Samanya Gyan

भारत के संस्कृति मंत्रालय की सरकारी एजेंसी की सूची और संपूर्ण जानकारी

हमने यहाँ पर भरार के संस्कृति मंत्रालय की सरकारी एजेंसी की सूची और उन सभी एजेंसी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रकाशित की है जो की आपने सामान्य ज्ञान के साथ-साथ सरकारी नौकरी की परीक्षा की तयारी के लिए सहायक होगी. संस्कृति मंत्रालय की सरकारी एजेंसी जैसे भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग , भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार और अन्य विभाग के बारे में संपूर्ण जानकारी संछिप्त में दी है.

Ministry of Culture in India List of Govt Agency Full Details in Hindi | भारत के संस्कृति मंत्रालय की सरकारी एजेंसी की सूची और संपूर्ण जानकारी


भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Govt Agency (Anthropological survey of India) Full Details in Hindi

एजेंसी: भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग
स्थापना: वर्ष 1945
मुख्यालय: कोलकाता
भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग के बारे में विवरण: यह मानव और सांस्कृतिक पहलुओं के लिए मानवशास्त्रीय अध्ययन और क्षेत्र डेटा अनुसंधान में शामिल सर्वोच्च भारतीय संगठन है, जो मुख्य रूप से भौतिक मानवशास्त्र तथा सांस्कृतिक मानवशास्त्र के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. यह भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग अपने स्थापना के 59 वर्ष पूरे कर चुका है. यह भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण विभाग नृवंश सामग्री और प्राचीन मानव कंकाल अवशेषों को एकत्र करना और संरक्षण के साथ देखरेख करने का कार्य भी करता है. साथ ही आंकड़े तथा दस्‍तावेज तैयार करने का कार्य भी इस भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण विभाग में शामिल है.


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Govt Agency (Archaeological survey of India) Full Details in Hindi

एजेंसी: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग
स्थापना: वर्ष 1861
मुख्यालय : नई दिल्ली
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बारे में विवरण: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के स्थापना वर्ष 1861में की गयी थी. जिसका मुख्यालय नई दिल्ली के जनपथ में स्थित है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देश की सांस्‍कृतिक विरासतों के पुरातत्‍वीय अनुसंधान और संरक्षण के लिए एक प्रमुख संगठन है जो के राष्‍ट्रीय महत्‍व के प्राचीन स्‍मारकों तथा पुरातत्‍वीय स्‍थलों और अवशेषों का रखरखाव रखने का कार्य करता है. साथ ही यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग प्राचीन संस्‍मारक, पुरातत्‍वीय स्‍थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के मुताबिक, देश में सभी पुरातत्‍वीय गतिविधियों को विनियमित करता है. यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्‍कृति मंत्रालय के अधीन है.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक 1871 से 1885 के दौरान अलेक्ज़ैंडर कन्निघम थे. जबकि वर्तमान में इसके महानिदेशक सी.बाबू.राजीव है.


भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Govt Agency (National Archives of India) Full Details in Hindi

एजेंसी: भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार
स्थापना: वर्ष 1891
मुख्यालय : नई दिल्ली
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के बारे में विवरण: भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में भारत सरकार के अप्रचलित अभिलेखों का भंडारण किया जाता है. जिसका अधिकतर उपयोग अधिकतर प्रशासकों और शोधार्थियों के द्वारा किया जाता है. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार की स्थापना सबसे पहले कोलकाता में मार्च 1891 में इंपीरियल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट की स्थापना के साथ हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद 1911 में राष्ट्रीय राजधानी को कलकत्ता से बदलकर नई दिल्ली कर दी गयी तब अभिलेखागार को भी नई दिल्ली स्थानानांतरित किया गया था. यह राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली के जनपथ और राजपथ के चौक के पास लाल और सफ़ेद पत्थरों के एक भव्य भवन में स्थित है.


भारतीय राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालय के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Govt Agency (National Library of India) Full Details in Hindi

एजेंसी: भारतीय राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालय
स्थापना: वर्ष 1896
मुख्यालय: पश्चिम बंगाल
भारतीय राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालय के बारे में विवरण: भारतीय राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालय (National Library of India) जो की भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय है उसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है. इस पुस्तकालय में राष्‍ट्रीय महत्‍व की प्रत्‍येक मुद्रित सामग्री और सभी पांडुलिपियां प्रापत करके उनका संरक्षण है साथ ही यह पुस्‍तकालय देश से संबंधित मुद्रित सामग्री एकत्र करता है चाहे वह कहीं भी प्रकाशित की गई हो. इस पुस्‍तकालय में पुस्‍तकों के अंतर्राष्‍ट्रीय लेन-देन और देश के भीतर पुस्‍तकें लेने वाले केंद्र की भूमिका निभाना है.


राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के बारे में सम्पूर्ण जानकारी | Govt Agency (National Museum in New Delhi) Full Details in Hindi

एजेंसी: राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली
स्थापना: वर्ष 1949
मुख्यालय: नई दिल्ली
राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के बारे में विवरण: राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली (National Museum, New Delhi) जो की भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संग्रहालय है उसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है. इस पुस्तकालय संग्रहालय में वर्ष 1949 में स्थापित, इसमें पूर्व-ऐतिहासिक युग से लेकर कला के आधुनिक कार्यों तक के विभिन्न लेख हैं. राष्ट्रीय संग्रहालय का ब्लू-प्रिंट 1946 में भारत सरकार द्वारा गठित ग्विअर समिति द्वारा तैयार किया गया था. इस राष्ट्रीय संग्रहालय में लगभग 200,000 कलाकृतियाँ हैं.

Read Also: शीर्ष 50 जीए प्रश्न एसएससी सीएचएसएल हिंदी
Read Also: बुखार के कारण छुट्टी पत्र हिंदी में
Read Also: सामान्य ज्ञान के तथ्य हिंदी में प्राप्त करें

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *