30 August 2023: Questions and Answers

Today Current Affairs in Hindi 30 August 2023: Questions and Answers

0
current-affairs-in-hindi-30-august-2023

आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 30 अगस्त 2023

30 अगस्त 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 30 अगस्त 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Q1. अंतर्राष्ट्रीय ट्रायथलॉन इवेंट किसने आयरनमैन का खिताब हासिल किया?

  • डॉक्टर आकाश बल्लभ
  • डॉक्टर सुभाष बल्लभ
  • डॉक्टर सुरेश बल्लभ
  • डॉक्टर आशीष बल्लभ

Ans. डॉक्टर सुभाष बल्लभ: स्वीडन के कालमर शहर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ट्रायथलॉन इवेंट में बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय के चर्चित नेत्र सर्जन डॉक्टर सुभाष बल्लभ विजेता ने आयरनमैन का खिताब हासिल किया।

Q2. खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 पर फिट इंडिया क्विज़ के किस संस्करण का शुभारंभ किया?

  • दसवें
  • तीसरे
  • पहले
  • दुसरे

Ans. तीसरे: क्विज़ के दो सफल संस्करणों के बाद तीसरे संस्करण में कुल पुरस्कार राशि 3.25 करोड़ रुपये रखी गयी है।

Q3. नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में तेजी लाने के लिए किसने के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए?

  • उनिसेफ़
  • यूएनडीपी इंडिया
  • यूनाइटेड नेशन
  • एसएससी

Ans. यूएनडीपी इंडिया: इसका ज्ञापन (एमओयू) का उद्देश्य एसडीजी स्थानीयकरण, आंकड़ा-संचालित निगरानी, आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा को औपचारिक रूप देना है।

Q4. दुनिया के पहले प्रदूषण मुक्त भारत मानक-6 स्टेज ईंधन वाहन के मॉडल का किसने लोकार्पण किया?

  • राजीव रंजन
  • लोकनाथ त्यागी
  • आशीष मोंगरे
  • नितिन गडकरी

Ans. नितिन गडकरी: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विसूव के पहले प्रदूषण मुक्त भारत मानक-6 स्टेज दो वाले फ्लैक्सी ईंधन वाहन के मॉडल का आज यहां लोकार्पण किया।

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 9 December 2020 Questions and Answers

Q5. ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के तहत खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए कितने रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जायेंगे?

  • 10 हजार
  • 14 हजार
  • 6 हजार
  • 10 लाख

Ans. 10 हजार: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चार बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। जिसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होगें। हरेक खिलाड़ी को प्रतिमाह दो-दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10-10 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे।

Q6. प्रतिवर्ष “लघु उद्योग विकास” किस दिन मनाया जाता है?

  • 30 जनवरी
  • 30 जून
  • 30 अगस्त
  • 30 अप्रैल

Ans. 30 अगस्त: भारत के विकास में लघु उद्योग के योगदान के उपलक्ष्य में तब से हर साल 30 अगस्त को छोटे उद्यमों को समर्पित ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *