hindi-world-consumer-day-15th-march

World Consumer Right Day 2025: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की कैसे हुई शुरुआत? आखिर कौन से अधिकार होते हैं आपके लिए महत्वपूर्ण

World Consumer Day 2025 in Hindi- हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है. सभी उपभोक्ताओं (Consumers) के लिए इस दिवस का काफी महत्व है. यह उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में बताता है.

विश्व उपभोक्ता दिवस सामान्य ज्ञान – World Consumer Day 2025 Gk in Hindi

Hindi World Consumer Day 2025: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर उपभोक्ता के लिए महत्वपूर्ण है. इस साल भी 15 मार्च को यह दिवस मनाया जाएगा. यह सभी उपभोक्ताओं को मार्केट में प्रोडक्ट की गुणवत्ता, कीमत, शुद्धता आदि के बारे में जागरूक करने और उनके अधिकारों के बारे में बताने के लिए मनाया जाता है. दरअसल उपभोक्ताओं को कई अधिकार मिले हैं, लेकिन जानकारी ना होने के चलते कई बार वह सामान खरीदते वक्त शुद्धता या कीमत को लेकर ठगी का शिकार हो जाते हैं. यह उपभोक्ताओं को बाजार या ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ आवाज उठाने के अधिकार हैं.

इस तरह हुई विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की शुरुआत

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के भाषण और कंज्यूमर्स इंटरनेशनल के कार्यकर्ता अनवर फज़ल के प्रस्ताव से हुई. दरअसल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस में एक भाषण दिया था. यह भाषण उपभोक्ता के अधिकारों के बारे में था. बाद में इस दिन को अनवर फज़ल ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मानने का प्रस्ताव रखा और इसके बाद 1983 से 15 मार्च का दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

Read Also...  विभिन्न प्रकार की फोबिया बीमारी एवं उसकी डर की वस्तु

उपभोकतों को मिलते हैं ये 6 अधिकार

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस वैश्विक जागरूकता के उद्देश्य से मनाया जाता है. यह उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराता है. उपभोक्ताओं को निम्न अधिकार दिए गए हैं-

1. सुरक्षा का अधिकार

यह अधिकार दुकानदारों और कंपनियों को ऐसी चीजें बनाने से रोकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हों. भारत देश में अच्छे सामान की पहचान के लिए विशेष मार्क के रूप में ISI, AGMARK, FPO आदि लगा होता है.

2. शिकायत करने का अधिकार

इस अधिकार के तहत आपको अगर किसी भी सामान या सेवा से कोई समस्या हो तो, आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.

3. चुनने का अधिकार

बाजार में कई कंपनियों के सामान होते हैं. ऐसे में आप किस कंपनी और ब्रांड का सामान खरीदेंगे, इसके लिए आप पूरी तरह स्वतंत्र है. किसी विशेष कंपनी के सामान को खरीदने के लिए आपको मजबूर नहीं किया जा सकता है.

4. जानकारी का अधिकार

इस अधिकार के तहत आप किसी भी सामान की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यानी की वह सामान कब बना, एक्सपायरी डेट क्या है, इसमें क्या क्या मिला है, आदि.

5. हर्जाना पाने का अधिकार

यह अधिकार उपभोक्ताओं के लिए काफी काम का है. इसके तहत आपसे अगर कोई अधिकार छीना जाता है, तो आप हर्जाना प्राप्त कर सकते हैं.

6. उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार

उपभोक्ताओं को मिलने वाले अधिकारों के जानने और उन्हें पूरी तरह समझने का भी आपके पास अधिकार है.

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2025 की थीम

हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम बदली जाती है. 2025 में इस दिवस की थीम “टिकाऊ जीवनशैली की ओर उचित बदलाव” है. इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऐसी जीवनशैली से परिचित कराना है, जो टिकाऊ हो और सभी के लिए सुलभ भी हो.

Read Also...  CAG Means in Hindi- जानें CAG रिपोर्ट क्या होती है? और इसके उद्देश्य एवं प्रभाव
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *