KBC Season 17: Episode 11 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17 एपिसोड प्रश्न और उत्तर
- Gk Section
- Posted on
KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 11 प्रश्न और उत्तर (25th August 2025) प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.
Kaun Banega Crorepati 17 Episode-11 Gk Questions and Answers in Hindi
प्रश्न: एक वर्ग या स्क्वायर में कितनी भुजाएँ होती हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर: (D) 4
प्रश्न: इनमें से कौन महाभारत के एक प्रमुख पात्र नहीं हैं?
(A) अर्जुन
(B) चित्रसेन
(C) कुम्भकर्ण
(D) कर्ण
उत्तर: (C) कुम्भकर्ण
प्रश्न: इनमें से क्या एक ताल वाद्ययंत्र नहीं है?
(A) तबला
(B) तानपुरा
(C) ताशा
(D) तुम्बक
उत्तर: (B) तानपुरा
प्रश्न: इनमें से कौन सी युद्ध कला भारत में उत्पन्न हुई थी?
(A) सिलंबम
(B) मुए थाई
(C) कैपओएरा
(D) तायक्वोंडो
उत्तर: (A) सिलंबम
प्रश्न: इनमें से किस शब्द का अर्थ ‘बादल’ नहीं है?
(A) मेघ
(B) घटा
(C) जलधर
(D) सूरज
उत्तर: (D) सूरज
प्रश्न: इनमें से कौन सा देश दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है?
(A) रूस
(B) मिस्र
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) जापान
उत्तर: (C) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न: इनमें से किस देश की सीमा ‘सात बहनें’ भारतीय राज्यों में से किसी से नहीं लगती?
(A) बांग्लादेश
(B) म्यांमार
(C) भूटान
(D) श्रीलंका
उत्तर: (D) श्रीलंका
प्रश्न: इनमें से किस शासक का मकबरा भारत में नहीं है?
(A) टीपू सुल्तान
(B) बाबर
(C) अकबर
(D) हुमायूँ
उत्तर: (B) बाबर
प्रश्न: इनमें से किस गायक का जन्म भारत की स्वतंत्रता के बाद हुआ था?
(A) मोहम्मद रफ़ी
(B) कुमार सानू
(C) किशोर कुमार
(D) मुकेश
उत्तर: (B) कुमार सानू
प्रश्न: हेनरीक डैम ने किस विटामिन की खोज की थी, जिसे ‘खून जमाने वाला’ या ‘क्लॉटिंग विटामिन’ कहा जाता है?
(A) सी
(B) ए
(C) बी
(D) के
उत्तर: (D) के
प्रश्न: इनमें से कौन ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फिल्मों में हैं?
(A) टॉम ऑल्टर
(B) टॉम ब्रैडी
(C) टॉम क्रूज़
(D) टॉम डेली
उत्तर: (C) टॉम क्रूज़
प्रश्न: भारत में, पूर्णतः लाल रंग से रंगा हुआ अष्ट-कोणीय सड़क चिन्ह क्या दर्शाता है?
(A) रुकें
(B) दाएँ मुड़ें
(C) चौराहा
(D) बाएँ मुड़ें
उत्तर: (A) रुकें
प्रश्न: 1336 में इनमें से किस साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दो भाइयों को दिया जाता है?
(A) विजयनगर
(B) चोल
(C) मामलुक
(D) सातवाहन
उत्तर: (A) विजयनगर
प्रश्न: कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान, इनमें से कौन जयद्रथ वाले ही पक्ष से लड़े थे?
(A) द्रोणाचार्य
(B) घटोत्कच
(C) भीष्म
(D) भगवान कृष्ण
उत्तर: (A) द्रोणाचार्य
प्रश्न: भारत का पहला आई.आई.टी. कौन सा था, जहाँ अमेरिकी वायुसेना का एक द्वितीय विश्व युद्ध अड्डा था?
(A) आईआईटी कानपुर
(B) आईआईटी खड़गपुर
(C) आईआईटी बॉम्बे
(D) आईआईटी दिल्ली
उत्तर: (B) आईआईटी खड़गपुर
नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 11 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 11 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.