आईसीसी ओडीआई रैंकिंग- टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय, रो- को और गिल ने जमाया कब्जा

ICC ODI Ranking 2025: आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है. आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में टॉप 5 में 3 नाम इंडियन क्रिकेटर्स हैं.

ICC ODI Men’s Cricket Rankings- टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी है. वर्तमान में इंडियन टीम विश्व की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. इस आईसीसी टूर्नामेंट के बाद भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में भी बड़ा फायदा मिला है. आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैंकिंग की टॉप 5 लिस्ट में 3 भारतीयों का नाम शामिल है. जहां कप्तान रोहित शर्मा को भी 2 पायदान का फायदा हुआ है. इसके साथ ही गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारतीय टीम को काफी फायदा मिला है.

टॉप 5 में 3 भारतीय बल्लेबाज

आईसीसी ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर्स का दबदबा कायम है. भारतीय क्रिकेट टीम के 3 बल्लेबाज टॉप 5 में शामिल हैं. दरअसल आईसीसी ने ओडीआई बैटिंग रैंकिंग की नई लिस्ट जारी की है. जहां पहले पायदान पर शुभमन गिल हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को 2 पायदान का फायदा पहुंचा है. वहीं विराट कोहली 5वें स्थान पर हैं. टॉप 5 में से 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम होना दर्शाता है कि भारतीय बल्लेबाजी कितनी मजबूत है.

गेंदबाजी में कुलदीप और जडेजा को फायदा

आइसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में भी भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों को फायदा हुआ है. गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में 2 इंडियन बॉलर शामिल है. स्पिनर कुलदीप यादव 650 अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस आईसीसी टूर्नामेंट में उन्हें 3 पायदान का फायदा मिला है. वहीं रविन्द्र जडेजा ने भी 3 पायदान की उछाल हासिल की है. जडेजा 614 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 28 August 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *