Home / events / 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस – Samvidhan Divas – Constitution Day 2025 in Hindi

26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस – Samvidhan Divas – Constitution Day 2025 in Hindi

0

Constitution Day 2025 in Hindi: जैसा के आप जानते है की आज के दिन यानी 26 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है. इस दिन 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था. 26 नवंबर को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था और अपनाया गया था. इस दिन की याद में आज के दिन राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है.

26 Nov - National Constitution Day in Hindi

26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?

26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है. यह दिवस भारत के हर नागरिक के लिए बहुत खास होता है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है. 26 नवंबर को संविधान की किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार दिया हुआ है. 26 नवंबर को वर्ष 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था.

26 नवंबर को संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया था. भारत का संविधान ही है जो हमें आज एक आजाद देश का एहसास दिलाता है. वह हमारे संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं.

राष्ट्रीय संविधान दिवस का इतिहास और मनाने का फैसला

राष्ट्रीय संविधान दिवस की नीव वैसे तो वर्ष 2015 में रखी गई थी. यह वर्ष भारत के संविधान के निर्माता और जनक डॉ. बीआर आंबेडकर की 133वीं जयंती वर्ष था. वर्ष 2024 में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस आज के दिन को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था.

Read Also...  जाने फादर्स डे, अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस 2025 - International Father's Day 2025 in Hindi

जानिये 26 जनवरी और 26 नवंबर में अंतर क्या है?

26 नवंबर:– 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ और उसे संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था.

26 जनवरी:– 26 नवंबर के 2 महीने के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू किया गया था. इसलिए 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस व कानून दिवस होता है और 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस होता है.

भारत का संविधान लागू करने में देरी क्यों हुई?

भारत का बनकर तो 26 नवंबर 1949 को तैयार हो गया था लेकिन उसको लागू करने में देरी क्यों हुई. दरअसल 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने देश की पूर्ण आजादी या पूर्ण स्वराज का नारा दिया था। इसी की याद में संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 तक इंतजार किया गया.

19 दिसंबर 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया. इसी दिन पूर्ण स्वराज की मांग की गई। फैसला लिया गया कि जनवरी के आखिरी रविवार को देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस लिए भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. भारत का संविधान पूरा तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे. और यह बनकर 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था.

National Constitution Day (राष्ट्रीय संविधान दिवस) – FAQs

संविधान दिवस कब मनाया जाता है और क्यों?
26 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है. इस दिन 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था.

Read Also...  International Poverty Eradication Day 2025 - जाने अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2025 कब और क्यों मनाया जाता है?, इतिहास, महत्व, थीम

26 नवंबर संविधान दिवस क्या है?
26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है. यह दिवस भारत के हर नागरिक के लिए बहुत खास होता है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है.

भारतीय संविधान दिवस कब लागू हुआ?
26 नवंबर के 2 महीने के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान देश में लागू किया गया था. इसलिए 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस व कानून दिवस होता है और 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस होता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *