india-information-and-its-history-in-hindi

भारत: जानें भारत के इतिहास, घटनाएँ, भौगोलिक एवं जलवायु, राष्‍ट्रीय, चुनौतियां बारें में

भारत सामान्य ज्ञान

इस लेख में हमनें भारत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित कर दी है. भारत सामान्य ज्ञान के इस लेख में आप जानोगे भारत के इतिहास के बारे, भारत ने अब तक किन-किन चुनोतियों का सामना किया है, भारत की एतिहासिक घटनाएँ, भारत के राज्य एवं राजधानी, भारत के राष्ट्र प्रतिक एवं अन्य जानकारी.

भारत का इतिहास, भौगोलिक एवं जलवायु, भाषाएँ, राष्‍ट्रीय प्रतीक एवं अन्य जानकारी

India Gk: भारत विश्व का एक सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। जो दक्षिण एशिया के उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है। साथ ही ये चीन के बाद सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश भी है। इसकी राजधानी नई दिल्ली है| भारत के एक प्राचीन सम्राट ‘भरत’ के नाम पर भारत का नाम पड़ा. भारत को अंग्रेजी भाषा में ‘इण्डिया’ नाम से जाना जाता है। और वहीँ इसे हिन्दुस्तान, आर्यावर्त्त “जम्बूद्वीप” सोने की चिड़िया और “अजनाभदेश” के नाम से भी जाना जाता रहा है।

भारत का इतिहास – India and its History in Hindi

भारत को एक सनातन राष्ट्र माना गया है क्योंकि यह मानव-सभ्यता का पहला राष्ट्र था। यहाँ कई संत, महात्माओं व् महापुरुषों का जन्म हुआ है राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, महात्मा गांधी आदि| भारत एक धार्मिक विविधता वाला देश है जहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती है जिसमे हिन्दी राष्ट्रभाषा है व् यहाँ सभी हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मो के लोग रहते है क्यूंकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

भारत कई साल विदेशी शासको की गुलामी में रहा है 12वीं शताब्दी के प्रारंभ में, अधिकांश उपमहाद्वीप मुगल वंश के अधीन रहा वहीँ 17वीं शताब्दी मध्यकाल बिर्टिश शासको ने कई वर्ष हिंदुस्तान पर शासन किया|

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिसकी स्थापना 1885 में हुई जिसने स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए कई आन्दोलन को एक गतिमान स्वरूप दिया। भारत में लम्बे समय तक स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा विशाल अहिंसावादी संघर्ष चला और इसी सदी में महात्मा गांधी के नेतृत्‍व में स्वतंत्र्यता प्राप्ति के लिए विशाल सामाजिक आन्दोलन , अहिंसावादी एवं क्रांतिवादी संघर्ष चले साथ ही बाबासाहेब आंबेडकर ने भी इसका नेतृत्‍व किया, जो संविधान निर्माता एवं ‘दलितों के मसिहा’ थे , चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, वीर सावरकर आदि के नेतृत्‍व मे चले क्रांतिकारी संघर्ष जिसके करण 15 अगस्त 1947 को हमारा देश पूरी तरह से अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हो गया | हमे ये नहीं भूलना चाहिए की भारत की स्वतंत्रता में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण तक गवायें थे | भारत की आजादी के समय पंडित जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और भारतीय तिरंगे को फहराया गया और 26, जनवरी, 1950 को भारत एक गणराज्य बना।

Read Also...  ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता साहित्यकार (वर्ष 1965 से अबतक)

भारत के ऐतिहासिक वर्ष – Historical Year of India

  • 1600 में भारत में ब्रिटिश का आगमन
  • 1858 में ब्रिटिश राज का शासन
  • 1920 में महात्मा गांधी द्वारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा आंदोलन
  • 1947 में भारत को दो देशो में बाटा गया पहला धर्म निरपेक्ष लेकिन हिन्दू राष्ट्र भारत और दूसरा मुस्लिम धर्म का पाकिस्तान।
  • 1950 में भारतीय गणराज्य की स्थापना
  • 1962 में भारत और पाकिस्तान बॉर्डर युद्ध
  • 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान के लिए युद्ध हुआ, जिसके परिणाम स्वरुप बांग्लादेश की निर्मिती हुई।
  • 1974 में भारत का पहला नुक्लेअर टेस्ट
  • 1990 में सरकार ने आर्थिक विकास और सुधार के बहुत प्रयास किये, और ग्लोबल ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के सभी रास्ते खोले।
  • 2000 में भारत की जनसँख्या 1 बिलियन तक पहुची।
  • 2014 में हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी की 30 सालो में भारत में कांग्रेस के अलावा किसी दूसरी पार्टी द्वारा सबसे बड़ी जीत।

भारत की भौगोलिक एवं जलवायु – Geographical and Climates of India in Hindi

भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान के साथ है।, और पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश व म्यांमार है।, दक्षिण में श्रीलंका व उत्तर में नेपाल, भूटान एवं चीन है।, भारत पाकिस्तान की बीच की सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते है।, भारत एवं श्रीलंका के मध्य आदम का पुल स्थित है व् अफगानिस्तान की सीमा से लगा एकमात्र राज्य जम्मू कश्मीर है । जिसके लिए भारत पाकिस्तान के बीच आज भी वाद विवाद होता रहता है | भारत के 7 स्थलीय सीमा से लगे देश है तथा 2 जलीय सीमा से। जल व स्थल सीमा से लगा पड़ोसी देश 3 है (बांग्लादेश,म्यांमार एवं पाकिस्तान), भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है.

Read Also...  List of Chief Ministers of Telangana 2024 in Hindi along with Their Tenure Periods

भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत की विश्वविख्यात शृंखला है और पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर व् दक्षिण में हिन्द महासागर है इसके अलावा भारत में पठार, पर्वत, नदी, वन, झरने, झीलें आदि सब कुछ हैं गंगा नदी को यहाँ भारत में एक पवित्र नदी का दर्जा प्राप्त है इसके अलवा यमुना कावेरी, सतलुज आदि यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं | भारत की जलवायु उष्ण है । यहाँ मुख्य रूप से चार ऋतुएँ आती हैं-शीत, बसंत, ग्रीष्म और वर्षा।

भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ – Languages spoken in India in Hindi

वैसे तो भारत में विभिन्न भाषाएँ बोली जाती है लेकिन संविधान के अनुसार यहाँ की राष्ट्र भाषा हिंदी है और अंग्रेजी को सहायक भाषा का स्थान दिया है.

अरुणाचल प्रदेशअंग्रेज़ीत्रिपुरा – बांग्ला और कोक्रोबोरोक
असमअसमिया, अंग्रेज़ीनागालैंड – अंग्रेज़ी
आंध्र प्रदेशतेलुगुपंजाब – पंजाबी
उत्तर प्रदेशहिन्दीपश्चिमी बंगाल – बांग्ला
उत्तराखण्डहिन्दीबिहार – हिन्दी
ओडिशाओडियामणिपुर – मणिपुरी (मेइतेई, या मेइतेईलॉन भी कहा जाता है)
कर्नाटककन्नडमध्य प्रदेश – हिन्दी
केरलमलयालममहाराष्ट्र – मराठी
गुजरातगुजरातीमिज़ोरम – मिज़ो
गोआकोंकणीमेघालय – अंग्रेज़ी
छत्तीसगढहिन्दीराजस्थान – हिन्दी
जम्मू और कश्मीरउर्दूसिक्किम – नेपाली
झारखण्डहिन्दीहरियाणा – हिन्दी
तमिलनाडुतमिलहिमाचल प्रदेश – हिन्दी
तेलंगानातेलुगु 

भारत के राष्‍ट्रीय प्रतीक – National Symbols of India in Hindi

‘जन-गण-मन’ को भारत देश का राष्ट्रीय गान माना गया है जो कवि रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखा गया है इसके साथ ही भारत में बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित ‘वंदे मातरम्‘ को भी जन-गण-मन’ के सामान ही दर्जा दिया गया है भारत के राष्ट्र ध्वज में तीन रंग केसरिया, सफेद व् गहरे हरे रंग होते है जिसे तिरंगा भी कहते है जहाँ सफ़ेद पट्टी पर अशोक चक्र है जिसका रंग गहरा नीला है।

  • भारत का राष्‍ट्रीय ध्वज – तिरंगा
  • भारत का राष्‍ट्रीय चिह्न – अशोक की लाट
  • भारत की राष्‍ट्रीय राष्ट्रभाषा – हिंदी
  • भारत का राष्‍ट्रीय राष्ट्र-गान – जन गण मन
  • भारत का राष्‍ट्रीय राष्ट्र-गीत – वन्दे मातरम्
  • भारत का राष्‍ट्रीय पशु – बाघ
  • भारत का राष्‍ट्रीय जलीय जीव – गंगा डालफिन
  • भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी – मोर
  • भारत का राष्‍ट्रीय पुष्प – कमल
  • भारत का राष्‍ट्रीय वृक्ष – बरगद
  • भारत का राष्‍ट्रीय फल – आम
  • भारत का राष्‍ट्रीय खेल – मैदानी हॉकी
Read Also...  हिंदी में कारगिल युद्द पर महत्वपूर्ण तथ्य

भारत के राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश – States and Union Territories of India

भारत में वर्तमान समय में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र-शासित प्रदेश हैं। और इसके 9 पड़ोसी देश है। व्  इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका।

भारत के राज्य व् उनकी राजधानी

  • अरुणाचल प्रदेश – इटानगर
  • असम – दिसपुर
  • उत्तर प्रदेश – लखनऊ
  • उत्तराखण्ड – देहरादून
  • ओड़िशा – भुवनेश्वर
  • आंध्र प्रदेश – अमरावती
  • कर्नाटक – बंगलोर
  • केरल – तिरुवनंतपुरम
  • गोआ – पणजी
  • गुजरात – गांधीनगर
  • छत्तीसगढ़ – रायपुर
  • जम्मू और कश्मीर – श्रीनगर/जम्मू
  • झारखंड – रांची
  • तमिलनाडु – चेन्नई
  • तेलंगाना – हैदराबाद
  • त्रिपुरा – अगरतला
  • नागालैंड – कोहिमा
  • पश्चिम बंगाल – कोलकाता
  • पंजाब – चंडीगढ़
  • बिहार – पटना
  • मणिपुर – इम्फाल
  • मध्य प्रदेश – भोपाल
  • महाराष्ट्र – मुंबई
  • मिज़ोरम – आइजोल
  • मेघालय – शिलांग
  • राजस्थान – जयपुर
  • सिक्किम – गंगटोक
  • हरियाणा – चंडीगढ़
  • हिमाचल प्रदेश – शिमला

केन्द्रशासित प्रदेश

  • अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह – पोर्ट ब्लेयर
  • चंडीगढ़ – चंडीगढ़
  • दमन और दीव – दमन
  • दादरा और नागर हवेली – सिलवासा
  • पॉण्डिचेरी – पुडुचेरी
  • लक्षद्वीप – कवरत्ती
  • दिल्ली – नई दिल्ली

भारत करना पड़ा है कई चुनोतियों का सामना

भारत में समय समय पर कई साम्प्रदायिक तथा जातीय दंगे हुए है। साथ ही इसे युद्ध का सामना भी करना पड़ा है। चीन के साथ भारत की 1962 तथा 1947, 1965, 1971 में लड़ाई एवं 1999 में पाकिस्तान के साथ जिसके करण भारत आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था | परन्तु आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है। और आज भारत के पास नुक्लेअर शक्ति और क्षेत्रीय ताकतों के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण 1974 में किया और इसके बाद 1998 में 5 और परीक्षण किए भारत देश आज सबसे तेज़ी से विकासशील राष्ट्रों की सूची में आ गया है। भारत एक विकासशील देश के साथ तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था व् नए औद्योगिकीकरण वाला देश कहा जाने लगा।

हमे उम्मीद है की अपने यहाँ से  “भारत  देश (इंडिया, हिंदुस्तान)” से संबधित सही और सटीक सामान्य ज्ञान जानकारी अर्जित की होगी यदि फिर भी कुछ ऐसा जो हमने यहाँ भारत देश के बारे में कुछ प्रकाशित नहीं किया या कुछ सुधार करना हो तो कृपया आप हमे ईमेल करे.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *