International GK of April 2018 in Hindi – विश्व सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर अप्रैल 2018 के

अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान सम्बंधित अप्रैल 2018 के मुख्य करेंट अफेयर्स प्रश्न एवं उत्तर हिंदी भाषा

प्रश्न 1. 25वीं कॉमनवेल्थ हैड्स ऑफ़ गवर्नमेंट मीटिंग (CHOGM) का आयोजन अप्रैल 2018 में कहाँ हुआ?
सही उत्तर :- लन्दन – 25वीं चोगम (CHOGM)का आयोजन 2017 में वनातु में होनी थी, लेकिन चक्रवात आने के कारण यह 2018 में लन्दन के लिए स्थानांतरित कर दी गई. 19-20 अप्रैल, 2018 को इसका आयोजन लन्दन में संपन्न हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया.


प्रश्न 2. गोल्ड कोस्ट ‘राष्ट्रमंडल खेलों’ में सर्वाधिक मैडल जीतकर किस राष्ट्र ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
सही उत्तर :- आस्ट्रेलिया – अप्रैल 2018 में आस्ट्रेलिया में गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलो में 80 स्वर्ण पदक सहित कुल 198 पदक प्राप्त कर आस्ट्रेलिया ने पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया. कुल 136 पदक प्राप्त कर इंग्लैंड का दुसरा और कुल 66 पदक प्राप्त कर भारत का तीसरा स्थान रहा.


प्रश्न 3. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मलेन जून 2018 में कहाँ प्रस्तावित हैं?
सही उत्तर :- चीन (Oingdao) – शंघाई सहयोग संगठन चीन, कजाखस्थान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान, भारत एवं पाकिस्तान का संगठन हैं. पाकिस्तान तथा भारत जून 2017 में असताना (कजाखस्थान) सम्मलेन में ही इसके पूर्ण सदस्य बने हैं. इसका गठन एवं पहला सम्मलेन शंघाई, चीन में 14 जून, 2001 को था. इसके बाद 2006, एवं 2012 में चीन में सम्मलेन हुआ, जून 2018 में चीन के किंगदाओ में आगामी शिखर सम्मलेन प्रस्तावित हैं.


प्रश्न 4. दक्षिण कोरिया की किस महिला पूर्व राष्ट्रपति को भर्ष्टाचार के मामले में वहां की एक अदालत ने अप्रैल 2018 में 24 वर्ष कारावास की सजा सुनाई?
सही उत्तर :- पार्क ग्यून हैं (Park Guen Hue) – दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति पार्क ग्यून है को उनके कायकाल के दौरान किए गए भ्रष्टाचार के मामले में सियोल की एक अदालत ने 6 अप्रैल , 2018 को 24 वर्ष कारावास की सजा सुनाई, पार्क फरवरी 2013 से मार्च 2017 तक दक्षिण कोरिया की राष्ट्रिपति रही.


प्रश्न 5. ब्राजील के किस पूर्व राष्ट्रपति को वहां एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले ने 12 वर्ष कारावास की सजा अप्रैल 2018 में सुनाई ?
सही उत्तर :- लुइज इनासिओ लूला दा सिल्वा – लुइज इनासिओ लूला दा सिल्वा ब्राजील के 2003 से 2011 तक राष्ट्रपति रहे. लूला के नाम से प्रसिद्द सिल्वा ब्राजील की राजनीति में वर्कर्स पार्टी के संस्थापक एवं सफल एवं लोकप्रिय नेता रहें . ब्राजील के न्यायलय ने एक रिश्वत एवं भ्रष्टाचार के मामले में अप्रैल 2018 में 12 कारावास की सजा सुनाई.


प्रश्न 6. भारत के किस पडोसी राष्ट्र का पहला प्रोटोटाइप अन्तरिक्ष स्टेशन 2011 से अन्तरिक्ष में रहने के बाद अप्रैल 2018 में निष्क्रिय होकर प्रशांत महासागर में गिर गया?
सही उत्तर :- चीन – चीन के पहले प्रोटोटाइप अन्तरिक्ष स्टेशन त्यानगांग-1 का मलवा 2 अप्रैल , 2018 को प्रशांत महासागर में जा समाया. चीन ने इसको लॉन्ग मार्च 2F/G राकेट द्वारा 29 सितम्बर, 2011 को अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित किया था.


प्रश्न 7. भारत एवं दक्षिण कोरिया के तट रक्षक बलों का संयुक्त अभ्यास चेन्नई, में अप्रैल 2018 में किस नाम से हुआ?
सही उत्तर :- सहयोग-हाईब्लियोग – भारत एवं दक्षिण कोरिया के तटरक्षण बालों ने समुद्री पाइरेसी एवं असुरक्षा को समाप्त करने के लिए चेन्नई, तमिलनाडु के तट पर संयुक्ताभ्यास किया. इसका उद्देश्य इन्डियन ओशन क्षेत्र के सुरक्षित करने के उपाय तलाश करने था.


प्रश्न 8. क्रिकेट की विजडेन पत्रिका ने अपने अप्रैल 2018 के संस्करण में इंग्लेंड की किन तीन महिला खिलाड़ियों को विजडन के वर्ष 2017 के पांच खिलाड़ियों में स्थान दिया हैं?
सही उत्तर :- आन्या श्रुबसोल, हीथर नाइट, नताली स्किवर – वर्ष 2017 के पांच विजडन क्रिकेटरों में तीन महिला खिलाड़ियों के अतिरिक्त काउंटी क्रिकेट में एसेक्स के लिए खलने वाले जेमी पोर्टर एवं वेस्ट इंडीज के शाई हॉप हैं.


प्रश्न 9. 21वें राष्ट्रमंडल खेलो में 100 मीटर दौड़ क्रमश: किस पुर्ष एवं महिला ने अप्रैल 2018 में जीती ?
सही उत्तर :- अकानी सिम्बाइन व् मिशेल ली अहाये – गोल्ड कोस्ट, आस्ट्रेलिया में संपन्न 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषो की 100 मी फर्राटा रेस में दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन और महिलाओं की 100 मी रेस त्रिनिडाड एंड टोबेगो की मिशेल ली अहये ने जीती.


प्रश्न 10. तमिल स्टार धनुष द्वारा अभिनीत फ़्रांस एवं भारत के संयुक्त प्रोडक्शन में बनी किस फिल्म को कांस फिल्म महोत्सव में सम्मिलित किया गया?
सही उत्तर :- द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ़ द फ़क़ीर – फ़्रांस के रोमन प्यर्तोलास (Romain Puertolas) द्वारा लिखित उपन्यास – The Extraordinari Journey of the Fakir who Got Trapped in an Ikea Wadrobe – पर आधारित फिल्म “द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ़ द फ़क़ीर” का निर्देशन कनाडा के केन स्कोट ने किया . भारत के तमिल स्टार धनुष ने इसमें अभिनय किया यह मई 2018 में आयोजित होने वालें कांस फिम्ल महोत्सव में गई.

प्रश्न 11. अम्रीका , फ़्रांस, ब्रिटेन ने किस राष्ट्र पर 14 अप्रैल, 2018 को 100 से अधिक मिसाइले दागीं?
सही उत्तर :- सीरिया – सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध में सरकार पर अप्रैल 2018 में रासायनिक हथियार प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था. जिसके प्रत्युत्तर में अमरीका फ़्रांस ब्रिटेन ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के भडार को नष्ट करने के लिए संयुक्त रूप से मिसाइल दागीं.

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *