आईएसएम धनबाद देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान, क्यूएस रैंकिंग में भारत के 9 संस्थान टॉप 50 में शामिल

QS Ranking– क्यूएस रैंकिंग में धनबाद के भारतीय खनन विद्यालय (आईएसएम) ने 20वां स्थान हासिल किया है. इसी के साथ यह संस्थान भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बन गया है. वहीं इस रैंकिंग में भारत के 9 संस्थान टॉप 50 की लिस्ट में शामिल हैं.

IIT-ISM Dhanbad QS Ranking- आईएसएम धनबाद क्यूएस रैंकिंग में भारत में सर्वश्रेष्ठ, विश्व में 20वें नंबर पर

IIT-ISM Dhanbad QS Ranking– आईआईटी का दर्जा हासिल कर चुके झारखंड के आईएसएम धनबाद ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिग में बड़ा मुकाम हासिल किया है. दरअसल इस रैंकिंग के अनुसार विश्व में आईएसएम धनबाद 20वें स्थान पर है. साथ ही भारत में यह पहले स्थान पर है. इस लिस्ट में भारत के कई अन्य संस्थान भी टॉप 50 में शामिल हैं. हालांकि इस बार कई भारतीय कॉलेजों की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि यह रैंकिंग विषयवार जारी हुई है.

क्यूएस रैंकिंग में टॉप 50 में भारत के 9 संस्थान शामिल

क्यूएस रैंकिंग में आईएसएम धनबाद 20वें स्थान पर है.

वहीं भारत के कुल 9 संस्थानों में टॉप 50 में जगह बनाई है. जहां इसमें जिन भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट हुई है, उनमें 3 आईआईटी, 2 आईआईएम और जेएनयू शामिल है.

आईआईटी मुंबई 28वें और आईआईटी खड़गपुर को 45वें स्थान पर इंजीनियरिंग-खनिज और खनन विषय में टॉप 50 की लिस्ट में शामिल किया गया है.

आईआईएम अहमदाबाद को 27वें और आईआईएम बेंगलुरु को 40वें स्थान पर व्यवस्था और प्रबंधन अध्ययन विषय के लिए शामिल किया गया है.

आईआईटी दिल्ली ने इंजीनियरिंग और आईआईटी मुंबई ने प्रौद्योगिकी विषय के लिए क्रमशः 26वां और 28वां स्थान हासिल किया है.

Read Also...  Multipurpose Projects in India 2023 - भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ और इनकी जानकारी

आईआईटी मद्रास को पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को 29वें स्थान पर विकास अध्ययन विषय में टॉप 50 में शामिल किया गया है.

इन मानकों के आधार पर बनती है रैंकिंग

क्यूएस ने 55 विषयों के लिए यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2025 जारी की. हालांकि यह रैंकिंग तैयार करने के लिए 5 मानकों को आधार बनाया गया है. यह 5 मानक निम्न हैं –

1. एकेडमिक रिप्यूटेशन,

2. एम्पलॉयर रिप्यूटेशन,

3. रिसर्च रिटेशन प्रति पेपर,

4. एच-इंडेक्स

5. इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *