International Women’s Day 2025 in Hindi- महिला दिवस, विमेंस डे हिंदी में

International Women’s Day 2025 in Hindi- महिला दिवस, जानें विमेंस डे कब क्यों और किसलिए मानते है?

International Women’s Day 2025 in Hindi– हर साल 8 मार्च को महिला दिवस (women’s day 2025 date) के रूप में मनाया जाता है. यह अवसर महिला सशक्तिकरण, सम्मान और महिलाओं के अहम् योगदान को जोड़कर देखा जाता है. हम सभी के जीवन में महिलाओं का योगदान है. 8 मार्च महिला दिवस पर जाने इस खास दिन को कब , क्यों और किसलिए मानते है.

महिला दिवस कब मनाया जाता है? – Happy women’s day date

हर साल 8 मार्च को महिलाओं को सम्मान देने एवं उनके हौसले को बढ़ाने के लिए महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. पूरे देश और दुनिया में 8 मार्च यानी आज महिला दिवस उत्सव सेलिब्रेट किया जा रहा है.

महिला दिवस: इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास शुरुआत 20वीं शताब्दी से से मिलता है. जब साल 1908 में न्यूयॉर्क में लगभग 15000 से अधिक महिलाओं ने एक आन्दोलन किया था. इस आन्दोलन में कामकाजी महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और महिलाओं के मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.

संयुक्त राष्ट्र से महिला दिवस को मान्यता

क्लारा जेटकिन जो एक जर्मन सामाजिक कार्यकर्ता थे ने साल 1910 में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में हर वर्ष महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में उस समे पहली बार साल 1911 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (world women day) के रूप में मनाया गया. हालांकि, वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की मान्यता दे दी थी.

Read Also...  सूफी आंदोलन क्या है? सूफी आंदोलन का इतिहास एवं सूफी आंदोलन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 थीम?

साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र से मान्यता के बाद पहली बार साल 1996 में एक महिला दिवस पर थीम रखी गई थी, जिसका नाम गुजरे वक्त का जश्न और भविष्य की योजना बनाना रखा गया था. इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम (theme of women’s day 2025) एक्सीलरेट एक्शन(Accelerate Action) रखी गई है.

क्यों खास है नारी शक्ति के लिए आज का दिन

हर दिन वैसे तो नारी के सम्मान के लिए खास होना चाहिए क्योंकि महिलाओं से सबका हर दिन होता है. महिलाओं को भारतीय संस्कृति में देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज यानी महिला दिवस का दिन स्पेशल हो जाता है. इस 8 मार्च महिला दिवस के इस खास दिन को विश्वभर की महिलाओं के अधिकारों, समानता और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है और उन्हें सम्मान दिया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: उद्देश्य

Why women’s day is celebrated: इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महत्व

समाज में महिलाओं की अहम् भूमिका को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ हो रहे सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: तीन रंग

बैंगनी, सफ़ेद और हरा रंग- ये रंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करते हैं. ये तीनों ही रंग साल 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पोलिटिकल यूनियन द्वारा तय किए थे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के मुताबिक इन तीन रंगों का अर्थ:

  1. बैंगनी रंग : न्याय और गरिमा का सूचक
  2. हरा रंग: उम्मीद का सूचक है
  3. सफ़ेद रंग: शुद्धता का सूचक
Read Also...  Waqf Bill 2025: वक्फ विधेयक दोनों सदनों में हुआ पास संसद की मुहर

महिला दिवस पर 10 लाइन – Happy women’s day 10 line in Hindi

  1. हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) मनाया जाता है, जो एक खास दिन है जोकि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है.
  2. साल 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी.
  3. महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है और उनके लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है.
  4. इस बार महिला दिवस की थीम 2025 ‘Accelerate Action’ (कार्रवाई में तेजी) तय की गई है.
  5. रूस, चीन और वियतनाम सहित कई देशो में महिला दिवस पर सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं.
  6. साल 1909 में पहला महिला दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जोकि लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है.
  7. यह दिन 1911 में एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन बन गया था, जिसमें दस लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया था.
  8. महिला दिवस के लिए सोशल एंड पोलिटिकल यूनियन ने तीन रंग तय किए थे जिसमे से बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है.
  9. यह दिवस लैंगिक वेतन अंतर, हिंसा और महिलाओ के प्रति हो रहे भेदभाव के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है.
  10. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक अनुस्मारक है कि एक समान विश्व सभी के लिए एक बेहतर दुनिया है.

Note: महिला दिवस के इस लेख में यदि कुछ गलत प्रकाशित हो गया है, तो कृपया महिला दिवस के इस लेख में अधिक सुधार करने के लिए हमे कमेंट या ईमेल करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *