Home / previous question papers / SSC CGLE 2023 Tier-1 Gk Questions and Answers in Hindi

SSC CGLE 2023 Tier-1 Gk Questions and Answers in Hindi

0

SSC Combined Graduate Level Examination 2023 Tier 1 General Awareness Questions and Answers in Hindi

SSC CGL 2023 Tier 1 General Awareness (14/7/2024) Quiz: यहाँ एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 प्रथम पाली के जनरल नॉलेज प्रश्न और उत्तर प्रकाशित है.

Q.1 एकल (singles) के लिए बैडमिंटन कोर्ट की लंबाई कितनी होती है ?

  1. 13.44 m
  2. 13.55 m
  3. 14 m
  4. 13.40 m

Ans 4. 13.40 m

Q.2 भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग का प्रशासनिक प्रमुख कौन होता है?

  1. महालेखाकार
  2. प्रधान महालेखाकार
  3. महानिदेशक
  4. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

Ans 4. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

Q.3 प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल सेवाओं पर ध्यान देने के साथ देश भर में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सबसे बड़ी अखिल भारतीय योजना निम्नलिखित में से कौन-सी है?

  1. LaQshya
  2. AB-PMJAY
  3. PM-ABHIM
  4. PM-MI

Ans 3. PM-ABHIM

Q.4 निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार ‘टाई ऑफ प्रोटेक्शन’ शब्द से जुड़ा है?

  1. बैसाखी
  2. करवा चौथ
  3. छठ पूजा
  4. रक्षाबंधन

Ans 4. रक्षाबंधन

Q.5 अक्टूबर 2021 में, 19 वर्षीया_ ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

  1. अंशु मलिक
  2. सीमा बिसला
  3. संजू देवी
  4. सोनम मलिक

Ans 1. अंशु मलिक

Q.6 नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए और नवंबर 2021 में जारी किए गए पहले बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सबसे गरीब राज्य के रूप में उभरा ?

  1. बिहार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मिज़ोरम

Ans 1. बिहार

Q.7 अचल पूंजी के उपभोग को__ के रूप में भी जाना जाता है।

  1. मूल्यह्रास
  2. निवल निवेश
  3. मूल्यवृद्धि
  4. सकल निवेश

Ans 1. मूल्यह्रास

Q.8 वैदिक आर्य सप्त- सिंधु नामक क्षेत्र में रहते थे, जिसका अर्थ सात नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र है। सात नदियों में से एक झेलम नदी है। इसका प्राचीन नाम क्या था ?

  1. अस्किनी
  2. परुष्णि
  3. विपाश
  4. वितस्ता
Read Also...  SBI CBO Previous Year Question Papers; Direct pdf links to download

Ans 4. वितस्ता

Q.9 चोल प्रशासन में,____ गांवों में सदन होती थी जो मुख्य रूप से ब्राह्मणों द्वारा बसाई गई थी।

  1. उर
  2. खिल्य
  3. नागराम
  4. सभा

Ans 4. सभा

Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तापी बेसिन का हिस्सा नहीं है?

  1. राजस्थान
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात

Ans 1. राजस्थान

Q.11 निम्नलिखित में से किसका उपयोग लार्ज हैड्रोन कोलाइडर (LHC) और MRI स्कैनर तथा NMR स्पेक्ट्रोमीटर में अतिचालक चुम्बकों के लिए शीतलन माध्यम के रूप में किया जाता है?

  1. नियॉन
  2. क्लोरीन
  3. आर्गन
  4. हीलियम

Ans 4. हीलियम

Q.12 2018 में गूगल डूडल ने मृणालिनी साराभाई का 100वाँ जन्मदिन मनाया। वह निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?

  1. भरतनाट्यम और कथकली
  2. ओडिसी और कथक
  3. कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
  4. यक्षगान

Ans 1. भरतनाट्यम और कथकली

Q.13 भरतनाट्यम दक्षिण भारत के धार्मिक विषयों और_के आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त करता है।

  1. सूफीवाद
  2. शैव धर्म
  3. बुद्ध धर्म
  4. जैन धर्म

Ans 2. शैव धर्म

Q.14 निम्नलिखित में से कौन-सा संगीतकार संगीत वाद्य यंत्र सितार पर अपनी महारत के लिए लोकप्रिय है?

  1. अली अकबर खाँ
  2. विलायत खाँ
  3. बहादुर खान
  4. मजद अली खान

Ans 2. विलायत खाँ

Q.15 निम्नलिखित में से कौन-सा देश एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल – 2022 का आयोजक था?

  1. जापान
  2. बांग्लादेश
  3. भारत
  4. चीन

Ans 3. भारत

Q.16 सुश्री भक्ति प्रदीप कुलकर्णी को निम्नलिखित में से किस खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया ?

  1. टेबल टेनिस
  2. शतरंज
  3. बैडमिंटन
  4. कुश्ती

Ans 2. शतरंज

Q.17 ‘टाइगर लीजन’ या ‘फ्री इंडिया लीजन’ के संस्थापक कौन थे?

  1. विनायक दामोदर सावरकर
  2. सुभाष चंद्र बोस
  3. सोहन सिंह भखना
  4. लाला हरदयाल
Read Also...  Bank of India PO Previous Year Question Papers; Direct pdf links to download

Ans 2. सुभाष चंद्र बोस

Q.18 एक प्रजनन रणनीति का नाम बताइए जिसमें परजीवी एक ही प्रजाति या विभिन्न प्रजातियों के अन्य जीवों की देखभाल का लाभ उठाते हैं जिससे वे अपने बच्चों को पाल सकें।

  1. शाव परजीविता
  2. लैंगिक परजीविता
  3. क्लैप्टो परजीविता
  4. प्रतिस्पर्धी परजीविता

Ans 1. शाव परजीविता

Q.19 जनजातीय जनसंख्या (2011) के आधार पर, उस विकल्प की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करता है।

A. मध्य प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. ओडिशा

  1. (a)(C), (B),(A)
  2. (b)(B), (C),(A)
  3. (c)(B), (A),(C)
  4. (d)(C), (A),(B)

Ans 1. (a)(C), (B),(A)

Q.20 किस औद्योगिक नीति में अति लघु उद्योग/इकाई के लिए निवेश सीमा बढ़ाकर ₹2 लाख की गई ?

  1. 1977
  2. 1991
  3. 1980
  4. 1956

Ans 3. 1980

Q.21 ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्पना के बारे में किस वैज्ञानिक ने विचार किया था?

  1. हेरोल्ड जेफरी (Harold Jeffrey)
  2. ऍडविन हबल (Edwin Hubble)
  3. फ्रेड हॉयल (Fred Hoyle)
  4. पियरे साइमन लाप्लास (Pierre Simon Laplace)

Ans 3. फ्रेड हॉयल (Fred Hoyle)

Q.22 स्तंभों का मिलान कीजिए।

स्तंभ- A (वर्ग)____स्तंभ-B (सामान्य नाम)

i. क्लोरोफाइसी—————a. भूरा शैवाल
ii. फियोफाइसी—————b. हरी शैवाल
iii. रोडोफाइसी—————c. नीले-हरे शैवाल
iv. सायनोफाइसी—————d. लाल शैवाल

  1. i-b, ii-c, iii-a, iv-d
  2. i-b, ii-a, iii-d, iv-c
  3. i-d, ii-c, iii-b, iv-a
  4. i-a, ii-b, iii-c, iv-d

Ans 2. i-b, ii-a, iii-d, iv-c

Q.23 भारत में अंग्रेजों द्वारा शुरू की गई राजस्व संग्रह की रैयतवाड़ी व्यवस्था__ पर आधारित थी।

  1. स्मिथ के लगान सिद्धांत (Smith’s theory of rent)
  2. रिकार्ड के लगान सिद्धांत (Ricardian theory of rent)
  3. माल्थस के लगान सिद्धांत (Malthusian theory of rent)
  4. मार्क्स के लगान सिद्धांत (Marx’s theory of rent)
Read Also...  CAPFs (Assistant Commandants) Examination, 2017 Question Paper PDF; Download link

Ans 2. रिकार्ड के लगान सिद्धांत (Ricardian theory of rent)

Q.24 1901 में ‘विलयनों में रासायनिक गतिकी और परासरणी दाब के नियमों की खोज द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की पहचान’ के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था?

  1. हरमन एमिल फिशर (Hermann Emil Fischer)
  2. जैकब्स हेनरिक्स वैन’टी हॉफ (Jacobus Henricus van’t Hoff)
  3. स्वांते ऑगस्ट अरहेनियस (Svante August Arrhenius)
  4. हेनरी मोइसान (Henri Moissan)

Ans 2. जैकब्स हेनरिक्स वैन’टी हॉफ (Jacobus Henricus van’t Hoff)

Q.25 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित हैं?

  1. अनुच्छेद 15 से 21
  2. अनुच्छेद 5 से 11
  3. अनुच्छेद 2 से 4
  4. अनुच्छेद 25 से 31

Ans 1. अनुच्छेद 15 से 21

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *