Home / Current Affairs Hindi / नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में भारत ने 170 देशों में 36वां स्थान हासिल किया

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में भारत ने 170 देशों में 36वां स्थान हासिल किया

0
Network Readiness Index

Network Readiness Index

Network Readiness Index: नेटवर्क तत्परता सूचकांक में भारत 36वें स्थान पर

Network Readiness Index– UNCTAD के वैश्विक ‘अग्रणी प्रौद्योगिकियों के लिए तत्परता’ सूचकांक में भारत ने तगड़ी उछाल मारी है. दरअसल नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में 170 देशों की सूची में भारत ने 36वां स्थान हासिल किया है. नेटवर्क तत्परता सूचकांक में भारत की स्थिति में तेजी के साथ सुधार हो रहा है.

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में भारत ने लगातार अपनी रैंक में सुधार किया है. बता दें कि UNCTAD की 2025 प्रौद्योगिकी और नवाचार रिपोर्ट में भारत का स्थान 36वां है. जानकारी के लिए बता दें कि इस सूची में कुल 170 देश शामिल हैं. जहां भारत 36वें स्थान पर है. अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले भारत इस इंडेक्स में 48वें स्थान पर था. 12 स्थानों की छलांग ने इस क्षेत्र में भारत की रफ्तार को दर्शाया है.

लगातार हुआ इंडेक्स में सुधार

भारत नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (NRI) में लगातार सुधार हुआ है. दरअसल बीते कुछ सालों में भारत ने कई पायदानों की छलांग मारी है. बता दें कि 2023 में इस सूची में भारत 60वें स्थान पर था. हालांकि इसके बाद 11 पायदान चढ़कर भारत 2024 में 49वें स्थान पर पहुंच गया. वहीं 2025 में नेटवर्क तत्परता सूचकांक में भारत ने बीते वर्ष के मुकाबले एक पायदान अधिक की छलांग मारी. दरअसल 2025 की UNCTAD के वैश्विक ‘अग्रणी प्रौद्योगिकियों के लिए तत्परता’ सूचकांक में भारत ने 12 अंकों की बढ़त की और 36वें स्थान पर पहुंच गया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 2 January 2020 Questions and Answers

इन कारकों पर निर्भर करती है ग्रोथ

नेटवर्क तत्परता सूचकांक में भारत ने जो ग्रोथ हासिल की है, वो कई कारकों पर निर्भर करती है. दरअसल इसमें ICT परिनियोजन, अनुसंधान और विकास (R&D) गतिविधि के साथ ही इंडस्ट्रिल कैपिसिटी और वित्त में सुधार शामिल है. साथ ही इसमें AI और नैनो टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया जा रहा है. यह रिपोर्ट भारत की इस ग्रोथ को दर्शाती है, जो विकासशील देशों की सूची में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *