Home / Current Affairs Hindi / 4 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स एवं प्रश्न और उत्तर

4 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स एवं प्रश्न और उत्तर

0

4 फरवरी के करंट अफेयर्स में जानें मुख्य घटनाएँ: PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान।

4 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 February 2024 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं। 

Q.1: देश के किस पूर्व उप प्रधानमंत्री को भारत रत्न से अलंकृत किया जाएगा?

[A] अमित शाह
[B] लालकृष्ण आडवाणी
[C] अटल बिहारी वाजपयी
[D] नरेन्द्र मोदी

Ans- B: भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता और देश ने पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाएगा।

Q.2: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में कितने रुपए की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया है?

[A] 68000 करोड़
[B] 98000 करोड़
[C] 78000 करोड़
[D] 28000 करोड़

Ans- A : श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक सभा संबोधन में राज्य में 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, और राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

Q.3: सैन्य उद्देश्यों के लिए नॉर्वे ने किस देश के साथ एक समझौता किया है?

[A] जापान
[B] कोरिया
[C] जर्मनी
[D] अमेरिका

Ans- D: नॉर्वे और अमेरिका ने सहयोगी बलों को सैन्य उद्देश्यों के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

Q.4: किस राज्य में तीन दिवसीय वेरुल अजंता महोत्सव शुरू किया जाएगा?

[A] महाराष्ट्र
[B] असम
[C] दिल्ली
[D] उत्तर प्रदेश

Ans- A: महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी योजना, बागवानी मंत्री और जिला संरक्षक मंत्री संदीपन भुमरे ने हाल ही में कहा है कि यह महोत्सव से पर्यटन उद्योग के विकास के लिए सभी प्रयास किया जायेगा, जिसमें रोजगार बढ़ने की ज्यादा संभावना है और इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Read Also...  11-November-2021 Current Affairs in Hindi

Q.5: हाल ही में पंजाब के के किस राज्यपाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

[A] राजनाथ त्रिपाठी
[B] अमित सिंह
[C] केशव शर्मा
[D] बनवारीलाल पुरोहित

Ans- D: हाल ही में पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Q.6: हाल ही में किसे उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?

[A] अनीता त्यागी
[B] सुमन शर्मा
[C] वंदना त्रिपाठी
[D] ऋतु बाहरी

Ans- D: उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश ऋतु बाहरी को नियुक्त किया गया है।

Q.7: हाल ही में किस पुजारी को केरल में शंकर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

[A] ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी
[B] न्यायमूर्ति शर्मा
[C] पंडित राय बहादुर
[D] अनीता प्रसाद नम्बूदरी

Ans- A: केरल में शंकर स्मृति पुरस्कार से उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी (रावल) ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी को सम्मानित किया गया है।

Q.8: हाल ही में किनौर जिले के उपायुक्त के तौर किसने कार्यभार संभाल लिया है?

[A] डॉ. पुरोहित कुमार शर्मा
[B] डॉ. अमित कुमार शर्मा
[C] डॉ. नीतू कुमार शर्मा
[D] डॉ. आरती कुमार शर्मा

Ans- B: हाल ही में किनौर जिले के उपायुक्त के तौर पर वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *