Today Current Affairs in Hindi 31 August 2023: Questions and Answers
- Gk Section
- Posted on
आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 31 अगस्त 2023
31 अगस्त 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 31 अगस्त 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.
Q1. मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट 2023 किस शहर ने जीता है?
- गुवाहाटी
- मेरठ
- असम
- श्रीनगर
Ans. श्रीनगर: बारामुला को 2-0 से हराकर श्रीनगर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और जम्मू-कश्मीर हॉकी के समर्थन से चिनार कॉर्प्स के 31 उपक्षेत्र मुख्यालय द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को शुरू हुआ था।
Q2. ग्लोबल इंडियाएआई 2023 का आयोजन किसके द्वारा किया जाएगा?
- निति आयोग
- नेशनल इन्फ़ोर्मटिक सेंटर
- इसरो
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Ans. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अक्टूबर 2023 में ग्लोबल इंडियाएआई 2023 का आयोजन करेगा इस आयोजन में भारत और विश्व के प्रमुख एआई प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और निवेशकों की भागीदारी होगी।
Q3. सेंचुरी मैट्रेस कंपनी ने किस बैडमिंटन खिलाड़ी को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है?
- लक्ष्य सेन
- सान्या मिर्जा
- पी वी सिंधु
- सेना नेहवाल
Ans. पी वी सिंधु: मैट्रेस बनाने वाली कंपनी सेंचुरी मैट्रेस ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को अपना ब्राण्ड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है।
Q4. डिजिटल भुगतान सहित फिनटेक सेवायें देने वाली किस कंपनी ने स्टॉक ब्रोकिंग लॉन्च किया है?
- पेटिएम
- फोनपे
- गूगल पे
- पीएनबी
Ans. फोनपे: फोनपे ने अपनी सहयोगी कंपनी वेल्थ ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्टॉक ब्रोकिंग में कदम रखा है। निवेशकों और व्यापारियों को इस वेब प्लेटफॉर्म पर शानदार अनुभव मिलेगा। स्टॉक खरीदने, इंट्रा डे ट्रेडिंग, क्यूरेटेड वेल्थबॉस्केट और म्युचुअल फंड जैसे सभी विकल्पों के लिए यह बेहतरीन जगह है।
Q5. दक्षिण कोरिया और किस देश ने वायु सेना का संयुक्त अभ्यास किया?
- भारत
- चीन
- जापान
- अमेरिका
Ans. अमेरिका: दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने 30 अगस्त 2023 को वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास के समय कम से कम एक अमेरिकी निर्मित बी-1बी रणनीतिक बमवर्षक की तैनाती के साथ वायु सेना का संयुक्त अभ्यास किया।
Q6. नेटवर्क वीडियो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशंस ने कहाँ पहला एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है?
- गोवा
- बेंगलुरु
- उत्तर प्रदेश
- मुंबई
Ans. बेंगलुरु: एक्सिस कम्युनिकेशंस ने बेंगलुरु में प्रथम एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है।
Q7. मिस वर्ल्ड 2023 के फिनाले का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
- दिल्ली
- जयपुर
- उत्तराखंड
- कश्मीर
Ans. कश्मीर: भारत लगभग तीन दशक के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। यह वैश्विक प्रतियोगिता इस वर्ष के अंत में कश्मीर में आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें 140 देश भाग लेंगे।
Q8. विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?
- 31 अगस्त
- 31 अप्रैल
- 31 जनवरी
- 31 अप्रैल
Ans. 31 अगस्त: देश में हर वर्ष श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को इसीलिए चुना गया था कि इसी दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र शुरू होता था।