बॉलीवुड में कुछ सलेबेरिटी की हुई संदिग्ध मौतें के बारे में

बॉलीवुड में कुछ सलेबेरिटी की हुई संदिग्ध मौतें के बारे में सामान्य जानकारी

जैसा की आप जानते है की हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ऐसे पहले शख्स हैं, जिनकी आत्महत्या की जांच सीबीआई के पास आयी है. जबकि इससे पहले बॉलीवुड की बहुत सी सलेबेरिटी है जिनकी संदिग्ध तरीके मौत हुई है. जिनकी मौत के बारे में कथित रूप से जानकारी नहीं मिला है. हमने यहाँ पर ऐसी ही कुछ बॉलीवुड में कुछ सलेबेरिटी के बारे में जानकारी दी है जिनकी संदिग्ध तरीके मौत हुई है.

Mysterious Deaths in Bollywood Some Celebrities-बॉलीवुड में कुछ सलेबेरिटी की हुई संदिग्ध मौतें के बारे में

एक्टर/डायरेक्टर गुरुदत्त के मौत का कारण शराब और नींद की गोलियों को बताया गया:
बॉलीवुड को प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीबी और गुलाम और चौदहवीं का चांद जैसी एवरग्रीन फिल्मे देने वाले डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर गुरुदत्त की मौत का कारण शराब और नींद की गोलियों को बताया गया है. कहा गया है की वे काफी समय से डिप्रेशन में थे. उनकी मौत शराब और नींद की गोलियों के घातक कॉकटेल की वजह से 10 अक्टूबर 1964 को हुई है. कथित रूप से नहीं पता चल है की यह दुर्घटना थी या सुसाइड.


19 वर्षीया बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई

1990 के दशक में अपने काररीएर की शुरुआत करने वाली 19 वर्षीया एक्ट्रेस दिव्या भारती की 5 अप्रैल, 1993 को 5वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हुई थी. दिव्या भारती की मौत की आज तक पता नहीं चला है की उनकी मौत एक सुसाइड या मर्डर था. उन्होंने 18 साल की उम्र में शोला और शबनम के सेट पर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी जो एक बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं.

Read Also...  16 अगस्त :- पारसी नववर्ष (नवरोज़) 2023: त्योहार की तारीख, इतिहास, महत्व, उत्सव

बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबीः मौत का कारण भूख बताया गया:

वर्ष 1976 के दौरान टाइम मैग्जीन के फ्रंट पेज आने वाले एक्ट्रेस और पहली बॉलीवुड स्टार परवीन बॉबी की लाश 22 जनवरी 2005 को उनके घर से मिली थी. परवीन बॉबी ने कुछ दिन पहले अपने आप को एकांतवास में रखा था. लेकिन आज तक उनके मरने की वजह पता नहीं चली है की उन्होंने सुसाइड किया या प्राकृतिक तरीके से उनकी मौत हुई. उस समय खबरों में बताया गया था की उन्हें पैरानॉइड शिजोफ्रेनिया है, जिसकी वजह से उन्हें डर सताने लगा था की उनके कोई मारना चाहता है. लेकिन पीएम रिपोर्ट में बताया गया है उनकी मौत भूखा रहने की वजह से हुई है.


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी: श्रीदेवी की लाश दुबई में होटल के बाथटब में मिली थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चूका है. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को 54 वर्ष की उम्र में हुई थी. एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे की शादी में गई थीं. उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहोशी की वजह से होटल के कमरे में बाथटब में डूबने के कारण से हुई है यहाँ बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताई गयी है. जबकि पहले खबरों में बताया गया था के उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.


एक्ट्रेस जिया खान ने फांसी लगा कर अपनी जा दी:

एक्ट्रेस जिया खान ने सिर्फ 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को आत्महत्या की थी. जांच के दौरान पता चला की उन्होंने पहले 6 पेज का नोट लिखा था. जिसमे लिखा था की उन्हें मानसिक तौर पर उसे किस तरह प्रताड़ित किया गया है. जिया खान के पारिवार वालो ने कहा है की जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया. लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट्स से पता चला कि जिया खान ने शराब के नशे में खुद फांसी लगाई थी, उन्होंने नाकाम रिश्ते और खत्म होते करियर की वजह से यह कदम उठाया था.

Read Also...  संविधान के संस्थापक पिता भीमराव रामजी अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तकों के नाम हिंदी में

एक्टर ओम पुरी की मौत का कारण हार्ट अटैक से सिर में चोट तक बदलते रहे:

जाने-माने एक्टर ओम पुरी की मौत 6 जनवरी 2017 को मौत हुई थी. लेकिन पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में कहा गया है की उनकी मौत दीवार की तरफ गिरने से सिर में लगी चोट से हुई है. घटना के वक्त ओम पुरी घर में अकेले थे. लेकिन शुरुआत में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया था. ओम पुरी ने 300 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में में कार्य किया है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *