kbc

KBC Session 10 Episode 15 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में – 21st Sep 2018

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi

यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे प्रत्येक खंड में लगभग दस से अधिक प्रश्न पूछे गए है जोकि केबीसी जीके प्रश्न पर आधारित है. Check for: KBC in Hindi Quiz Archive


KBC Session 10 Episode 15 Questions and Answers in hindi – 21st Sept 2018


प्रश्‍न 1. अभी भी औडीआई क्रिकेट खेलने वाले, किस एकमात्र खिलाडी ने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाए है?
A. हाशिम आमला
B. मार्टिन गुप्टिल
C. फाफ डु प्लेसी
D. एम एस धोनी

Show Answer
उत्तर: D. एम एस धोनी

प्रश्‍न 2. किस हिंदी साहित्यकार ने अपने मित्र “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण की जीवनी “जयप्रकाश” की रचना की थी?
A. मैथिलीशरद गुप्त
B. फडीश्वर नाथ “रेणु”
C. रामवृक्ष बेनीपुरी
D. काका कालेलकर

Show Answer
उत्तर: C. रामवृक्ष बेनीपुरी

प्रश्‍न 3. फेफड़े को प्रभावित करने वाली दमा, किस प्रकार की बीमारी है?
A. जीवनशैली से सम्बंधित
B. हीनताजन्य
C. संक्रामक
D. एलर्जी सम्बंधित

Show Answer
उत्तर: D. एलर्जी सम्बंधित

प्रश्‍न 4. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह किस राजनितिक दल के सदस्य है?
A. जनता दाल (यूनाइटेड)
B. बीजू जनता दल
C. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
D. लोक जनशक्ति पार्टी

Show Answer
उत्तर: A. जनता दाल (यूनाइटेड)

प्रश्‍न 5. इनमे से कौनसा शहर कभी पाकिस्तान की राजधानी नहीं रहा?
A. कराची
B. इस्लामबाद
C. रावलपिंडी
D. लाहौर

Show Answer
उत्तर: D. लाहौर

प्रश्‍न 6. चिड़िया की चहक के लिए इस्तेमाल होने वाला कौनसा अंग्रेजी शब्द, एक सोशल मीडिया पोस्ट का भी एक प्रकार है?
A. पीप
B. ट्वीट
C. चीप
D. कू

Show Answer
उत्तर: B. ट्वीट

प्रश्‍न 7. इनमे से कौनसा त्यौहार हमेशा रविवार को मनाया जाता है?
A. नवरोज़
B. ईस्टर
C. होला मोहल्ला
D. गुड़ी पाड़वा

Show Answer
उत्तर: B. ईस्टर

प्रश्‍न 8. इनमे से क्या एक हिंदी फिल्म का शीर्षक है, जिसमे सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी दर्शायी गई है?
A. सलीम लंगड़े पे मत रो
B. अनारकली ऑफ़ आरा
C. मुगल-ए-आजम
D. शाहजहां

Show Answer
उत्तर: C. मुगल-ए-आजम

प्रश्‍न 9. 7 जून 2018 को किस चर्चित हस्ती ने ट्वीट करके कहा, “After marriage I decided to take the G from my husband’s name. One G is Goodenough for me”?
A. सोनम कपूर
B. प्रीति जिंटा
C. बिपाशा बाशु
D. उर्मिला मांतोडकर

Show Answer
उत्तर: B. प्रीति जिंटा

प्रश्‍न 10. आईपीएल में, इनमे से क्या 2018 में पहली बार शामिल किया गया?
A. रनर
B. डकवर्थ-लुइस नियम
C. निर्णय समीक्षा प्रणाली
D. एलईडी स्टंप

Show Answer
उत्तर: C. निर्णय समीक्षा प्रणाली

प्रश्‍न 11. वर्ष 2000 में स्थापना के समय, इनमे से किस राज्य का नाम वर्तमान के नाम से भिन्न था?
A. उत्तराखंड
B. छत्तीसगढ़
C. तेलंगाना
D. झारखण्ड

Show Answer
उत्तर: A. उत्तराखंड

प्रश्‍न 12. इनमे से किस चीज़ के बारे में महात्मा गाँधी ने कहा था “अब तक आविष्कार के गई कुछ उपयोगी चीजों में से एक”?
A. सिंगर सिलाई मशीन
B. एटलस साइकिल
C. वाटरमैन फौन्टैशन पैन
D. इंगरसोल घडी

Show Answer
उत्तर: A. सिंगर सिलाई मशीन

प्रश्‍न 13. केरल का राजकीय फल क्या है, जो की बांग्लादेश की राष्ट्रीय फल भी है?
A. शरीका
B. अनानास
C. कटहल
D. खीरा

Show Answer
उत्तर: C. कटहल

Read Also:

h

विवेक कुमार
विवेक कुमार Gksection.com के अनुभवी कंटेंट लेखक और संपादक हैं। इन्हें शिक्षा सम्बंधित विषयों पर लेखन, शिक्षण और अनुसंधान एवं विश्लेषण में अपने समृद्ध अनुभव हैं। यह स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित ताजा जानकारी को प्रकाशित करने में रूचि रखते है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *