KBC Season 17: Episode 12 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17 एपिसोड प्रश्न और उत्तर

KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 12 प्रश्न और उत्तर (26th August 2025) प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.

Kaun Banega Crorepati 17 Episode-12 Gk Questions and Answers in Hindi

प्रश्न: यह पर्वत श्रृंखलाएँ जिस राज्य में हैं, उसके अनुसार इन्हें एक सही क्रम में लगाएँ: सिक्किम, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
(A) नीलगिरि
(B) सह्याद्रि
(C) अरावली
(D) हिमालय
उत्तर: (D) हिमालय, (C) अरावली, (B) सह्याद्रि, (A) नीलगिरि

प्रश्न: इनमें से कौन सा एक स्थल, अन्य तीन स्थलों वाले राज्य में नहीं है?
(A) गेटवे ऑफ इंडिया
(B) सांची स्तूप
(C) ग्वालियर किला
(D) खजुराहो
उत्तर: (A) गेटवे ऑफ इंडिया

प्रश्न: चक्रपाणि दत्ता और सुश्रुत मुख्यतः इनमें से किस क्षेत्र के विद्वान थे?
(A) खगोल
(B) गणित
(C) चिकित्सा
(D) राजनीति
उत्तर: (C) चिकित्सा

प्रश्न: इनमें से किस शब्द का अर्थ ‘इच्छा’ के समान नहीं है?
(A) कामना
(B) अभिलाषा
(C) आकांक्षा
(D) कर्तव्य
उत्तर: (D) कर्तव्य

प्रश्न: इनमें से क्या आमतौर पर चीनी की चाशनी में परोसा जाता है?
(A) समोसा
(B) इडली
(C) रसगुल्ला
(D) जलेबी
उत्तर: (C) रसगुल्ला

प्रश्न: 125 का घनमूल या क्यूब रूट क्या है?
(A) 6
(B) 4
(C) 3
(D) 5
उत्तर: (D) 5

प्रश्न: इनमें से किसकी मुख्य लेखन भाषा अंग्रेजी नहीं थी?
(A) विक्रम सेठ
(B) रस्किन बॉन्ड
(C) महादेवी वर्मा
(D) शशि थरूर
उत्तर: (C) महादेवी वर्मा

प्रश्न: शटलकॉक का उपयोग किस रैकेट खेल में किया जाता है?
(A) टेनिस
(B) बैडमिंटन
(C) स्क्वाश
(D) टेबल टेनिस
उत्तर: (B) बैडमिंटन

Read Also...  KBC Session 10 Episode 41 Quiz in Hindi - कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में - 29th Oct 2018

प्रश्न: भारत सरकार की ओर से ‘संप्रभु स्वर्ण बांड’ कौन जारी करता है?
(A) एनएसी
(B) सेबी
(C) एलआईसी
(D) आरबीआई
उत्तर: (D) आरबीआई

प्रश्न: भगवान बलराम को किसने शांत किया, जब गदायुद्ध के दौरान भीम द्वारा दुर्योधन की जांघों पर प्रहार करने के कारण वे क्रोधित हो गए थे?
(A) अर्जुन
(B) भगवान कृष्ण
(C) युधिष्ठिर
(D) द्रौपदी
उत्तर: (B) भगवान कृष्ण

प्रश्न: कार ड्राइविंग लर्नर लाइसेंस के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
(A) 12
(B) 16
(C) 18
(D) 20
उत्तर: (C) 18

प्रश्न: इनमें से कौन सी भाषा मुख्य रूप से बिहार से संबंधित नहीं है?
(A) भोजपुरी
(B) मैथिली
(C) मारवाड़ी
(D) मगही
उत्तर: (C) मारवाड़ी

प्रश्न: फ्रांज़ फर्डिनेंड, जिनकी हत्या को प्रथम विश्व युद्ध के आरंभ का कारण माना जाता है, किस सिंहासन के उत्तराधिकारी थे?
(A) ऑस्ट्रिया-हंगरी
(B) तुर्क साम्राज्य
(C) अमेरिका
(D) ग्रेट ब्रिटेन
उत्तर: (A) ऑस्ट्रिया-हंगरी

प्रश्न: तिब्बत से बहने वाली ल्हासा नदी इनमें से किसकी एक सहायक नदी है?
(A) नर्मदा
(B) यमुना
(C) गंगा
(D) ब्रह्मपुत्र
उत्तर: (D) ब्रह्मपुत्र

नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 12 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 12 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *