नवी पिल्लै नोबेल शांति पुरस्कार – Nobel Peace Prize 2026
navi pillay
नवी पिल्लै कौन हैं? 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित
Nobel Peace Prize 2026: नवी पिल्लै को वर्ष 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार नरसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ दशकों तक किए गए प्रयासों के लिए दिया गया है. नोबेल समिति ने उनके न्याय के प्रति समर्पण, ईमानदारी और साहस की सराहना की.
कौन है नवी पिल्लै जिन्हें वर्ष 2026 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवी पिल्लै का पूरा नाम नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै है. इनका जन्म जन्म 23 सितंबर 1941 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हुआ था. जिनका परिवार तमिल मूल का था. नरैनसामी नायडू और संथामा नायडू इनके माता पिता थे. वे एक प्रसिद्ध न्यायविद् और मानवाधिकार विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपना जीवन न्याय, समानता और अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा के लिए समर्पित किया है.
रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में योगदान
अपने करियर की शुरुआत में नवी पिल्लै ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का कानूनी बचाव किया. वे नटाल प्रांत में अपनी लॉ फर्म शुरू करने वाली पहली महिला बनीं. बाद में वे दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं.
अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों में भूमिका
नवी पिल्लै ने रवांडा में 1994 के नरसंहार से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण की अध्यक्षता की. उनके योगदान से बलात्कार और यौन हिंसा को मानवता के खिलाफ अपराध तथा नरसंहार से जुड़े अपराधों के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई.
वर्ष 2008 से 2014 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया. वे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) से भी जुड़ी रही हैं.
नवी पिल्लै को दिया गया यह नोबेल शांति पुरस्कार 2026 मानवाधिकारों, कानून के शासन और युद्ध अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयासों के महत्व को रेखांकित करता है. उनका जीवन साहस, निष्पक्षता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है.