25th to 30th November 2019 Current Gk Questions and Answers in Hindi

November-2019 Fourth week hindi current affairs GS team published here very important top current affairs of 25th to 30th November in Hindi with the help of you will know what happened in November 2019 Fourth with questions and answers in Hindi.Daily Current Affairs in Hindi and Questions with Answer for SSC, Bank, Railway, UPSC Exams

नवम्बर चौथे सप्ताह की सामयिकी प्रश्नोत्तरी हिंदी में


प्रश्‍न 1. सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी पर अगले कितने वर्ष में सेबी ने 500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है?
क. 5 वर्ष
ख. 10 वर्ष
ग. 15 वर्ष
घ. 20 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 5 वर्ष - सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी पर अगले 5 वर्ष में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है. न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, सेबी इन 5 वर्षो में निजी क्‍लाउड सर्विस पर ज्यादा ध्यान देगा.

प्रश्‍न 2. 26 नवम्बर को विश्वभर में प्रतिवर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
ख. विश्व एड्स दिवस
ग. विश्व टीबी दिवस
घ. विश्व शिशु सुरक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस - 26 नवम्बर को विश्वभर में प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्वभर में लोगो को पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

प्रश्‍न 3. फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में कितने करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?
क. 1 करोड़ डॉलर
ख. 2 करोड़ डॉलर
ग. 3 करोड़ डॉलर
घ. 5 करोड़ डॉलर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2 करोड़ डॉलर - फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में 2 करोड़ डॉलर यानी 143 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है. इस निवेश के बाद एको में उनका कुल इन्वेस्टमेंट 4.5 करोड़ डॉलर (322 करोड़ रुपए) हो जाएगा.

प्रश्‍न 4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है?
क. पंजाब सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. महाराष्ट्र सरकार
घ. केरल सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केरल सरकार - केरल सरकार ने हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. सिंगल यूज प्लास्टिक में एक बार उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतलें एवं दूध के पैकेट आदि आते हैं.

प्रश्‍न 5. भारत के किस शहर में स्थित केंद्रीय व्यावसायिक जिला एशिया का सबसे महंगा वर्कप्लेस है?
क. दिल्ली
ख. गुरुग्राम
ग. गोवा
घ. बेंगलुरु

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बेंगलुरु - भारत के बेंगलुरु शहर में स्थित केंद्रीय व्यावसायिक जिला एशिया का सबसे महंगा वर्कप्लेस है. हाल ही में एशिया प्रशांत क्षेत्र में तेजी से महंगे होते 20 कार्यालय स्थलों में भारतीय शहरों का दबदबा रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कनॉट प्लेस सातवें और मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर 11वें स्थान पर रहा है.

प्रश्‍न 6. भारत के लक्ष्य सेन ने किस खेल में ब्राज़ीलियन खिलाड़ी गोर कोल्हो को हराकर स्कॉटिश ओपन खिताब जीत लिया है?
क. बैडमिंटन
ख. निशानेबाजी
ग. तीरदाजी
घ. स्क्वाश

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. बैडमिंटन - भारत के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में ब्राज़ीलियन खिलाड़ी गोर कोल्हो को स्कॉटिश ओपन प्रतियोगिता में हराकर स्कॉटिश ओपन में पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा का खिताब जीत लिया है. उन्होंने पिछले 3 महीनो में यह चौथा खिताब जीता है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस फुटबॉलर को वर्ष 2019 के गोल्डन बॉय’ अवॉर्ड के लिए चुना गया है?
क. लिओनेल मेस्सी
ख. जोआओ फेलिक्स
ग. नोवाक जोकोविच
घ. सुनील छेत्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जोआओ फेलिक्स - वर्ष 2019 के गोल्डन बॉय' अवॉर्ड के लिए पुर्तगाल के फुटबॉलर जोआओ फेलिक्स को चुना गया है. यह अवार्ड इटालियन समाचार पत्र टुटोस्पोर्ट द्वारा यूरोप में 21 साल से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को दिया जाता है.

प्रश्‍न 8. उद्धव ठाकरे ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - उद्धव ठाकरे ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें शपथ दिलवाई है.

प्रश्‍न 9. इंडियन नेवी ने डीआरडीओ के द्वारा बनायीं गयी कौन सी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
क. पृथ्वी-1
ख. अग्नि-1
ग. ब्रह्मोस
घ. पीएसएलवी – 19

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रह्मोस - इंडियन नेवी ने हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ)के द्वारा बनायीं गयी ब्रह्मोस मिसाइल का अरब सागर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

प्रश्‍न 10. यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक पहुंचने के लिए किस वर्ष से आईजीआई पर एयर ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2023

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2022 - यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक पहुंचने के लिए वर्ष 2022 से आईजीआई (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर एयर ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी. एयर ट्रेन के साथ -साथ ऑटोमेटेड पैसेंजर्स मूवर (एपीएम) शुरू किए जाएंगे जिनकी जून 2022 तक शुरु की जाने की सम्भावना है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 February 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *