कारगिल विजय दिवस 2025 – Kargil Vijay Diwas in Hindi
- विवेक कुमार
- Posted on
Kargil Vijay Diwas 2025 History, Program, our Responsibility, Conclusion in Hindi
Kargil Vijay Diwas 2025 Gk in Hindi: You can read here an article about Kargil Vijay Diwas general knowledge in Hindi. In this post, you will have to know when the Kargil War started and concluded, kargil war important points, the Kargil War history, operation names, functions, and programmes on the Kargil Vijay Divas in Hindi, etc.

Kargil Vijay Diwas in Hindi: कारगिल विजय दिवस, हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, साल 1999 में भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर प्रभुत्वस्थलों को अपने अधीन ले लिया था।
कारगिल युद्ध भारत-पाकिस्तान ऑपरेशन के नाम
पाकिस्तान ने अपने सैनिकों को घुसपैठ के जरिये नियंत्रण रेखा के पार भेजा जिसका नाम उन्होंने “ऑपरेशन बद्र” रखा और इस युद्ध को भारत सरकार ने “ऑपरेशन विजय” दिया जिसमें 2,00,000 सैनिकों को कारगिल युद्ध के लिए भेजा था। कारगिल युद्ध भारत के जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया था और लगभग दो महीने तक यह युद्ध चला था। कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेना ने जीत हासिल कर सफल रूप से पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा कब्जे में लिए गए महत्वपूर्ण स्थानों को वापस हासिल कर लिया था।
कारगिल विजय दिवस हम भारितियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी सशस्त्र सेना की वीरता, साहस और सामर्थ्य से हम देश की सुरक्षा के लिए किसी भी परिस्थिती का सामना कर सकते हैं। कारगिल विजय दिवस भारत के वीर शहीदों की याद को भी समर्पित है, जिन्होंने अपनी जान देश के लिए कुर्बान करके 1999 कारगिल युद्ध में विजयी हुई।
कारगिल विजय दिवस देश में कार्यक्रम
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सरकार, सेना और जनता एक साथ उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभाएं, स्मरणीय कार्यक्रम और तिरंगे के साथ जुलूस का आयोजन करती हैं। इस दिन भारतीय सशस्त्र सेना के सभी जवानों को सम्मान दिया जाता है और उन वीर जवानों शहादत को याद किया जाता है।
कारगिल विजय दिवस पर हमारी जिम्मेदारी
कारगिल विजय दिवस हम सभी भारतियों के एक जरुरी इतिहास है जो हमें याद दिलाता है कि अमन और सुरक्षा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। ये दिवस एक मौका है हम सभी के लिए, देश के उच्च लक्ष्य या एक संकल्प करने का। और इस अवसर पर हमें देशप्रेम और देश की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
कारगिल युद्ध का अंत
कारगिल युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्ति 26 जुलाई 1999 को हुई। इस युद्ध के दौरान 527 वीर सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और 1400 के करीब जवान सैनिक घायल हुए थे.
कारगिल विजय दिवस: निष्कर्ष
कारगिल विजय दिवस हम सभी भारतियों के लिए एक गौरवशाली इतिहास पल है, जिसे याद करके हमें देश की विरासत, एकता और समर्पण की भावनाओं को स्थापित करने का अवसर मिलता है। इस दिवस को मनाकर हम भारत के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि प्रदान करते हैं, जिन्होनें देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देश के लिए दे दी। इस दिन को याद करके, हम सबको देशप्रेम और एकता की महानता को समझने का अवसर मिलता है। जय हिन्द जय भारत!