Home / Current Affairs Hindi / भारत का पहला स्वदेशी AI टूल ‘हनुमान’ लॉन्च

भारत का पहला स्वदेशी AI टूल ‘हनुमान’ लॉन्च

0

हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी AI आधारित जेनरेटिव AI टूल (Hanooman) ‘हनुमान’ लॉन्च किया गया है। इस भारतीय मल्टीलिंगुअल AI टूल को 21 फरवरी 2024 को मुंबई के एक इवेंट में शोकेस किया गया था।

AI टूल Hanooman की कुल भाषायें

भारत का पहला देसी जेनरेटिव AI प्लेटफॉर्म अभी 98 ग्लोबल भाषाओं को सपोर्ट कर रहा है, यानी यह टूल दुनिया की 98 भाषायें समझ सकता है और लिख सकता है. जिनमें कुल 12 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

AI टूल हनुमान कंटेंट क्रिएट किए लिए

भारतीय AI टूल हनुमान कई प्रकार के AI उत्पादक (generative) कंटेंट क्रिएट कर सकता है। इसकी मदद से निबंध, कविताओं से लेकर प्रोग्रामिंग कोड और स्क्रिप्ट तक लिखे जा सकते हैं।

मिले ढेर सारे टेक्स्ट आधारित फीचर्स

AI टूल हनुमान कंटेंट रिक्वेस्ट के अनुन्सार प्रतिक्रिया दे सकता है। साथ ही हनुमान AI टूल कोड लिख सकता है, और कई भाषाओं का अनुवाद कर सकता है, यह टूल अभी अल्फा मोड में रिलीज हुआ है, इसलिए परफेक्ट नहीं है।

FREE में ऐसे ऐक्सेस कर सकते हैं टूल

हनुमान AI टूल को इस्तेमाल करना FREE है। लेकिन इसका प्रीमियम वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें पेड मेंबरशिप फीस का भुगतान करना होगा।

इस टूल का उद्देश्य देश में AI को बढ़ावा देना है। हनुमान AI को HP, NASSCOM और Yotta जैसी बड़ी टेक कंपनियों का समर्थन प्राप्त है। इस भारतीय AI टूल का इस्तेमाल शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा और कस्टम सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 04 December 2017 for SSC Exam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *