gst-collections-for-march-increased-6-5-percent

मार्च में सरकार ने वसूला 1.96 लाख करोड़ रूपये का जीएसटी कलेक्शन

GST Collection- मार्च में GST कलेक्शन में 10% की बढ़ोतरी, ₹1.96 लाख करोड़ तक आंकड़ा

जीएसटी कलेक्शन को लेकर लगतार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सरकार ने मार्च 2025 में करीब 1.96 लाख करोड़ रूपये का जीएसटी वसूली है. जीएसटी वसूलने में इस महीने करीब 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

वस्तु एवं सेवा कर (GST) के कलेक्शन को लेकर सरकार को इस महीने भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दरअसल मार्च महीने में काफी जीएसटी कलेक्शन किया गया है. जानकारी ने लिए बता दें कि मार्च महीने में करीब 9.9 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई है और इसी के चलते मार्च में 1.96 लाख करोड़ रूपये का जीएसटी वसूला गया है. जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह जीएसटी फरवरी माह के मुकाबले ज्यादा है. यानी की जीएसटी वसूलने में सरकार ने पिछले महीने के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे ज्यादा वसूला गया IGST

सरकार ने मार्च के महीने में कुल 1.96 लाख करोड़ रूपये का जीएसटी कलेक्शन किया है. हालांकि देश में GST की का कलेक्शन सबसे ज्यादा एकीकृत जीएसटी (IGST) के जरिए हुआ है. बता दें कि कुल 1.96 लाख करोड़ की जीएसटी वसूली में एकीकृत जीएसटी (IGST) का कलेक्शन 95,900 करोड़ रूपये रहा है. वहीं इसके बाद राज्य जीएसटी (SGST) की वसूली 49,900 करोड़ रूपये हुई है. इसके साथ ही केंद्रीय जीएसटी (CGST) का कलेक्शन 38,100 करोड़ रूपये और जीएसटी उपकर (Cess) का कलेक्शन 12,300 करोड़ रूपये रहा है.

बीते 4 महीनों में हुआ इतना कलेक्शन

जीएसटी वसूली को लेकर सरकार काफी सख्त है और लगातार कड़ाई के साथ कलेक्शन किया जा रहा है. बता दें कि बीते माह यानी फरवरी के मुकाबले मार्च में अच्छा कलेक्शन हुआ था. वहीं जनवरी का कलेक्शन तो मार्च माह के बराबर ही था. जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2024 में कुल 1.77 लाख करोड़ रूपये की जीएसटी वसूली हुई और जनवरी 2025 में 1.96 लाख करोड़ रूपये, फरवरी 2025 में 1,83,646 करोड़ रूपये और मार्च 2025 में 1.96 लाख करोड़ की जीएसटी वसूली की गई है. इस तरह बीते 4 महीनों में करीब 7.49 लाख करोड़ रूपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है.

Read Also...  Appointments in July 2018 - जुलाई 2018 की मुख्य नियुक्तियां
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *