6 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

6 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 February 2024 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

Q.1: हाल ही में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कौन निर्वाचित हुई है?

[A] परिणिति बाई
[B] शांति बाई
[C] आरती बाई
[D] कांता बाई

Ans. B: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शांति बाई छत्तीसगढ़ में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है।

Q.2: हाल ही में किसे मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है?

[A] डी पी त्यागी
[B] डी पी सिंह
[C] डी पी गुप्ता
[D] डी पी शर्मा

Ans. C: मध्यप्रदेश सरकार ने डी पी गुप्ता को राज्य का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया है।

Q.3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस राज्य में “भारत ऊर्जा सप्ताह” का उद्घाटन करेंगे?

[A] गोवा
[B] असम
[C] राजस्थान
[D] कर्णाटक

Ans. A: गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Q.4: हाल ही में किस नाम के समूह ने ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड 2024 जीता है?

[A] जोड़
[B] सबकुछ
[C] मिलजुल
[D] शक्ति

Ans. D: लॉस एंजिल्स में आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम’ के लिए भारतीय कलाकार शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन समूह ‘शक्ति’ ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 जीता।

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 15 August 2020 Questions and Answers

Q.5: हाल ही में किस आर्गेनाइजेशन को “बिगेस्ट नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इन द वर्ल्ड” से सम्मानित से किया गया है?

[A] आईएननो
[B] आईएनओ
[C] आईएनधो
[D] आईएनपो

Ans. B: प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र के संगठन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (आईएनओ) को हाल ही में “बिगेस्ट नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन इन द वर्ल्ड” से सम्मानित से किया गया है।

Q.6: हाल ही में किस संगठन ने “अभ्यास” यान के चार सफल उड़ान परीक्षण किए हैं?

[A] एनटीपीसी
[B] डीआरडीओ
[C] टाटा लिमिटेड
[D] इसरो

Ans. B: ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (हीट) – अभ्यास यान के चार सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *