31 December 2023 Current Affairs in Hindi | 31 दिसम्बर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी)

31 December 2023 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘31 दिसम्बर 2023 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘31 December 2023 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 31 December 2023 in Hindi | 31 दिसम्बर 2023 पर प्रश्नोत्तरी

Q1. किसे हाल ही में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है, जोकि चर्चा में है?

क. पिंकी
ख. अनु
ग. रश्मि
घ. नीतू

उत्तर: क. कटे होंठ वाले बच्चों के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ को साल 2009 में आस्कर अवार्ड मिला था. और अब ये फिर से चर्म में है, मिर्जापुर की पिंकी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पहल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

Q2. हाल ही में किस देश ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?

क. जापान
ख. चीन
ग. अफ्रीका
घ. अमेरिका

उत्तर: ख. चीन ने हाल ही में सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का शनिार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

Q3. हाल ही में विद्रोही संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) ने किनके साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये है?

क. केन्द्र तथा असम सरकार के साथ
ख. केन्द्र तथा मुंबई सरकार के साथ
ग. केन्द्र तथा पंजाब सरकार के साथ
घ. केन्द्र तथा दिल्ली सरकार के साथ

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 15 December 2020 Questions and Answers

उत्तर: क. असम में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राज्य के सबसे पुराने विद्रोही संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) ने हाल ही में केन्द्र तथा असम सरकार के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Q4. 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कौन करेंगे?

क. डॉ. मोहन त्रिपाठी
ख. डॉ. मोहन सिंह
ग. डॉ. मोहन मीणा
घ. डॉ. मोहन यादव

उत्तर: घ. भोपाल में होने वाले 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

Q5. हाल ही में किसने ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ का उद्घाटन किया है?

क. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
ख. मुख्यमंत्री अमित शाह
ग. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
घ. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

उत्तर: क. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में ‘वाइब्रेंट अहमदाबाद फ्लावर शो 2024’ का उद्घाटन किया।

Q6. हाल ही में किसने दूसरा राउंडग्लास ग्रासरूट हॉकी लीग 2023 अंडर-16 का खिताब अपने नाम किया है?

क. राउंडग्लास सेहांग
ख. राउंडग्लास गेहांग
ग. राउंडग्लास बेहांग
घ. राउंडग्लास तेहांग

उत्तर: घ. पेनल्टी शूट-आउट में राउंडग्लास तेहांग ने राउंडग्लास मीठापुर को 4-3 से हराकर दूसरा राउंडग्लास ग्रासरूट हॉकी लीग 2023 अंडर-16 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *