Home / kbc / KBC Session 11 Episode 75 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर हिंदी में

KBC Session 11 Episode 75 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर हिंदी में

0

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi

केबीसी के प्रश्न और उत्तर एपिसोड – 75: यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के Episode 75 में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न आपको केबीसी के तयारी और विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे.

Kaun Banega Crorepati (KBC) Session 11 Episode 75 Questions and Answers in Hindi – 29 November 2019


प्रश्‍न 1. इनमे से क्या अक्षय कुमार अभिनीत 2019 की एक हिंदी फिल्म का शीर्षक है?
क. चंद्रयान-2
ख. मिशन मंगल
ग. शनि की सैर
घ. सुपर सेटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मिशन मंगल

प्रश्‍न 2. इनमे से क्या पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है?
क. पानी
ख. मरूस्थल
ग. घास के मैदान
घ. पर्वत

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पानी

प्रश्‍न 3. भारत में सन 1951-52 में इनमे से क्या पहली बार हुआ था?
क. जनगणना
ख. राष्ट्रमंडल खेल
ग. आम चुनाव
घ. राज्यों का पुनर्गठन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आम चुनाव

प्रश्‍न 4. इनमे से कौन सी नदी सीधे समुंद या महासागर में जाकर नहीं मिलती बल्कि किसी दूसरी नदी से मिलती है?
क. यमुना
ख. नर्मदा
ग. गोदावरी
घ. कावेरी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. यमुना

प्रश्‍न 5. ब्रह्माण्ड पुराण के अनुसार, विष्णु के किस अवतार ने अपने पिता की आज्ञा पर अपनी ही माँ का वध कर दिया था?
क. नरसिंह
ख. वामन
ग. परशुराम
घ. वराह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. परशुराम

प्रश्‍न 6. किस ब्रिटिश अधिकारी ने 1809 में महाराजा रणजीत सिंह के साथ अमृतसर संधि पर समझोता कायम किया था?
क. विलियम बी बेली
ख. सर जोर्ज वालोर
ग. अलोयोड़ क्लार्क
घ. चार्ल्स टी मेटकाफ

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चार्ल्स टी मेटकाफ

प्रश्‍न 7. 2019 में लोकसभा सीट जीतने के बाद किसने यह त्वीट किया: “कौन कहता है आसमा में सुराख नहीं हो सकता”?
क. हेमा मालिनी
ख. किरण खेर
ग. स्मृति ईरानी
घ. निर्मला सीतारमण

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. स्मृति ईरानी

प्रश्‍न 8. इनमे से किस पर्वतारोही ने मई 2019 में रिकॉर्ड 24वी बार माउंट एवेरस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की?
क. अयप्पा शेरपा
ख. कामी रीता शेरपा
ग. दचिरी शेरपा
घ. फूर्वा ताशी शेरपा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. कामी रीता शेरपा

प्रश्‍न 9. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब राम और लाक्स्मन जटायू का दाह संस्कार करने के बाद दंडक वन में दक्षिण की ओर जा रहे थे, उन्हें बिना सिर वाले किस दानव ने पकड लिया?
क. अयोमुखी
ख. कबंध
ग. खर
घ. दूषण

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. कबंध

प्रश्‍न 10. नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किस गैर-सरकारी संगठन की स्थापना पीटर बेनेन्सन द्वारा 1961 में ब्रिटेन में की गयी थी?
क. पेटा
ख. डोक्टर विठोउट बॉर्डर्स
ग. रेड क्रॉस
घ. एमनेस्टी इंटरनेशनल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एमनेस्टी इंटरनेशनल
Read Also...  KBC-16 एपिसोड-142 में पूछे गए प्रश्न और उत्तर- KBC 2024 Season-16 Episode-142 Gk Questions in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *