Today Current Affairs in Hindi 7 November 2023: Questions and Answers

7 November 2023 Current Affairs in Hindi

7 November 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 7 नवम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 7 November 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी।

Current Affairs in Hindi

7 नवम्बर 2023 करंट अफेयर्स: समसामयिक घटनाएं

7 नवम्बर 2023 की हाल ही में घटित होने वाली घटनाएं मुद्दों का स्पष्टीकरण और/या विश्लेषण हिंदी में

  • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीता है
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में स्वच्छता को आदत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया है.
  • केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने हाल ही में वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम 2023 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया है.
  • आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजना – अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (एएमआरयूटी) के तहत एक प्रगतिशील पहल “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” को शुरू किया गया है.
  • 7 नवम्बर को पूरे भारत राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है.

7 नवम्बर का इतिहास

7 नवम्बर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

7 नवम्बर 2023 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं का संदर्भित जीके प्रश्नोत्तरी हिंदी में CSE, बैंक आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए.

हाल ही में किस खेल में भारतीय महिला टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में स्वर्ण पदक जीता है?

  • क. क्रिकेट
  • ख. हॉकी
  • ग. फुटबॉल
  • घ. खो-खो
सही उत्तर देखे
Ans. हॉकी - एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीता है. इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना की है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए चैंपियन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.

किस मंत्रालय ने हाल ही में स्वच्छता को आदत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया है?

  • क. शिक्षा मंत्रालय
  • ख. जनजातीय मंत्रालय
  • ग. विज्ञान मंत्रालय
  • घ. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
सही उत्तर देखे
Ans. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में स्वच्छता को आदत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 3.0 चलाया है. इस अभियान 3.0 के अंतर्गत जन-शिकायतों और लोक शिकायत अपीलों का शत-प्रतिशत निपटारा किया, 50,000 से अधिक भौतिक फाइलों को हटाया 33,046 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली कराया गया है.

किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम 2023 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया है?

  • क. राजनाथ सिंह
  • ख. हरदीप सिंह पूरी
  • ग. अजय त्यागी
  • घ. श्री पुरुषोत्तम रूपाला
सही उत्तर देखे
Ans. श्री पुरुषोत्तम रूपाला - केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने हाल ही में वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम 2023 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया है. मंडप में पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में अपनी प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों, नई पहलों और नवीन प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया है.

किस मंत्रालय की एएमआरयूटी योजना के तहत “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया है?

  • क. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  • ख. जनजातीय मंत्रालय
  • ग. विज्ञान मंत्रालय
  • घ. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
सही उत्तर देखे
Ans. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय - आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजना - अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (एएमआरयूटी) के तहत एक प्रगतिशील पहल "महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान" को शुरू किया गया है. जिसका उद्देश्य 550 से अधिक जल उपचार संयंत्रों का दौरा कराने के लिए जल शासन प्रणाली महिला स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को शामिल करने के लिए एक मंच उपलब्धे कराना है.

7 नवम्बर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

सही उत्तर देखे
Ans. क. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस - 7 नवम्बर को पूरे भारत राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है. सितंबर 2014 में, एक समिति का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि विभिन्न कैंसर की गंभीरता, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।

6 नवम्बर 2023 करंट अफेयर्स

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *