developed-india-youth-parliament-2025

राजधानी दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2025 की शुरुआत

विकसित भारत युवा संसद के उद्घाटन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रतियोगिता को बताया भावी युवा नेता तैयार करने का मंच

Developed india youth parliament 2025– भारत की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद की शुरुआत हो चुकी है. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और युवाओं का मनोबल बढ़ाया.

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिल्ली में 2 दिवसीय विकसित भारत युवा संसद का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकानाएं दी. बता दें कि विकसित भारत युवा संसद में कुल 105 प्रतिभागी शामिल हैं. इन्हीं प्रतिभागियों में से विजेताओं को चुना जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने इस आयोजन को युवाओं के लिए भविष्य का द्वारा बताते हुए कई बड़ी बातें कहीं. इस दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित रहीं और युवाओं का मनोबल बढ़ाया.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया उद्घाटन

भारत की राजधानी दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2025 का केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को भविष्य बताया और राष्ट्रीय मंच को उनके लिए विविधता में एकता का परिचय भी बताया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद एक ऐसा मंच है, जो भविष्य के भावी युवा नेताओं को तैयार करता है. उन्होंने इस मार्च को सार्थक चर्चाओं में भाग लेने का अवसर बताया. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यवसाय में हों, लेकिन राष्ट्र प्रथम होना चाहिए.

105 राज्य स्तरीय विजेताओं को मिला मंच

विकसित भारत युवा संसद 2025 में 105 राज्य स्तरीय विजेताओं को मंच मिला है. बता दें कि पहले इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर हुआ और उसके बाद राज्य स्तर पर हुआ. दोनों आयोजन संपन्न होने के बाद चुनिंदा प्रतिभागियों यानी विजेताओं को यह राष्ट्रीय मंच मिला है. गौरतलब है कि जिला युवा संसद का आयोजन 16 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक और राज्य युवा संसद का आयोजन 23 मार्च 2025 से 31 मार्च, 2025 तक किया गया. वहीं अब राष्ट्र स्तर पर यह आयोजन 2 अप्रैल 2025 से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित हो रहा है.

Read Also...  Top 10 May 2nd Week (11th to 17th May) 2020 Current Gk in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *