8 March Women’s Day Speech in Hindi – विमेंस डे स्पीच, महिला दिवस पर भाषण, Poem

International Women’s Day 2025 Speech in Hindi 8 मार्च महिला दिवस पर स्कूल , कॉलेज , ऑफिस एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाओं का ऐलान भी किया जाता है. यदि आप स्कूल , कॉलेज या ऑफिस या फिर यूँ करैं की किसी अन्य कार्यक्रम में भाषण देने की योजना बना रहे हैं तो यहां महिला दिवस पर भाषण का एक उदाहरण दिया गया है.

Women’s Day Speech In Hindi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण

आज एकत्रित हुए आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण, अभिभावक, और मेरे प्यारे साथियों को सुप्रभात!

आज यानी 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सब यहाँ इकट्ठा हुए हैं. यह अवसर न सिर्फ महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और देश के लिए दिए गए उनके योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दिन हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि हमें आज भी महिला सशक्तिकरण को लेकर समाज में कई सारे कदम उठाने की जरूरत है.

हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है इस अवसर को मानाने का उद्देश्य समाज की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है. अगर इतिहास के पन्नो को पलट कर देखें तो महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी कई बड़ी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा क्षेत्र हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले अमेरिका में साल 1909 में मनाया गया था. तब लगभग 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में समाज में वोटिंग के अधिकार, ऑफिस कार्य के घंटे कम करने व बेहतर वेतन की मांग को लेकर आंदोलन किया था.

Read Also...  बाल दिवस पर पर भाषण - Speech on Children’s Day in Hindi - उदाहरण

साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया. तब से हर वर्ष भारत एवं अन्य देशो में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस साल 2025 की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन (Accelerate Action)’ तय की गई है. इसका अर्थ है अपने प्रयासों में तेजी लेना. साल 2025 की यह थीम लैंगिक समानता की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है.

प्रियजनों हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है – यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः . जिसका मतलब जहां नारियों का सम्मान होता वहीं भगवान यानी देवता विराजते हैं.

नारी मतलब संपूर्ण सृष्टि का आधार, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है. भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है.

अगर बात करैं महिलाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में तो आज देश-विदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, फिर भी उन्हें कई चुनौतियाँ का सामना करना पड़ रहा है, समाज में आज भी घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा में असमानता, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसी देखने को मिलती है. महिलाओं की साक्षरता दर देश के कई क्षेत्रो में पुरुषों की तुलना में कम है.

​अगर समाज को मजबूत बनाना हैं, तो महिलाओं को सशक्त बनाना बहुत जरुरी है. महिला सशक्तिकरण का मतलब है, समाज की महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, रोजगार और स्वतंत्रता देना ताकि महिलाऐं अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जी सकें.

मुझे आशा है मेरे दिए गए महिला दिवस का यह भाषण आपको अच्छा लगा होगा,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

Women’s Day Poem: हरिवंशराय बच्चन – स्त्री-पुरुष संवाद

स्त्री
जाओ,लाओ,पिया,नदिया से सोन मछरी
पिया, सोन मछरी; पिया,सोन मछरी
जाओ,लाओ,पिया,नदिया से सोन मछरी
जिसकी हैं नीलम की आंखे,
हीरे-पन्ने की हैं पांखे,
वह मुख से उगलती है मोती की लरी
पिया मोती की लरी;पिया मोती की लरी
जाओ,लाओ,पिया,नदिया से सोन मछरी

Read Also...  महाकुंभ मेला पर निबंध - Maha Kumbh Mela Essay in Hindi for School Assembly

पुरुष
सीता ने सुबरन मृग मांगा,
उनका सुख लेकर वह भागा,
बस रह गई नयनों में आंसू की लरी
रानी आंसू की लरी; रानी आंसू की लरी
रानी मत मांगो;नदिया की सोन मछरी

स्त्री
जाओ,लाओ,पिया,नदिया से सोन मछरी
पिया, सोन मछरी; पिया,सोन मछरी
जाओ,लाओ,पिया,नदिया से सोन मछरी
पिया डोंगी ले सिधारे,
मैं खड़ी रही किनारे,
पिया लेके लौटे बगल में सोने की परी
पिया सोने की परी नहीं सोन मछरी
पिया सोन मछरी नहीं सोने की परी

पुरुष

मैंने बंसी जल में डाली,
देखी होती बात निराली,
छूकर सोन मछरी हुई सोने की परी.
रानी,सोने की परी; रानी,सोने की परी
छूकर सोन मछरी हुई सोने की परी.

स्त्री

पिया परी अपनाये,
हुए अपने पराये,
हाय!मछरी जो मांगी कैसी बुरी थी घरी !
कैसी बुरी थी घरी, कैसी बुरी थी घरी
सोन मछरी जो मांगी कैसी बुरी थी घरी

जो है कंचन का भरमाया,
उसने किसका प्यार निभाया,
मैंने अपना बदला पाया,
मांगी मोती की लरी,पाई आंसू की लरी
पिया आंसू की लरी,पिया आंसू की लरी
मांगी मोती की लरी,पाई आंसू की लरी

Note: महिला दिवस 2025 के इस भाषण में यदि कुछ गलत प्रकाशित हो गया है, तो कृपया इसमें सुधार करने के लिए हमे कमेंट या ईमेल करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *