KBC Season 17 Episode 21 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर (8 September 2025)

KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 21 प्रश्न और उत्तर प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.

Kaun Banega Crorepati 17 Episode-21 Gk Questions and Answers in Hindi

Q1. आमतौर पर, गुड़ इनमें से किस फसल से प्राप्त किया जाता है?
(A) गेहूँ
(B) चावल
(C) सोयाबीन
(D) गन्ना
उत्तर: (D) गन्ना

Q2. इनमें से कौन सा शहर उसी राज्य में है, जिसमें गोरखपुर जिला है?
(A) नागपुर
(B) कानपुर
(C) जयपुर
(D) रायपुर
उत्तर: (B) कानपुर

Q3. बेयर ग्रिल्स अभिनीत इस टीवी श्रृंखला का नाम पूरा करें: मैन वर्सेज़ __
(A) वाइल्ड
(B) डोमेस्टिक
(C) एक्सट्रीम
(D) डेंजर
उत्तर: (A) वाइल्ड

Q4. विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत का नाम भारत के किस महासर्वेक्षक के नाम पर रखा गया है?
(A) एडवर्ड व्हीलर
(B) जॉर्ज एवरेस्ट
(C) वैलेंटाइन ब्रूकर
(D) कॉलिन मैकेंज़ी
उत्तर: (B) जॉर्ज एवरेस्ट

Q5. मानव शरीर के किस भाग को उपचार के लिए खोलने को ‘एंजियोप्लास्टी’ कहा जाता है?
(A) आँखें
(B) नसें
(C) रक्त वाहिका
(D) खोपड़ी
उत्तर: (C) रक्त वाहिका

Q6. इनमें से क्या उस क्षेत्र में पेड़ लगाने की स्थायी प्रथा को दर्शाता है जहाँ पहले पेड़ नहीं थे?
(A) वनरोपण
(B) वन कटाई
(C) अपरदन
(D) कटाई
उत्तर: (A) वनरोपण

Q7. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु का रत्न, कौस्तुभ कैसे प्राप्त हुआ था?
(A) समुद्र मंथन से
(B) हिरण्यकश्यप के वध से
(C) देवी लक्ष्मी द्वारा उपहार
(D) भक्त प्रहलाद की तपस्या से
उत्तर: (A) समुद्र मंथन से

Read Also...  KBC (Kaun Banega Crorepati) 12 (2020) Registration Questions, Rules and Full Information

Q8. 1972 में असम द्वारा अपनी राजधानी दिसपुर बनाए जाने से पहले, कौन सा शहर असम और मेघालय की संयुक्त राजधानी था?
(A) ईटानगर
(B) शिलांग
(C) गुवाहाटी
(D) आइजोल
उत्तर: (B) शिलांग

Q9. दिल्ली सल्तनत में, दरबारियों को दिया जाने वाला ‘इक्ता’ किस प्रकार का अनुदान था?
(A) घोड़े
(B) हीरे
(C) भूमि
(D) सोना
उत्तर: (C) भूमि

Q10. ‘ह्यूस्टन वी हैव ए पॉडकास्ट’ इनमें से किस संगठन द्वारा एक पॉडकास्ट है?
(A) नासा
(B) एफ बी आई
(C) एम आई 6
(D) इंटरपोल
उत्तर: (A) नासा

Q11. 2025 में किस फिल्म ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता?
(A) विकेट
(B) कॉन्क्लेव
(C) अनोरा
(D) जेंटर मैन
उत्तर: (B) कॉन्क्लेव

Q12. इनमें से किनका जन्म अन्य तीनों से पहले हुआ था?
(A) महाराणा प्रताप
(B) चन्द्रगुप्त मौर्य
(C) सम्राट पृथ्वीराज चौहान
(D) पेशवा बाजीराव प्रथम
उत्तर: (B) चन्द्रगुप्त मौर्य

Q13. विराट कोहली का जन्म किस शहर में हुआ था?
(A) दिल्ली
(B) बेंगलुरु
(C) कोलकाता
(D) चेन्नई
उत्तर: (A) दिल्ली

Q14. इनमें से कौन सी नदी नर्मदा नदी वाले ही सागर में बहती है?
(A) कृष्णा
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) सिन्धु
(D) गंगा
उत्तर: (C) सिन्धु

Q15. श्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में इनमें से किस देश का दौरा किया?
(A) अर्जेंटीना
(B) जापान
(C) घाना
(D) कनाडा
उत्तर: (A) अर्जेंटीना

Q16. ‘स्वामी एंड फ्रेंड्स’ पुस्तक किसने लिखी थी?
(A) रस्किन बॉन्ड
(B) अनीता देसाई
(C) विक्रम सेठ
(D) आर. के. नारायण
उत्तर: (D) आर. के. नारायण

Q17. इनमें से कौन सा पर्यटन स्थल, पुणे वाले ही राज्य में है?
(A) इंडिया गेट
(B) नंगा परबत
(C) एलिफेंटा
(D) पुष्कर झील
उत्तर: (C) एलिफेंटा

Read Also...  केबीसी 15 एपिसोड 45 प्रश्न और उत्तर - 13 अक्टूबर 2023

Q18. मानव ठक्कर और मानुष शाह भारत की ओर से कौन सा खेल खेलते हैं?
(A) बैडमिंटन
(B) टेबल टेनिस
(C) चेस
(D) क्रिकेट
उत्तर: (B) टेबल टेनिस

Q19. करियाचल्ली द्वीप, जो धीरे-धीरे डूब रहा है, भारत के किस समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है?
(A) मन्नार की खाड़ी
(B) कच्छ की खाड़ी
(C) गहिरमाथा
(D) रानी झाँसी
उत्तर: (A) मन्नार की खाड़ी

Q20. इनमें से कौन सा शब्द एक मौसम संबंधी घटना को दर्शाता है?
(A) तोड़का
(B) तलवार
(C) तमीज़
(D) तूफ़ान
उत्तर: (D) तूफ़ान

Q21. हीलियोथेरेपी में उपचार के लिए क्या प्रयोग किया जाता है?
(A) हवा
(B) सूर्य का प्रकाश
(C) भाप
(D) पानी
उत्तर: (B) सूर्य का प्रकाश

नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 21 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 21 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *