राष्ट्रीय गणित दिवस प्रश्न और उत्तर हिंदी में – National Mathematics Day Gk Questions in Hindi

National Mathematics Day Gk Questions in Hindi – 22 दिसम्बर को हर वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी को श्रद्धांजलि देना और गणित के प्रति जागरूकता बढ़ने के लिए मनाया जाता है. राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा भारत के 14वें और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को की थी. श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे, जिन्होंने त्रिकोणमिति, संख्याओं का सिद्धांत, और गणितीय सूत्रों पर कई महत्वपूर्ण खोजें कीं थी. यहाँ पर हमने राष्ट्रीय गणित दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर प्रकाशित किए है. राष्ट्रीय गणित दिवस जीके प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मददगार हो सकते है.

National Mathematics Day Gk Questions in Hindi – राष्ट्रीय गणित दिवस जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में

प्रश्न: राष्ट्रीय गणित दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर: 22 दिसंबर को.

प्रश्न: राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा कब और कहां से की गई थी?
उत्तर: 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में.

प्रश्न: राष्ट्रीय गणित दिवस की घोषणा किसने की थी?
उत्तर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 22 दिसंबर 1887 को.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन का जन्मस्थान क्या है?
उत्तर: इरोड, तमिलनाडु.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन ने किस आयु में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी?
उत्तर: 12 वर्ष की उम्र में.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन को किस कॉलेज में छात्रवृत्ति प्राप्त हुई थी?
उत्तर: कुंभकोणम के सरकारी कला महाविद्यालय में.

प्रश्न: सन 1913 में श्रीनिवास रामानुजन ने किस विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया?
उत्तर: ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज.

Read Also...  रामायण जीके प्रश्न और उत्तर - Ramayana Gk Questions in Hindi, Ramayana History Quiz

प्रश्न: ट्रिनिटी कॉलेज के फेलो बनने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर: श्रीनिवास रामानुजन.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन का निधन कब हुआ था?
उत्तर: 26 अप्रैल 1920 को.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन ने कितने गणितीय परिणामों का संकलन किया था?
उत्तर: लगभग 3900.

प्रश्न: पाई (Pi) के अंकों की गणना के लिए रामानुजन ने क्या विशेष किया था?
उत्तर: उन्होंने सटीक और परंपरागत तरीकों से अलग सूत्र और समीकरण बनाए.

प्रश्न: रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में किस श्रेणी को जीवंत किया था?
उत्तर: पाई (Pi) की अनंत श्रेणी.

प्रश्न: राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देना और गणित के प्रति जागरूकता बढ़ाना.

प्रश्न: राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए क्या है?
उत्तर: गणित के प्रति रुचि और जागरूकता पैदा करना.

प्रश्न: श्रीनिवास रामानुजन ने शिक्षा के लिए किस देश की यात्रा की थी?
उत्तर: इंग्लैंड.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *