KBC Season 17 Episode 23 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर (10 September 2025)

KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 23 प्रश्न और उत्तर प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.

Kaun Banega Crorepati 17 Episode-23 Gk Questions and Answers in Hindi

Q1. सतत विकास की इस पद्धति के रिक्त स्थान को भरें: वर्षा _ संचयन
(A) हवा
(B) प्रकाश
(C) जल
(D) ढलान
Ans- (C) जल

Q2. ऐश्वर्या श्रीधर का ‘लाइट्स ऑफ़ पैशन’ चित्र का विषय कौन सा जीव था, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार मिला?
(A) जुगनू
(B) जेलीफ़िश
(C) मोर
(D) बाघ
Ans- (A) जुगनू

Q3. इन मुद्राओं को उनके देशों (फ्रांस, रूस, भारत, संयुक्त अरब अमीरात) के अनुसार, सही क्रम में लगाएँ।
(A) यूरो
(B) रुपया
(C) रूबल
(D) दिरहम
Ans- सही क्रम है: (A) यूरो, (C) रूबल, (B) रुपया, (D) दिरहम

Q4. उत्तराखंड की संस्कृति में, इनमें से क्या ‘पिछौरा’ का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(A) नृत्य
(B) वस्त्र
(C) संगीत वाद्ययंत्र
(D) जूते
Ans- (B) वस्त्र

Q5. प्राडा के पुरुषों के स्प्रिंग/समर 2026 शो में किस पारंपरिक भारतीय चमड़े के जूते से प्रेरित सैंडल शामिल किए गए थे?
(A) मोजड़ी
(B) खुस्सा
(C) कोल्हापुरी
(D) जुत्ती
Ans- (C) कोल्हापुरी

Q6. ग्रीक पौराणिक कथाओं में, इनमें से किस पात्र में आँखों में देखने मात्र से मनुष्यों को पत्थर में बदलने की क्षमता थी?
(A) हेडीस
(B) मेडुसा
(C) हेरा
(D) मिडास
Ans- (B) मेडुसा

Q7. इनमें से किस अंग्रेज़ी राशि का नाम गूगल के एक एआई सॉफ्टवेयर का भी नाम है?
(A) लियो
(B) लिब्रा
(C) स्कॉर्पियो
(D) जेमिनाई
Ans- (D) जेमिनाई

Read Also...  KBC Season 17: Episode 14 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17 एपिसोड प्रश्न और उत्तर

Q8. इनमें से क्या आमतौर पर कंप्यूटर के लिए एक इनपुट उपकरण नहीं है?
(A) प्रिंटर
(B) माइक्रोफोन
(C) माउस
(D) कीबोर्ड
Ans- (A) प्रिंटर

Q9. किस अंग्रेज़ी शब्द का अर्थ या तो जहाज़ से गिराई गई भारी धातु की वस्तु या किसी कार्यक्रम का सूत्रधार हो सकता है?
(A) रडार
(B) डेक
(C) एंकर
(D) फोरमास्ट
Ans- (C) एंकर

Q10. किस विभाग ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए ‘संचार मित्र योजना’ शुरू की?
(A) आर्थिक कार्य विभाग
(B) जैव प्रौद्योगिकी विभाग
(C) रक्षा विभाग
(D) दूरसंचार विभाग
Ans- (D) दूरसंचार विभाग

Q11. मकर संक्रांति पर महाराष्ट्र में बाँटे जाने वाले इस मिठाई का नाम पूरा करें: _ गुळ
(A) गुलाब
(B) तिळ
(C) मूंग
(D) फूल
Ans- (B) तिळ

Q12. इनमें से कौन से निर्देशक उसी देश से हैं, जहाँ से निर्देशक माजिद मजीदी हैं?
(A) आमिर कुस्तुरिका
(B) बेनी साफ्दी
(C) अब्बास किआरोस्तामी
(D) यूसुफ चाहीन
Ans- (C) अब्बास किआरोस्तामी

Q13. तीन चौथाई मिनट में कितने सेकंड होते हैं?
(A) 15
(B) 30
(C) 45
(D) 60
Ans- (C) 45

Q14. जुलाई 2025 में, किस राज्य ने एक अग्रणी खनन पर्यटन पहल शुरू की?
(A) झारखंड
(B) छत्तीसगढ़
(C) पश्चिम बंगाल
(D) मध्य प्रदेश
Ans- (A) झारखंड

Q15. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस मधु और कैटभ ने एक बार इनमें से क्या चुराया था?
(A) वेद
(B) सूर्य
(C) अमृत
(D) देवी अदिति के झुमके
Ans- (A) वेद

Q16. 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान 150 महिला टी20-आई में खेलने वाली केवल दूसरी भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं?
(A) जेमिमा रॉड्रिग्स
(B) हरमनप्रीत कौर
(C) दीप्ति शर्मा
(D) स्मृति मान्धना
Ans- (D) स्मृति मान्धना

Read Also...  KBC-13 Episode-59 Questions in English

नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 23 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 23 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *