kbc

कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में – KBC General Knowledge Quiz in Hindi – Part 48

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi of set 48

केबीसी सामान्य ज्ञान प्रश्न हिंदी में – 48 :: यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे प्रत्येक खंड में लगभग दस से अधिक प्रश्न पूछे गए है जोकि केबीसी जीके प्रश्न पर आधारित है. Check for: KBC in Hindi Quiz Archive


Q1. इनमें से कौनसा वाहन सेल्फ़-स्टार्ट और किक-स्टार्ट वेरीयंट में आता है?
A. ट्रक
B. कार
C. हेलीकॉप्टर
D. मोटर बाइक

Show Answer
उत्तर: D. मोटर बाइक

Q2. अगर कोई व्यति ‘दर्पण’ देख रहा है तो वह किस वस्तु को देख रहा होगा?
A. आईना
B. घड़ी
C. दरवाज़ा
D. तस्वीर

Show Answer
उत्तर: A. आईना

Q3. इनमें से कौन से नाम का अर्थ हिंदी में ‘सुबह’ होता है?
A. उषा
B. मीना
C. लता
D. आशा

Show Answer
उत्तर: A. उषा

Q4. इनमें से किस खेल में खिलाड़ियों को बॉल को हिट करने वाले उपकरण को, अपने कंधे की ऊँचाई से ऊपर उठाने की अनुमति, नहीं होती है?
A. लॉन टेनिस
B. फ़ील्ड हॉकी
C. स्क्वॉश
D. क्रिकेट

Show Answer
उत्तर: B. फ़ील्ड हॉकी

Q5. इनमें से किसे अगर प्रति सेकंड की दर से दर्शाया जाए तो वह इंटरनेट की गति को दर्शाने की एक इकाई होगी?
A. मेगापिक्सल
B. मेगाहर्ट्ज़
C. मेगाबिट्
D. मेगावॉट

Show Answer
उत्तर: C. मेगाबिट्

Q6. इनमें से किस एशियाई देश के लोग अपने देश में समुद्र-तट पर पिकनिक मनाने का आनंद नहीं ले सकते हैं?
A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. चीन
D. अफ़ग़ानिस्तान

Show Answer
उत्तर: D. अफ़ग़ानिस्तान

Q7. इनमें से किस उपन्यास की कहानी नौगढ़ के राजकुमार और विजयगढ़ की राजकुमारी की प्रेमकथा पर आधारित है?
A. रंगभूमि
B. इरावती
C. चंद्रकांता
D. चित्रलेखा

Show Answer
उत्तर: C. चंद्रकांता

Q8. 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में किस क्रिकेट खिलाड़ी ने ‘गोल्डन बैट’ अवॉर्ड जीता था?
A. फ़ख़र ज़मान
B. तमीम इक़बाल
C. शिखर धवन
D. रोहित शर्मा

Show Answer
उत्तर: C. शिखर धवन

Q9. रामायण के विभिन्न अध्याय अगर ‘काण्ड’ है, तो महाभारत के अध्यायों को क्या कहा जाता है?
A. पाठ
B. खंड
C. अंश
D. पर्व

Show Answer
उत्तर: D. पर्व

Q10. आमतौर पर वाई-फाई के द्वारा इनमें से कौन सी सेवा प्राप्त की जाती है?
A. बिजली
B. गैस
C. इंटरनेट
D. पानी

Show Answer
उत्तर: C. इंटरनेट

Q11. आमतौर पर इनमें से किस खाद्य पदार्थ को तल कर बनाते हैं, सेंकते नहीं?
A. नान
B. कुल्चा
C. पूड़ी
D. रूमाली रोटी

Show Answer
उत्तर: C. पूड़ी

Q12. कृषि भवन’ इनमें से किस केंद्रीय मंत्रालय का मुख्यालय है?
A. हेल्थ एंड फॅमिली वेलफेयर
B. फ़ूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्रीज़
C. ड्रिंकिंग वॉटर एंड सैनिटेशन
D. एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर

Show Answer
उत्तर: D. एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर

Read Also:

विवेक कुमार
विवेक कुमार Gksection.com के अनुभवी कंटेंट लेखक और संपादक हैं। इन्हें शिक्षा सम्बंधित विषयों पर लेखन, शिक्षण और अनुसंधान एवं विश्लेषण में अपने समृद्ध अनुभव हैं। यह स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित ताजा जानकारी को प्रकाशित करने में रूचि रखते है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *